न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई टेस्ट : रन अंतर में भारत की नजर सबसे बड़ी जीत पर, एजाज बने भारतीय सरजमीं पर नं.1 गेंदबाज

भारत और न्यूजीलैंड ने बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सीरीज का दूसरा व अंतिम टेस्ट खेला जा रहा है। भारत का सीरीज जीतना तय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Dec 2021 8:11:59

मुंबई टेस्ट : रन अंतर में भारत की नजर सबसे बड़ी जीत पर, एजाज बने भारतीय सरजमीं पर नं.1 गेंदबाज

भारत और न्यूजीलैंड ने बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सीरीज का दूसरा व अंतिम टेस्ट खेला जा रहा है। भारत का सीरीज जीतना तय हो गया है। उसे अब जीत के लिए सिर्फ पांच विकेट की दरकार है, जबकि दो दिन का खेल बचा है। भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 540 रन का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में कीवी टीम ने आज रविवार को टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप्स के समय तक 45 ओवर में 140 रन पर 5 विकेट खो दिए थे। उसे अब 400 रन चाहिए और पांच विकेट ही बचे हैं। भारत रनों के अंतर के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज कर सकता है। उसने इससे पहले दिसंबर 2015 में दक्षिण अफ्रीका को 337 रन से हराया था। पहली पारी में चार विकेट झटकने वाले रविचंद्रन अश्विन तीन विकेट चटका चुके हैं।

एक विकेट खब्बू स्पिनर अक्षर पटेल को मिला। डेरिल मिशेल ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। हेनरी निकोलस 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। कप्तान टॉम लैथम, विल यंग, रॉस टेलर व विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल सस्ते में पैवेलियन लौट गए। इससे पहले भारत ने सुबह अपनी दूसरी पारी सात विकेट खोकर 276 रन पर घोषित कर दी। मयंक अग्रवाल ने 62, चेतेश्वर पुजारा ने 47, शुभमन गिल ने 47, अक्षर पटेल ने नाबाद 41, कप्तान विराट कोहली ने 36, श्रेयस अय्यर ने 14, रिद्धिमान साहा ने 13 और जयंत यादव ने 6 रन बनाए। पहली पारी में 10 विकेट झटकने वाले खब्बू स्पिनर एजाज पटेल ने चार और रचिन रविंद्र ने तीन विकेट लिए। भारत ने पहली पारी में 325 और न्यूजीलैंड ने 62 रन बनाए थे।

mumbai test,india,newzealand,ejaz patel,mayank agarwal,virat kohli,sports news in hindi

एजाज पटेल ने मुंबई टेस्ट में झटके कुल 14 विकेट

न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल ने धारदार गेंदबाजी की। मुंबई में जन्में 33 वर्षीय एजाज ने पहली पारी में सभी 10 लेने का कमाल किया था और अब उन्होंने दूसरी पारी में चार विकेट निकालकर इतिहास रच दिया। एजाज ने कुल 14 विकेट झटके, जिसके बाद उन्होंने भारतीय सरजमीं पर टेस्ट में सभी विदेशी गेंदबाजों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। वे भारत में एक टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले मेहमान गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के दाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बॉथम (106/13 विकेट) के नाम था।

बॉथम ने 1980 में वानखेड़े में ही यह धमाकेदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा एजाज ने एशियाई धरती पर गैर-एशियाई टीम के लिए खेलते हुए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड भी अपनी झोली में डाला। एजाज पहले और बॉथम दूसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन तीसरे नंबर पर हैं। लियोन ने साल 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ 154 रन देकर 13 विकेट निकाले थे। एजाज इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले के बाद टेस्ट की एक पारी में 10 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत