Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑरेंज कैप की दौड़ में हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा कितने पीछे? वैभव सूर्यवंशी ने मारी बाजी, आज मैदान में उतरेंगे सैमसन

आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप रेस में साई सुदर्शन टॉप पर बने हुए हैं। हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा पीछे खिसक गए हैं, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने बढ़त बना ली। जानिए संजू सैमसन को नंबर-1 बनने के लिए कितने रन चाहिए।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 18 May 2026 8:17:52

ऑरेंज कैप की दौड़ में हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा कितने पीछे? वैभव सूर्यवंशी ने मारी बाजी, आज मैदान में उतरेंगे सैमसन

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन के सिर इस समय आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप सजी हुई है। इस सीजन सबसे अधिक 554 रन बनाकर वह पहले पायदान पर बने हुए हैं। वहीं उनके कप्तान और साथी बल्लेबाज शुभमन गिल 552 रनों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर आईपीएल सीजन में 500 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ वह इस सीजन 542 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल ने भी 533 रनों के साथ टॉप-5 में अपनी जगह बना ली है।

हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा को नंबर-1 बनने के लिए क्या करना होगा?

ऑरेंज कैप की रेस में हो रहे लगातार बदलावों की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा को तगड़ा नुकसान हुआ है। क्लासेन पहले से सीधा पांचवें पायदान पर खिसक गए हैं, वहीं अभिषेक शर्मा तो टॉप-5 से ही बाहर हो गए हैं। अभिषेक से आगे राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी हैं।

क्लासेन 508 रनों के साथ पांचवें पायदान पर हैं, जबकि अभिषेक शर्मा 481 रनों के साथ 7वें। इन दोनों के बीच वैभव सूर्यवंशी 486 रनों के साथ 6ठे नंबर पर है।

आज का आईपीएल मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेपॉक में खेला जाना है। ऐसे में क्लासेन और अभिषेक की नजरें ऑरेंज कैप की रेस में ऊपर की ओर कदम बढ़ाने पर होगी। क्लासेन नंबर-1 बनने से मात्र 46 रन दूर हैं। वहीं अभिषेक शर्मा को थोड़ी मेहनत करनी होगी। अगर अभिषेक शर्मा को आज ऑरेंज कैप हासिल करनी है तो कम से कम 74 रन बनाने होंगे।

आज सीएसके की ओर से संजू सैमसन भी एक्शन में होंगे जो 450 रनों के साथ टॉप-10 में बने हुए हैं। संजू को ऑरेंज कैप हासिल करने के लिए शतक की दरकार है। वह इस सीजन पहले ही दो सेंचुरी लगा चुके हैं।
आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-10 खिलाड़ी

साई सुदर्शन- 553

शुभमन गिल- 552

विराट कोहली- 542

केएल राहुल- 533

हेनरिक क्लासेन- 508

वैभव सूर्यवंशी- 486

अभिषेक शर्मा- 481

कूपर कोनोली- 473

मिचेल मार्श- 467

संजू सैमसन- 450

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
astrology