न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुमराह के स्थान पर शामिल हुए प्रसिद्ध कृष्णा ने मचाया कोहराम, पहली दो गेंद पर लिए दो विकेट

विश्व कप से 10 दिन पूर्व भारत आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी लय को पाने में कामयाब हो गया है। पहले वनडे में आस्ट्रेलिया को 5 विकेट से मात देने वाले भारत ने दूसरे वनडे में आस्ट्रेलिया को इंदौर के छोटे ग्राउण्ड पर पूरी तरह से दबा दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 24 Sep 2023 8:54:12

बुमराह के स्थान पर शामिल हुए प्रसिद्ध कृष्णा ने मचाया कोहराम, पहली दो गेंद पर लिए दो विकेट

इंदौर। विश्व कप से 10 दिन पूर्व भारत आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी लय को पाने में कामयाब हो गया है। पहले वनडे में आस्ट्रेलिया को 5 विकेट से मात देने वाले भारत ने दूसरे वनडे में आस्ट्रेलिया को इंदौर के छोटे ग्राउण्ड पर पूरी तरह से दबा दिया है। बल्लेबाजी में टीम इंडिया की ओर से दो शतक और दो अर्द्धशतक लगे इसकी बदौलत टीम इंडिया ने आस्ट्रेलिया को 400 रन का बड़ा टारगेट देते हुए आस्ट्रेलिया के खिलाफ स्वयं का बनाया हुआ रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अपने शुरूआती ओवरों में ही आस्ट्रेलिया को मुश्किलों में ला दिया है।

तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी से गदर मचाने के बाद टीम इंडिया ने गेंदबाजी में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार शुरुआत की है। जसप्रीत बुमराह की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने पहले ही ओवर में लगातार दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को झकझोर कर रख दिया। प्रसिद्ध कृष्णा का पहला शिकार मैथ्यू शॉर्ट बने।

मैथ्यू शॉर्ट क्रीज पर अपने पैर जमाने की कोशिश में लगे ही थे कि प्रसिद्ध कृष्णा ने रविचंद्र अश्विन के हाथों उन्हें कैच आउट करा दिया। इसके बाद तीसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी के लिए उतरे और पहली ही बाहर जाती हुई गेंद को जोर से मारने का प्रयास किया जो कि पहली स्लिप में खड़े शुभमन गिल के हाथों में चली गयर।

इस तरह प्रसिद्ध कृष्णा ने लगातार दो गेंद पर दो विकेट लेकर पारी के दूसरे ही ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम को मुश्किल में डाल दिया। गौरतलब है कि स्टीव साल 2023 में तीसरी बार भारत के खिलाफ शून्य पर आउट हुए हैं।

जसप्रीत बुमराह को मिला है आराम

प्रसिद्ध कृष्णा को दूसरे वनडे मैच में जसप्रीत बुमराह की जगह खेलने का मौका मिला है। बुमराह को टीम मैनेजमेंट ने विश्व कप से पहले छोटा सा ब्रेक दिया है। बुमराह हाल ही में पिता बने हैं। ऐशिया कप के दौरान भी वह श्रीलंका से अचानक भारत आ गए थे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में मैनेजमेंट ने बुमराह को परिवार के साथ समय बिताने के लिए ब्रेक देने का फैसला किया। ऐसे में उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को खेलने का मौका मिला है।

भारत ने बल्लेबाजी में बनाए 399 रन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मुकाबले में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी में धमाकेदार खेल दिखाया। मैच में भारत के लिए श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने दमदार शतक लगाया। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी तूफानी पारी खेली खेलते हुए अर्धशतक जमाया।

वहीं पहले दो वनडे मैचों के लिए टीम के कप्तान बनाए गए केएल राहुल भी अपने फॉर्म को जारी रखते हुए बैक टू बैक फिफ्टी जड़े। ऐसे में भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 399 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का यह सबसे बड़ा स्कोर है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?