न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जमकर हुई न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धुनाई, भारत ने दिया जीत के लिए 398 रन का टारगेट

न्यूजीलैंड कोई कमतर टीम नहीं है, वह इस टारगेट को पूरा करने का प्रयास जरूर करेगी। अब यह भारतीय गेंदबाजों के ऊपर है कि वे किस तरह से बल्लेबाजों को जल्द से जल्द आउट कर सकते हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि वे कोई बड़ी साझेदारी न होने दें।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 Nov 2023 7:27:08

जमकर हुई न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धुनाई, भारत ने दिया जीत के लिए 398 रन का टारगेट

मुम्बई। एक दिवसीय विश्व कप क्रिकेट के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को जिस अंदाज में धोया उससे स्पष्ट हो गया कि इस बार का विश्व कप भारत अपने साथ रखेगा। यदि ऐसा हुआ तो यह 2011 के बाद पहला मौका होगा। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 398 रन का विशाल रन टारगेट पूरा करने के लिए दिया है। न्यूजीलैंड कोई कमतर टीम नहीं है, वह इस टारगेट को पूरा करने का प्रयास जरूर करेगी। अब यह भारतीय गेंदबाजों के ऊपर है कि वे किस तरह से बल्लेबाजों को जल्द से जल्द आउट कर सकते हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि वे कोई बड़ी साझेदारी न होने दें।

विराट कोहली के 50वें वनडे शतक और श्रेयस अय्यर की ताबड़तोड़ सेंचुरी की बदौलत भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में 50 ओवर में 4 विकेट पर 397 रन बोर्ड पर लगाए। टीम को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाने में शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा ने भी अहम योगदान दिया। गिल 79 रन बनाकर रिटायर हो गए थे, लेकिन अंत में लौट कर 80* रन बनाए। मुकाबले में न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ भारतीय बल्लेबाज़ों के आगे पूरी तरह नाकाम दिखाई दिए।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। मेन इन ब्लू अपने इस फैसले पर पूरी तरह खरी उतरी। शुरू से लेकर आखिरी तक टीम के सभी बल्लेबाज़ बेहतरीन लय में दिखे। सबसे पहले रोहित और गिल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, जिसे पहले कोहली और गिल, फिर कोहली और अय्यर ने आगे बढ़ाया। वहीं अंत में रिटायर हर्ट होने वाले शुभमन गिल वापस आए। गिल ओपनिंग पर ही तूफानी बल्लेबाज़ी कर चुके थे।

कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 50 गेंदों में 71 रनों की साझेदारी की। शानदार शुरुआत दिलाने के बाद रोहित शर्मा 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर टिम साउदी का शिकार बने। भारतीय कप्तान ने 29 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 47 रन स्कोर किए। इस दौरान हिटमैन का स्ट्राइक रेट 162.07 का रहा।

फिर दूसरे विकेट के लिए शुभमन गिल और विराट कोहली ने 86 गेंदों में 93* रनों की नाबाद साझेदारी की। ये साझेदारी 93 रनों पर ही नाबाद रही क्योंकि 23वें ओवर की चौथी गेंद पर गिल क्रैम्प के चलते रिटायर हो गए। हालांकि आखिरी ओवर में गिल बैटिंग के लिए एक बार फिर उतरे थे। इसके बाद नंबर चार पर बैटिंग के लिए श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 128 गेंदों में 163 रनों की साझेदारी की।

कोहली ने 113 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 117 रनों की पारी खेली। इसके बाद पारी के आखिरी दौर में श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने चौथे विकेट के लिए 29 गेंदों में 54 रनों की पार्टनरशिप की, जो 49वें ओवर में अय्यर के विकेट से खत्म हुई। अय्यर ने 70 गेंदों में 150 के स्ट्राइक रेट से 105 रन बनाए। अय्यर की पारी में 4 चौके और 8 लंबे एवं दर्शनीय छक्के शामिल रहे।

इसके बाद 50वें ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव 1 रन बनाकर आउट हो गए। नंबर पांच पर उतरे केएल राहुल और ओपनिंग पर उतरे शुभमन गिल रिटायर हर्ट स वापस आकर नाबाद लौटे। गिल ने 66 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 80 रनों की पारी खेली। वहीं केएल राहुल ने 20 गेंदों में 195 के स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

जमकर हुई न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ों की कुटाई

न्यूज़ीलैंड के लिए तेज़ गेंदबाज़ टिम सउदी ने 10 ओवर मे सबसे ज़्यादा 100 रन खर्चे। हालांकि उन्हें 3 विकेट भी मिले। इसके अलावा बोल्ट ने 10 ओवर में 86 रन लुटाए और उन्हें एक सफलता मिली। वहीं मिचेल सेंटनर मे 10 ओवर में 51, फर्ग्यूसन ने 8 ओवर में 65, रचिन ने 7 ओवर में 60 और फिलिप्ल ने 5 ओवर में 33 रन दिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत