न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कमिंस को मिली कप्तानी, लियोन ने किया पेन का समर्थन, भारत को हटा नं.1 पोजिशन पर आया श्रीलंका

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि स्टीवन स्मिथ को उप कप्तानी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Nov 2021 11:15:20

कमिंस को मिली कप्तानी, लियोन ने किया पेन का समर्थन, भारत को हटा नं.1 पोजिशन पर आया श्रीलंका

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि स्टीवन स्मिथ को उप कप्तानी सौंपी गई है। कमिंस मशहूर कमेंटेटर व लेग स्पिनर रिची बेनो के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए पूर्णकालिक कप्तानी करने वाले पहले गेंदबाज होंगे। कमिंस दो साल तक उप कप्तान रहे और अब विकेटकीपर टिम पेन की जगह उन्हें कप्तान बना दिया गया है। उल्लेखनीय है कि 2017 में एक महिला सहकर्मी को अश्लील संदेश भेजने को लेकर पेन ने एशेज से ठीक पहले कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। कमिंस ने कहा कि मैं कप्तानी मिलने से काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

हमारे सामने महत्वपूर्ण एशेज सीरीज है। उम्मीद है कि जिस तरह से पेन ने कप्तानी की ठीक उसी तरह मैं भी टीम को लीड कर सकूं। मुझे और स्मिथ को जिम्मेदारी मिली है और इसके अलावा और भी कई सीनियर व युवा प्लेयर टीम में हैं। मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी और मैं इसके लिए आभारी हूं। उल्लेखनीय है कि पांच सदस्यीय पैनल ने कमिंस और स्मिथ का इंटरव्यू लिया। हालांकि इसमें हेड कोच जस्टिन लैंगर शामिल नहीं थे। कमिंस पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच में कप्तानी करेंगे। इससे पहले उन्होंने घरेलू क्रिकेट में न्यू साउथ वेल्स की कप्तानी करते हुए टीम को मार्श कप के फाइनल में पहुंचाया था। 28 वर्षीय कमिंस वर्तमान में सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक हैं। वे टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज हैं और उनकी बैटिंग स्किल्स भी शानदार हैं। उन्होंने 35 टेस्ट में 164 विकेट लिए हैं।

pat cummins,nathan lyon,steven smith,tim paine,west indies,sri lanka,sports news in hindi

लियोन ने कहा, पेन दुनिया के नं.1 विकेटकीपर, एशेज में उनका खेलना जरूरी

अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने टिम पेन को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर करार देते हुए कहा है कि एशेज सीरीज में उनकी मौजूदगी अहम होगी। टेस्ट में 399 विकेट ले चुके लियोन ने कहा कि पेन ने टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दिया है, लेकिन वे एशेज में खेलना चाहते हैं, इसलिए उन्हें मौका दिया जाना चाहिए। मेरी नजर में पेन देश और दुनिया में सबसे अच्छे विकेटकीपर हैं। मैं 100 प्रतिशत गारंटी दे सकता हूं कि उन्हें ड्रेसिंग रूम का पूरा समर्थन प्राप्त है। मैं उन्हें एक परेशानी के रूप में बिल्कुल नहीं देखता।

हम पेशेवर खिलाड़ी हैं और हम मैदान पर जाकर अपना काम करेंगे। पेन ने गलती की है, लेकिन मैं मानता हूं कि उन्होंने ईमानदार होने के लिए बहुत साहस दिखाया है। पेन को मेरा पूरा समर्थन है। जैसे ही हम क्वारंटीन से बाहर निकलेंगे मैं उनसे मिलने के लिए उत्सुक हूं। पेन को 8 दिसंबर को ब्रिस्बेन में होने वाले एशेज के शुरुआती मुकाबले में मौका देना अहम होगा। चयनकर्ताओं ने हमेशा कहा कि वे सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध एकादश को चुनने जा रहे हैं और मेरी नजर में पेन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं। वे एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं।

pat cummins,nathan lyon,steven smith,tim paine,west indies,sri lanka,sports news in hindi

श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गाले में जीता पहला टेस्ट

वेस्टइंडीज के खिलाफ गाले में खेला गया पहला टेस्ट जीतने वाला श्रीलंका आईसीसी टेस्ट टेस्ट चैंपियनशिप (2021-2023) की पॉइंट टेबल में शीर्ष स्थान पर आ गया है। श्रीलंका ने परसेंटेज पॉइंट के आधार पर भारत को दूसरे स्थान पर धकेल दिया। श्रीलंका को पूरे 12 अंक मिले। यानी उसने 1 मैच से मिलने वाले 100% अंक हासिल कर लिए हैं। आईसीसी के नए नियमों के मुताबिक टेबल में टीमों के स्थान परसेंटेज पॉइंट के बेस पर ही तय होने हैं। भारत ने इंग्लैंड दौरे पर हुए चार टेस्ट में से दो में जीत हासिल की थी। एक टेस्ट ड्रॉ रहा और एक में उसे हार मिली। इस तरह भारत के कुल 26 पॉइंट हैं।

भारत पॉइंट के हिसाब से तो सबसे आगे है, लेकिन परसेंटेज में पिछड़ गया। भारतीय टीम अगर कानपुर टेस्ट में जीत हासिल कर लेती है तो उसके 38 अंक हो जाएंगे। यानी 5 टेस्ट के लिए कुल पॉसिबल 60 में से 38 अंक। तब भारत का परसेंटेज 63.33 होगा। इस पर भी भारत पीछे ही रहेगा। अगर श्रीलंका 29 नवंबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में हार जाता है या मुकाबला ड्रॉ रहता है तो भारत फिर नं.1 बन जाएगा। उल्लेखनीय है कि नियमों के मुताबिक टेस्ट चैंपियनशिप के तहत हर टीम को 6-6 सीरीज खेलनी है। 3 सीरीज घर और 3 सीरीज विदेश में होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत