न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एनाबेल सदरलैंड पर हुई नोटों की बारिश, आस्ट्रेलिया की इस खिलाड़ी पर दिल्ली ने किया पर्स खाली

महिला प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शन की शुरुआत काफी जबरदस्त रही। सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया की युवा खिलाड़ी फीबी लिचफील्ड का नाम जिसे लेकर बिडिंग वार शुरू हुई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Dec 2023 4:49:42

एनाबेल सदरलैंड पर हुई नोटों की बारिश, आस्ट्रेलिया की इस खिलाड़ी पर दिल्ली ने किया पर्स खाली

मुम्बई। महिला प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शन की शुरुआत काफी जबरदस्त रही। सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया की युवा खिलाड़ी फीबी लिचफील्ड का नाम जिसे लेकर बिडिंग वार शुरू हुई। आखिरकार गुजरात जायंट्स ने इस ऑस्ट्रेलियाई को अपने साथ जोड़ा। लिचफील्ड को इस टीम में साथी खिलाड़ी बेथ मूनी का साथ मिलेगा जो कि इस टीम की कप्तान हैं। लिचफील्ड ने भले ही बहुत ज्यादा मुकाबले न खेले हो लेकिन उन्होंने कम समय में ही अपनी पहचान बना ली है।

लिचफील्ड के लिए सबसे पहले गुजरात जायंट्स ने ही बोली लगाई। इसके बाद यूपी वॉरियर्स ने भी रेस में आ गई। दोनों लगातार बोली लगाते रहे और कीमत 30 लाख से 90 लाख पहुंच गए। वॉरियर्स ने इसके बाद बोली लगाने में समय लिया और 95 लाख रुपए लेकिन गुजरात जायंट्स ने एक करोड़ की बोली लगाकर लिचफील्ड को अपने साथ जोड़ा।

टी20 में जड़ा सबसे तेज अर्धशतक

लिचफील्ड ने अपनी शानदार टाइमिंग और टेकनीक के कारण पहचान बनाई है। इस साल ऑक्टूबर में उन्होंने 18 गेंदों में महिला टी20 का सबसे तेज अर्धशतक लगाया था। उन्होंने न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन की बराबरी की थी।

द हंड्रेड में भी किया कमाल

द हंड्रेड लीग में उन्होंने नॉदर्थ सुपरचार्जर्स के लिए खेलते हुए 132.85 के स्ट्राइक रेट से 279 रन बनाए थे। अपने वनडे डेब्यू पर भी उन्होंने 92 गेंदो में 78 रनों की पारी खेली थी।

एनाबेल सदरलैंड पर हुई पैसों की बारिश

मुंबई में चल रहे महिला प्रीमियर लीग के मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड पर जमकर पैसों की बारिश हुई है। इस खिलाड़ी को नीलामी में दो करोड़ रुपए मिले हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने उन पर यह महंगा दांव लगाया है। एनाबेल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। वह ऑलराउंडर हैं। वह दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करती हैं और बल्लेबाजी में भी दाएं हाथ से बेहद ताबड़तोड़ रन बरसाती हैं। 22 वर्षीय इस ऑलराउंडर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 से ज्यादा रन 38 विकेट दर्ज हैं।

एनाबेल ने अब तक 22 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं। यहां उन्होंने बल्लेबाजी में तो 97 रन ही बनाए हैं लेकिन इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 144 का रहा है। निचले क्रम में बल्लेबाजी करने के कारण उन्हें कम ही गेंदें खेलने का मौका मिलता है। हालांकि इन्हें जितनी भी गेंदें मिलती हैं, उन पर यह जमकर प्रहार करती हैं।

इसके अलावा जॉर्जिया वारेहम को आरसीबी ने 40 लाख, डेनियाल व्याट को यूपी वॉरियर्स ने 30 लाख और मेघना सिंह को गुजरात जायंट्स ने 30 लाख रुपए खरीदा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल