न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई टेस्ट नहीं खेल पाएंगे रहाणे सहित ये 3 भारतीय, इंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए पाक टीम घोषित

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज शुक्रवार से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सीरीज का दूसरा व अंतिम टेस्ट होगा। हालांकि गीले मैदान की वजह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Dec 2021 11:08:02

मुंबई टेस्ट नहीं खेल पाएंगे रहाणे सहित ये 3 भारतीय, इंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए पाक टीम घोषित

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज शुक्रवार से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सीरीज का दूसरा व अंतिम टेस्ट होगा। हालांकि गीले मैदान की वजह से टॉस में देरी हो गई है। इससे पहले भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर है। दाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे चोट की वजह से मैच से बाहर हो गए हैं। कानपुर टेस्ट के अंतिम दिन फील्डिंग के दौरान ईशांत की उंगलियों में चोट लग गई। जडेजा को दाहिने हाथ में चोट लग गई थी। स्कैन कराने के बाद पता चला कि उनके कंधे में सूजन है। उन्हें आराम की सलाह दी गई है। उप कप्तान रहाणे की बाईं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव है। रहाणे ने पहले टेस्ट में कप्तानी की थी।

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के लिए भी बुरी खबर है। उसके कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन यह टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (एनजेडसी) के अनुसार विलियमसन कोहनी में दर्द की समस्या से परेशान हैं। वे पूरे साल इस दर्द से जूझते नजर आए हैं। उनकी जगह पिछले टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक जमाने वाले बाएं हाथ के ओपनर टॉम लैथम को कीवी टीम की कमान सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। इस टेस्ट को जीतने वाली टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगी। कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए वानखेड़े स्टेडियम में सिर्फ 25 प्रतिशत दर्शकों को आने की मंजूरी दी गई है।

mumbai test,india,newzealand,pakistan,west indies,rahane,jadeja,ishant,sports news in hindi

पाकिस्तान ने टी20 व वनडे दोनों टीमों की कमान बाबर को सौंपी

वेस्टइंडीज के खिलाफ घर में होने वाली 3-3 मैच की वनडे और टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम का ऐलान कर दिया गया है। दोनों ही फॉर्मेट में टीम की कप्तानी 27 वर्षीय दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम को मिली है। इनमें अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक व इमाद वसीम को नहीं चुना गया। साथ ही तेज गेंदबाज हसन अली को आराम दिया गया है। पहला टी20 मुकाबला 13, दूसरा 14 और तीसरा 16 दिसंबर को कराची स्थित नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला वनडे 18, दूसरा 20 और तीसरा 22 दिसंबर को इसी मैदान पर होगा।

टी20 टीम : बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह आफरीदी, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिरी।

वनडे टीम : बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाम उल हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद हसनैन, सऊद शकील, शाहीन शाह आफरीदी, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत