न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रमीज ने भारत के साथ इंग्लैंड-न्यूजीलैंड को दी यह धमकी! जानें-अकरम, मलिक और बाबर की भी रिएक्शन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के सुरक्षा चिंताओं के कारण अक्टूबर में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 Sep 2021 9:07:54

रमीज ने भारत के साथ इंग्लैंड-न्यूजीलैंड को दी यह धमकी! जानें-अकरम, मलिक और बाबर की भी रिएक्शन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के सुरक्षा चिंताओं के कारण अक्टूबर में अपनी पुरुष और महिला टीमों के पाकिस्तान दौरे को रद्द करने पर नाराजगी जताई है। इंग्लैंड से पहले न्यूजीलैंड की टीम दौरे पर पहला वनडे शुरू होने के कुछ देर पहले ही सुरक्षा कारणों का हवाला देकर स्वदेश लौट गई थी। पीसीबी ने मंगलवार को वीडियो रिलीज किया जिसमें रमीज ने कहा कि मैं इंग्लैंड के हटने से निराश हूं लेकिन इसकी उम्मीद थी क्योंकि पश्चिम देश एकजुट हो जाते हैं और एक-दूसरे का समर्थन करते हैं। आप सुरक्षा खतरे और धारणा के आधार पर कोई भी फैसला ले सकते हैं।

गुस्से की भावना थी क्योंकि पहले न्यूजीलैंड अपने सामने आने वाले खतरे के बारे में जानकारी दिए बगैर हट गया। अब इंग्लैंड, लेकिन यह अपेक्षित था। यह हमारे लिए एक सबक है क्योंकि जब हम इन देशों की यात्रा करते हैं तो हमें सख्त क्वारंटीन से गुजरना पड़ता है और हम उनकी नसीहतों को बर्दाश्त करते हैं, लेकिन इसमें एक सबक है। यानी कि अब से हम उतना ही आगे बढ़ेंगे, जितना हमारे हित में है। हम विश्व कप में जाएंगे जहां हमारे निशाने पर अब भारत के साथ न्यूजीलैंड और इंग्लैंड भी होंगे। हम खुद को मजबूत करेंगे और इस मानसिकता के साथ उतरेंगे कि हमें हारना नहीं है क्योंकि आपने हमारे साथ सही नहीं किया और हम इसका बदला मैदान में लेंगे।

rameez raja,wasim akram,babar azam,shoaib malik,shoaib akhtar,pakistan,england,newzealand,sports news in hindi

जीवनभर भेड़ बने रहने से बेहतर है एक दिन के लिए शेर होना : अकरम

पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भी पाकिस्तान का दौरा रद्द करने के इंग्लैंड के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। अकरम ने ट्वीट करते हुए कहा कि जीवनभर के लिए भेड़ बने रहने से बेहतर है एक दिन के लिए शेर होना। दुर्भाग्य से हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां हर एक देश में खेल और मनोरंजन पर आतंक का खतरा मंडरा रहा है। लेकिन मैं किसी ऐसे देश में क्रिकेट खेलना ज्यादा पसंद करूंगा जो किसी भी चीज निपटने के लिए तैयार है। शोएब मलिक ने भी अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट के लिए यह एक दुखद खबर है। बस मजबूत रहो… हम मजबूती से वापस करेंगे। पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि यह दिखाने का समय है कि कौन अधिक मजबूत है। टी20 वर्ल्ड कप में किसी को छोड़ना नहीं है।

rameez raja,wasim akram,babar azam,shoaib malik,shoaib akhtar,pakistan,england,newzealand,sports news in hindi

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने जताया दुख

न्यूजीलैंड-इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरा रद्द करने के बाद कप्तान बाबर आजम ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे दुखद करार दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एक बार फिर निराश। हमने हमेशा खेल के हितों को समायोजित करने की कोशिश की है लेकिन अन्य ऐसा नहीं करते हैं। हमने अपनी क्रिकेट यात्रा में एक लंबा सफर तय किया है और यह केवल समय के साथ बेहतर होगा। हम न केवल इसमें बने रहेंगे बल्कि समृद्ध भी होंगे। बाबर ने न्यूजीलैंड के दौरे से हटने के बाद कहा था कि उन्हें पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों की क्षमता और विश्वसनीयता पर पूरा भरोसा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत