न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई टेस्ट : मयंक ने शतक जमा भारत को संभाला, गाले टेस्ट : श्रीलंका ने इंडीज को हरा सीरीज 2-0 से जीती

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हुए सीरीज के दूसरे व अंतिम टेस्ट के पहले दिन भारत लड़खड़ाने के बाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Dec 2021 7:57:52

मुंबई टेस्ट : मयंक ने शतक जमा भारत को संभाला, गाले टेस्ट : श्रीलंका ने इंडीज को हरा सीरीज 2-0 से जीती

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हुए सीरीज के दूसरे व अंतिम टेस्ट के पहले दिन भारत लड़खड़ाने के बाद संभलने में सफल रहा। टीम इंडिया ने आज स्टंप्स के समय तक अपनी पहली पारी में 70 ओवर में चार विकेट पर 221 रन बना लिए थे। ओपनर मयंक अग्रवाल और विकेटकीपर रिद्धिमान साहा क्रीज पर हैं। मयंक ने टेस्ट करिअर का चौथा शतक जमाया। मयंक 246 गेंद पर 14 चौकों व चार छक्कों की मदद से 120 रन पर नाबाद हैं। कानपुर टेस्ट की दूसरी पारी में अर्धशतक जमाने वाले विकेटकीपर रिद्धिमान साहा 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। साहा ने 53 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके व एक छक्का लगाया है। मयंक-साहा चौथे विकेट के लिए 61 रन जोड़ चुके हैं।

इससे पहले सुबह मैदान गीला होने से मैच 11.30 बजे से शुरू हुआ। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ओपनर शुभमन गिल ने 71 गेंद पर सात चौकों व एक छक्के की बदौलत 44 रन जुटाए। शुभमन, चेतेश्वर पुजारा व कोहली 80 के स्कोर पर पैवेलियन लौट गए। पुजारा व कोहली खाता भी नहीं खोल सके। कानपुर में अपने डेब्यू टेस्ट में शतक व अर्धशतक ठोकने वाले श्रेयस अय्यर ने 18 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से चारों विकेट बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल ने लिए। इस टेस्ट में अजिंक्य रहाणे, ईशांत शर्मा, रवींद्र जडेजा व कीवी कप्तान केन विलियमसन अनफिट होने से नहीं खेल रहे हैं।

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड टीम : टॉम लैथम (कप्तान), विल यंग, डेरिल मिशेल, रॉस टेलर, हेनरी निकोलस, टॉम ब्लंडेल, रचिन रविंद्र, काइल जेमिसन, टिम साउदी, विलियम सोमरविले, एजाज पटेल।

mumbai test,india,newzealand,galle test,sri lanka,west indies,sports news in hindi

स्पिनर्स बने श्रीलंका की जीत के नायक

श्रीलंका ने अपने स्पिनर्स के दम पर गाले में वेस्टइंडीज को दूसरे व अंतिम टेस्ट में 164 रन के विशाल अंतर से हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया। टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार को श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी 345/9 रन पर घोषित कर दी। धनंजय डिसिल्वा 155 रन पर नाबाद रहे। इंडीज के सामने 297 रन का मुश्किल लक्ष्य था और मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने एक बार फिर पूरी तरह से घुटने टेक दिए। इंडीज 56.1 ओवर में 132 रन पर ही ढेर हो गई। क्रुमाह बोनर ने 44 व जर्मेन ब्लैकवुड ने 36 रन की पारी खेली। मेजबान टीम की जीत में ऑफ ब्रेक स्पिन गेंदबाज रमेश मेंडिस और लेफ्ट आर्म स्पिनर लसित एम्बुलदेनिया की भूमिका सबसे अहम रही। दोनों ने दूसरी पारी में 5-5 विकेट चटकाए। रमेश को पहली पारी में 6 और लसित को 2 विकेट मिले थे। धनंजय मैन ऑफ द मैच और रमेश मैन ऑफ द सीरीज रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत