न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन्होंने किया निराश : BWF वर्ल्ड टूर के फाइनल में हारीं सिंधु, जूनियर हॉकी विश्व कप में भारत ने गंवाया कांस्य

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स टूर्नामेंट में रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। सिंधु रविवार को बाली (इंडोनेशिया) में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Dec 2021 10:04:42

इन्होंने किया निराश : BWF वर्ल्ड टूर के फाइनल में हारीं सिंधु, जूनियर हॉकी विश्व कप में भारत ने गंवाया कांस्य

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स टूर्नामेंट में रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। सिंधु रविवार को बाली (इंडोनेशिया) में खेले गए खिताबी मुकाबले में हारकर गोल्ड मेडल जीतने से चूक गईं। सिंधु को फाइनल में दुनिया में छठे नंबर की शटलर दक्षिण कोरिया की आन सियोंग ने सीधे गेम में 21-16, 21-12 से मात दी। मुकाबला 39 मिनट चला। सियोंग के खिलाफ सिंधु की तीन मैचों में तीसरी हार है और इन सभी का नतीजा सीधे गेम में निकला। सियोंग ने नेट पर बेहतरीन खेल दिखाया और बेसलाइन पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु को किसी भी समय वापसी का मौका नहीं दिया।

यह तीसरा अवसर था जब सिंधु इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थीं। वे 2018 में खिताब जीतकर यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय शटलर बनी थीं। सिंधु ने हार के बाद कहा कि यह अच्छा मुकाबला था। सियोंग बेहतरीन खिलाड़ी हैं इसलिए मुझे नहीं लगता कि यह आसान होने वाला था। मैं एक कड़े मुकाबले के लिए तैयार थीं। मुझे शुरू से ही उसे बढ़त बनाने का मौका नहीं देना चाहिए था। बाली में तीन सप्ताह अच्छे रहे। यहां से कई सकारात्मक चीजों के साथ लौटूंगी और तरोताजा होकर विश्व चैंपियनशिप की तैयारी करूंगी।

pv sindhu,indian hockey team,bwf world tour finals,fih junior hockey world cup,sports news in hindi

गत चैंपियन भारतीय हॉकी टीम से कांस्य मुकाबले में फ्रांस 3-1 से जीता

गत चैंपियन भारत रविवार को भुवनेश्वर में एफआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप में कांस्य पदक के प्लेऑफ में फ्रांस से 1-3 से हार गया। फ्रांस के कप्तान टिमोथी क्लेमेंट ने हैट्रिक जमाई। उन्होंने 26वें, 34वें और 47वें मिनट में तीन पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। भारत के लिए एकमात्र गोल सुदीप चिरमाको ने 42वें मिनट में दागा। क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन के बाद यह भारतीयों के लिए लगातार दूसरा फ्लॉप शो रहा। भारत लीग मैच में भी फ्रांस से मिली 4-5 से हार गया था।

फ्रांस ने कमाल का खेल दिखा 14 पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, जबकि भारत के खाते में तीन ही आए। उल्लेखनीय है कि भारत की सीनियर टीम ने इस साल टोक्यो में आयोजित ओलंपिक में धमाकेदार खेल दिखाते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया था। एक अन्य मुकाबले में माइल्स बुकेन्स की हैट्रिक की मदद से नीदरलैंड ने पिछली बार की उपविजेता बेल्जियम को 6-4 से हराकर पांचवां स्थान हासिल किया। बुकेन्स ने आठवें, 20वें और 27वें मिनट मे गोल कर हैट्रिक बनाई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत