न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहले टेस्ट में पाक की जीत तय, स्टोक्स ने 1 दिन में 2 बार किया मौत का सामना! द्रविड़ ने इन्हें दिया इनाम

चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ जारी दो मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में पाकिस्तान की जीत लगभग तय हो गई है। उसे मैच के अंतिम दिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Nov 2021 9:13:55

पहले टेस्ट में पाक की जीत तय, स्टोक्स ने 1 दिन में 2 बार किया मौत का सामना! द्रविड़ ने इन्हें दिया इनाम

चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ जारी दो मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में पाकिस्तान की जीत लगभग तय हो गई है। उसे मैच के अंतिम दिन मंगलवार को सिर्फ 93 रन और चाहिए, जबकि उसके सभी 10 विकेट बाकी है। पाकिस्तान के सामने 202 रन का लक्ष्य था। पाकिस्तान ने आज सोमवार को चौथे दिन स्टंप्स के समय तक बिना किसी नुकसान के 33 ओवर में 109 रन बना लिए। आबिद अली और अब्दुल्ला शफीक दोनों अर्धशतक जमा चुके हैं। आबिद 105 गेंद पर छह चौकों की मदद से 56 और शफीक 93 गेंद पर छह चौकों व एक छक्के की बदौलत 53 रन बनाकर खेल रहे हैं।

इससे पहले बांग्लादेश ने आज सुबह अपनी दूसरी पारी 39/4 रन से आगे शुरू की। मेजबान टीम मात्र 157 रन पर ढेर हो गई। विकेटकीपर लिटन दास ने अर्धशतक जमाया। लिटन ने 89 गेंद का सामना करते हुए छह चौकों के सहारे 59 रन बटोरे। यासिर अली ने 36 रन का योगदान दिया। यासिर अली कनकशन का शिकार होकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। यासिर के हेलमेट पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी की बाउंसर लगी। शाहीन ने 32 रन देकर पांच विकेट चटकाए। साजिद खान ने तीन और हसन अली ने दो विकेट झटके।

pakistan,bangladesh,ben stokes,rahul dravid,kanpur test,pitch curator,sports news in hindi

एशेज सीरीज में वापसी को तैयार स्टोक्स ने बताया अपना ‘दर्द’

इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में से एक माना जाता है। स्टोक्स बैट और बॉल दोनों के साथ अकेले दम पर टीम को जीत दिलाने में सक्षम हैं। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य कारणों और अंगुली में फ्रेक्चर के कारण क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लिया हुआ है। 30 वर्षीय स्टोक्स ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच जुलाई में खेला था। अब वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 दिसंबर से शुरू हो रही एशेज सीरीज से वापसी को तैयार हैं। इस बीच स्टोक्स ने ‘डेली मिरर’ के लिए लिखे कॉलम में खुलासा किया है कि उनकी जिंदगी में एक दिन ऐसा भी आया है, जब उन्हें 2-2 बार लगा था कि अब जीवन खत्म होने वाला है।

स्टोक्स ने लिखा कि यहां तक पहुंचने का सफर थोड़ा कठिन रहा है, लेकिन एशेज की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया आकर अच्छा लगा…। हालांकि मैं गंभीरता से सोच रहा था कि क्या मैं इसका हिस्सा बन पाऊंगा या नहीं। यकीन मानिए मैं ऐसा अपनी अंगुली में चोट और न ही मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सोच रहा था, बल्कि उसका कारण एक छोटी सी टेबलेट थी। मैंने एक गोली ली थी जो मेरे गले की नली में फंस गई। मुझे उसे बाहर निकालने में काफी मेहनत करनी पड़ी। जब तक वह बाहर नहीं निकली, मुझे लगा कि अंत निकट आ गया है। मैं कमरे में अकेला था और सांस भी नहीं ले पा रहा था।

ऐसा लगा जैसे मेरे मुंह में आग लग गई हो। धीरे धीरे वह गल गई, लेकिन मैं बहुत डर गया था। सुबह के सारे ड्रामे के बाद, मैंने बाद में थोड़ी नेट प्रेक्टिस की। इससे मैं खुश था, लेकिन मेरे जीवन में फिर एक और डरावना क्षण आया। हुआ यह है कि हमारे बल्लेबाजी कोच जोनाथन ट्रॉट की एक गेंद से मेरी कोहनी पर चोट लग गई। मुझे लगा कि हाथ टूट गया। शुक्र था कि जब मैं ड्रेसिंग रूम में लौटा तो दर्द कम हो गया और फिजियो को यकीन हो गया कि फ्रेक्चर नहीं हुआ। मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे प्री-टेस्ट ड्रामा अब खत्म हो गए हैं।

pakistan,bangladesh,ben stokes,rahul dravid,kanpur test,pitch curator,sports news in hindi

द्रविड़ ने पिच क्यूरेटर और उनकी टीम को दिए 35 हजार रुपए

भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच राहुल द्रविड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेले गए पहले टेस्ट में पिच क्यूरेटर शिव कुमार और उनकी टीम को 35 हजार रुपए का इनाम दिया है। राहुल ने मैच के बाद ग्रीन पार्क स्टेडियम में ही इसका ऐलान किया। पहले माना जा रहा था कि इस विकेट पर मैच तीन से ज्यादा दिन तक नहीं चल सकेगा, लेकिन पांच दिन तक चले रोमांचक टेस्ट के चलते द्रविड़ ने ऐसे खुशी जताई। हालांकि टेस्ट शुरू होने से पहले जिस दिन द्रविड़ स्टेडियम में विकेट देखने रहाणे के साथ पहुंचे थे, तब उन्होंने सवाल उठाए थे। उन्होंने बीसीसीआई और लोकल क्यूरेटर को पिच पर काम करने के लिए कहा था।

जिस हिसाब से उन्होंने पिच बनाने के लिए कहा था उसी तरह से विकेट बनाया गया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने मैच के बाद बताया कि ग्रीन पार्क स्टेडियम के ग्राउंड्समैन की टीम को शिव कुमार लीड करते हैं। इस पिच पर तेज गेंदबाजों ने 16 और स्पिनर्स ने 20 विकेट चटकाए। शिवकुमार ने कहा कि द्रविड़ से इनाम पाकर हमारी पूरी टीम बहुत खुश है। यह सालों की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने जिस तरह से पिच तैयार करने के लिए कहा था उसी तरह से हमने इसे बनाया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत