न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरा टेस्ट : भारत की नजर सीरीज जीत पर, ऐसा है वानखेड़े स्टेडियम में रिकॉर्ड, बरसात बन सकती है विलेन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला गया सीरीज का पहला टेस्ट रोमांचक तरीके से ड्रॉ खत्म हुआ। अंतिम दिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Dec 2021 12:17:07

दूसरा टेस्ट : भारत की नजर सीरीज जीत पर, ऐसा है वानखेड़े स्टेडियम में रिकॉर्ड, बरसात बन सकती है विलेन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला गया सीरीज का पहला टेस्ट रोमांचक तरीके से ड्रॉ खत्म हुआ। अंतिम दिन भारत जीत के काफी करीब पहुंच गया था, लेकिन वह जीत से सिर्फ एक विकेट दूर रह गया। अब दूसरा और आखिरी टेस्ट शुक्रवार (3 दिसंबर) से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टेस्ट में भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली की वापसी होगी। पहले टेस्ट में अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी की थी। भारतीय टीम इस टेस्ट को जीत सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।

वानखेड़े मैदान पर भारत का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। यहां टीम इंडिया ने अब तक कुल 25 टेस्ट खेले हैं। इनमें से 11 में उसे जीत मिली, जबकि 7 में हार का सामना करना पड़ा। सात टेस्ट ड्रॉ रहे। कीवी टीम तीसरी बार इस मैदान पर टेस्ट खेलेगी। उसका अभी 50-50 का आंकड़ा है यानी एक जीत और एक हार। वानखेड़े में पांच साल बाद कोई टेस्ट खेला जा रहा है। पिछले 5 टेस्ट में भारत को दो शिकस्त झेलनी पड़ी। ये दोनों टेस्ट इंग्लैंड ने जीते थे।

mumbai test,india,newzealand,wankhede stadium,virat kohli,kane williamson,sports news in hindi

बरसात के कारण बुधवार को अभ्यास नहीं कर पाई दोनों टीमें

दूसरे टेस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बुरी खबर है। मुंबई में मौसम विलेन बन सकता है। वहां का बेमौसम का मानसून टेस्ट में खलल डाल सकता है। पहला दिन बारिश में धुल सकता है। इस कारण पिच के गेंदबाजों के अनुकूल होने की उम्मीद है। बुधवार को बरसात की वजह से दोनों टीमों को अपना ट्रेनिंग सेशन कैंसिल करना पड़ा। गुरुवार को भी बारिश की भविष्यवाणी की गई है और आउटफील्ड गीली रहेगी।

भारतीय टीम ऐसे में बांद्रा कुर्ला परिसर मैदान पर जाएगी जहां इंडोर अभ्यास की सुविधा है जबकि वानखेड़े स्टेडियम में ऐसा नहीं है। लगातार बारिश के कारण पिच को ढककर रखा गया है। इसके चलते सतह के नीचे काफी नमी रहेगी। इसके चलते तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स दोनों को मदद मिलने की संभावना है। कानपुर से इतर वानखेड़े की पिच तेज और उछाल वाली होगी। समुद्री हवाओं की वजह से दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों को भी यहां सुबह और शाम के वक्त फायदा मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत