न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तानी ओपनर्स की बढ़िया शुरुआत, अक्षर-जेमिसन ने बनाए ये रिकॉर्ड, वार्न-चैपल ने स्मिथ को घेरा

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में जारी सीरीज के पहले टेस्ट में वापसी कर ली है। उसने शनिवार को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Nov 2021 11:12:41

पाकिस्तानी ओपनर्स की बढ़िया शुरुआत, अक्षर-जेमिसन ने बनाए ये रिकॉर्ड, वार्न-चैपल ने स्मिथ को घेरा

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में जारी सीरीज के पहले टेस्ट में वापसी कर ली है। उसने शनिवार को खेल के दूसरे दिन मेजबान बांग्लादेश को 330 रन पर समेटने के बाद अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 145 रन बना लिए थे। पाकिस्तान अब भी 185 रन पीछे है और उसके 10 विकेट बाकी हैं। ओपनर आबिद अली और डेब्यू कर रहे अब्दुल्ला शफीक ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। आबिद 180 गेंद पर नौ चौकों व दो छक्कों की मदद से 93 रन बनाकर खेल रहे हैं। वे चौथे शतक के करीब हैं। आबिद के 15वें टेस्ट में 1000 रन हो गए हैं। शफीक ने भी अर्धशतक जमाया।

वे 162 गेंद का सामना करते हुए दो चौकों व दो छक्कों की बदौलत 52 रन बना नाबाद हैं। इससे पहले आज सुबह बांग्लादेश ने चार विकेट पर 253 रन से आगे खेलना शुरू किया। बांग्लादेश ने 77 रन की कीमत पर शेष 6 विकेट खो दिए। तेज गेंदबाज हसन अली ने छठी बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया। शाहीन शाह आफरीदी व फहीम अशरफ को 2-2 विकेट मिले। विकेटकीपर लिटन दास ने 114, मुश्फिकुर रहीम ने 91 तथा मेहदी हसन ने नाबाद 38 रन बनाए।

pakistan,bangladesh,axar patel,kyle jamieson,steven smith,india,newzealand,sports news in hindi

अक्षर पटेल ने अपने चौथे टेस्ट में हासिल की यह उपलब्धि

खब्बू स्पिनर अक्षर पटेल ने टेस्ट क्रिकेट में कदम रखने के बाद बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 5 विकेट चटकाए। छोटे से करियर में पांचवीं बार अक्षर ने पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 7 पारियों में यह कमाल किया है। ऐसा करने वाले वे संयुक्त रूप से दूसरे गेंदबाज हैं। अक्षर ने चार्ली टर्नर और टॉम रिचर्डसन की बराबरी की। रॉडनी हॉग ने 6 पारियों में 5 बार 5 या इससे ज्यादा विकेट झटके और वे पहले स्थान पर हैं। अक्षर का यह चौथा टेस्ट है।

इस बीच पहली पारी में तीन झटकने वाले न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन ने भी एक उपलब्धि हासिल की। जेमिसन ने दूसरी पारी में शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड कर टेस्ट में सबसे तेज 50 विकेट पूरे करने का कीवी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह जेमिसन का 9वां टेस्ट है। इससे पहले ये रिकॉर्ड पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड (12 टेस्ट) के नाम था। 26 वर्षीय जैमिसन ने टेस्ट डेब्यू वेलिंगटन में भारत के खिलाफ ही किया था।

pakistan,bangladesh,axar patel,kyle jamieson,steven smith,india,newzealand,sports news in hindi

शेन वार्न और इयान चैपल ने स्मिथ को उप कप्तान बनाने जाने पर साधा निशाना

दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वार्न व पूर्व कप्तान इयान चैपल ने एशेज सीरीज में स्टीवन स्मिथ को उप कप्तान बनाए जाने पर नाराजगी जताई है। स्मिथ पर वर्ष 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़छाड़ में शामिल होने को लेकर एक साल का प्रतिबंध लगा था। स्मिथ पर दो साल कप्तानी करने पर भी बैन लगा था। वार्न ने हेराल्ड सन के एक कॉलम में लिखा कि हम सभी स्मिथ से प्यार करते हैं और हमें गर्व है कि वे फिर से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज बनेंगे, लेकिन उन्हें उपकप्तान नहीं होना चाहिए था। हर कोई गलती करता है, लेकिन स्मिथ को जो सजा दी गई थी, वह बहुत गंभीर थी।

इसी तरह इयान चैपल ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अगर मैंने एक ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के रूप में धोखा दिया होता, तो वे (सीए) मुझसे काम छीन लेते और कहते कि मैं खेल से इस्तीफा दे दूं। स्मिथ को सजा के लिए डेविड वार्नर से अलग क्यों देखा जाता है? वास्तव में, मुझे लगता है कि स्मिथ का अपराध ज्यादा था। धोखा देना धोखा है, चाहे वह बड़ी धोखाधड़ी हो या छोटी, यह अभी भी मेरी किताब में धोखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत