न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान ने किया बांग्लादेश का क्लीनस्वीप, श्रीलंका के खिलाफ इंडीज की हालत खस्ता, तमिलनाडु बना चैंपियन

पाकिस्तान ने आज सोमवार (22 नवंबर) को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए तीसरे व अंतिम टी20 मैच में बांग्लादेश को पांच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Nov 2021 9:20:39

पाकिस्तान ने किया बांग्लादेश का क्लीनस्वीप, श्रीलंका के खिलाफ इंडीज की हालत खस्ता, तमिलनाडु बना चैंपियन

पाकिस्तान ने आज सोमवार (22 नवंबर) को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए तीसरे व अंतिम टी20 मैच में बांग्लादेश को पांच विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही पाक ने बांग्लादेश का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम के 47 रन की बदौलत मेजबान टीम ने 20 ओवर में 124 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर और उस्मान कादिर ने 2-2, शाहनवाज दहानी और हारिस रऊफ ने 1-1 विकेट लिया।

इसके जवाब में पाकिस्तान ने अच्छी लेकिन धीमी शुरुआत की। कप्तान बाबर आजम ने 25 गेंद में 19 और साथी ओपनर विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने 43 गेंद में 40 रन बटोरे। हैदर अली ने 38 गेंद में 45 रन की मैच विजेता पारी खेली। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। हालांकि मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया और पाक को आखिरी तीन गेंद 8 रन चाहिए थे। पहले इफ्तिखार अहमद ने छक्का लगाया, लेकिन अगली गेंद पर वे आउट हो गए। इसके बाद मोहम्मद नवाज ने चौका लगाकर पाकिस्तान को जीत दिला दी। उल्लेखनीय है कि हाल में खत्म हुए टी20 विश्व कप में पाकिस्तान सेमीफाइनल तक पहुंचा था, जबकि बांग्लादेश को सुपर-12 में पांचों मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

pakistan,bangladesh,west indies,sri lanka,tamilnadu,karnataka,sports news in hindi

पहला टेस्ट : वेस्टइंडीज पर मंडराया फॉलोऑन का खतरा

गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज पर शिकंजा कस लिया है। इंडीज ने दूसरे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में छह विकेट खोकर 113 रन बना लिए थे। वह अब भी पहली पारी के आधार पर 273 रन से पीछे है और उस पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। क्रेग ब्रैथवेट (41) और जर्मेन ब्लैकवुड (20) ने पहले विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की। इसके बाद टीम लड़खड़ा गई। काइल मेयर्स (22) और जेसन होल्डर (1) फिलहाल क्रीज पर मौजूद हैं। रमेश मेंडिस ने तीन विकेट लिए हैं। इससे पहले श्रीलंका ने आज सुबह 267/3 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। मेजबान टीम 386 रन पर सिमटी।

कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने 147 रन की पारी खेली। धनंजय डिसिल्वा (61) ने अर्धशतक जमाया। वे गेंद को स्टंप पर लगने से रोकने के चक्कर में बल्ला स्टंप पर मार बैठे। दिनेश चंडीमल ने 45 रन का योगदान दिया। स्पिनर रोस्टन चेज ने पांच विकेट अपने नाम किए। बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वॉरिकैन ने भी तीन विकेट लिए। इस बीच रविवार को डेब्यू कर रहे जेरेमी सोलोजानो सिर में चोट लगने के बाद टेस्ट से हट गए। उनकी जगह शाई होप को कन्कशन सब्स्टीट्यूट चुना गया है।

pakistan,bangladesh,west indies,sri lanka,tamilnadu,karnataka,sports news in hindi

तमिलनाडु ने कर्नाटक को हरा जीती सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी

दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज शाहरुख खान के आखिरी गेंद पर लगाए गए छक्के के दम पर मौजूदा चैंपियन तमिलनाडु ने कर्नाटक को फाइनल में चार विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (टी20 टूर्नामेंट) का खिताब बरकरार रखा। राष्ट्रीय राजधानी स्थित अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में तमिलनाडु को 152 रन के लक्ष्य मिला। उसे आखिरी गेंद पर पांच रन की दरकार थी। ऐसे में शाहरुख ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रतीक जैन की गेंद को डीप स्क्वायर लेग पर सीमारेखा के पार पहुंचा दिया। शाहरुख ने 15 गेंद पर नाबाद 33 रन ठोके।

तमिलनाडु की ओर से हरि निशांत (12 गेंद पर 23 रन) और एन जगदीशन (46 गेंद पर 42 रन) ने भी बढ़िया योगदान दिया। इससे पहले टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 32 रन था लेकिन वह आखिर में सात विकेट पर 151 रन बनाने में सफल रहा। अभिनव मनोहर ने 46 और प्रवीण दुबे ने 33 रन की पारी खेली। बाएं हाथ के स्पिनर आरसाई किशोर ने तीन विकेट लिए। तमिलनाडु के कप्तान ऑलराउंडर विजय शंकर थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत