न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेवतिया की शादी में पहुंचे स्टार क्रिकेटर, शार्दुल ने की सगाई, सानिया ने पाकिस्तान में लॉन्च किए परफ्यूम

राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑलराउंडर राहुल तेवतिया शादी के बंधन में बंध गए हैं। तेवतिया ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Nov 2021 11:45:04

तेवतिया की शादी में पहुंचे स्टार क्रिकेटर, शार्दुल ने की सगाई, सानिया ने पाकिस्तान में लॉन्च किए परफ्यूम

राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑलराउंडर राहुल तेवतिया शादी के बंधन में बंध गए हैं। तेवतिया ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है। तेवतिया और रिद्धि पन्नू ने इसी साल फरवरी में सगाई की थी। शादी में कई क्रिकेटर शामिल हुए। विकेटकीपर ऋषभ पंत, नितीश राणा और युजवेंद्र चहल जैसे कई स्टार इस जोड़ी को बधाई देने पहुंचे। 28 वर्षीय तेवतिया आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे आईपीएल-13 में पंजाब किंग्स के कैरेबियाई तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल की लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़कर लाइमलाइट में आए थे।

तेवतिया इस साल के शुरू में हुई इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे। हालांकि उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। हरियाणा के तेवतिया दाएं हाथ के स्पिनर और बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं। तेवतिया ने वर्ष 2013-14 की रणजी ट्रॉफी से प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का आगाज किया था। उन्होंने पिछले दिनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश के खिलाफ 25 गेंद में 46 रनों की पारी खेल हरियाणा को 6 विकेट से जीत दिलाई थी।

rahul tewatia,shardul thakur,sania mirza,shoaib malik,sports news in hindi

ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के बाद शादी करेंगे शार्दुल

दाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने अपनी गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर से सगाई कर ली है। बताया जा रहा है कि मिताली ठाणे में ऑल द बेक्स नाम से एक स्टार्ट-अप कंपनी चलाती हैं। सगाई की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सगाई का कार्यक्रम मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में हुआ और कार्यक्रम में सिर्फ परिवार के करीबी लोग ही शामिल हुए। शार्दुल अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद शादी करेंगे। सगाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इसमें टी20 कप्तान रोहित शर्मा, शार्दुल को गले लगाकर बधाई देते दिए। फिलहाल शार्दुल को न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी सीरीज में उन्हें नहीं चुनकर बीसीसीआई ने वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया है। शार्दुल तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 4 टेस्ट, 15 वनडे और 24 टी20 खेले हैं। 30 साल के शार्दुल ने हाल में निचले क्रम में अपनी बल्लेबाजी से भी प्रभावित किया है। आईपीएल-14 में वे एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स टीम के सदस्य थे। इसमें बढ़िया प्रदर्शन के बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में चुना गया था।

rahul tewatia,shardul thakur,sania mirza,shoaib malik,sports news in hindi

सानिया ने लाहौर और कराची में पति शोएब के साथ किया परफ्यूम का प्रमोशन

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों अपने ससुराल यानी पाकिस्तान की यात्रा पर हैं। सानिया वहां अपने परफ्यूम्स का प्रमोशन भी कर रही हैं। उनके साथ उनके पति और पाकिस्तानी बल्लेबाज शोएब मलिक भी हैं। सानिया ने हाल ही में ‘ऑलराउंडर’ और ‘स्मैश’ परफ्यूम लॉन्च किए हैं। सानिया लाहौर और कराची भी गईं और वहां के वीडियो वायरल हो रहे हैं। सानिया ने लाहौर पहुंचने पर पंजाबी में नारा लगाया। इसी तरह कराची पहुंचने पर वहां की बिरयानी को लेकर बात की।

सानिया हैदराबाद से हैं और वहां की बिरयानी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। सानिया ने लाहौर में एक स्थानीय मॉल में फैंस से बातचीत की। सानिया ने पंजाबी में कहा, ‘जिन्ने लाहौर नहीं वेखिया (जिन्होंने लाहौर नहीं देखा है)।’ जवाब में फैंस बोले, ‘वो जामिया ही नहीं (उसका वजूद ही नहीं)।’ सानिया ने रविवार को परफ्यूम्स की लॉन्चिंग को लेकर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें सानिया और शोएब थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत