न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई टेस्ट : गलत फैसले के शिकार हुए कोहली! गुस्से में फेंका बल्ला, इन क्रिकेटर्स ने अंपायरिंग पर उठाए सवाल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेले गए पहले टेस्ट में अपायरिंग का स्तर निहायत खराब रहा था। लग रहा है कि मुंबई टेस्ट में भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Dec 2021 8:56:42

मुंबई टेस्ट : गलत फैसले के शिकार हुए कोहली! गुस्से में फेंका बल्ला, इन क्रिकेटर्स ने अंपायरिंग पर उठाए सवाल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेले गए पहले टेस्ट में अपायरिंग का स्तर निहायत खराब रहा था। लग रहा है कि मुंबई टेस्ट में भी वह बदस्तूर जारी है। कम से कम आज जिस तरह से भारतीय कप्तान विराट कोहली को आउट दिया गया उसे देखकर तो ऐसा ही लगता है। पारी के 30वें ओवर में बाएं हाथ के कीवी स्पिनर एजाज पटेल की गेंद पर फ्रंट पैड पर गेंद लगने के बाद कोहली को मैदानी अंपायर अनिल चौधरी ने पगबाधा दे दिया। कोहली ने तुरंत डीआरएस मांगा।

रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद पैड पर लगने से पहले बल्ले के अंदरूनी किनारे पर लगी थी। इसके लिए अल्ट्राएज टेकनीक की मदद भी ली गई। हालांकि थर्ड अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने माना कि बॉल सीधे पैड पर लगी, इसलिए उन्होंने अनिल चौधरी को अपने फैसले पर टिके रहने के लिए कहा। आउट दिए जाने के बाद कोहली काफी निराश दिखे और बाहर जाते समय अपने बल्ले को बाउंड्री रोप पर पटक दिया। कोहली खाता भी नहीं खोल सके।

mumbai test,virat kohli,india,newzealand,zaheer khan,wasim jaffer,parthiv patel,sports news in hindi

जहीर खान, वसीम जाफर, पार्थिव पटेल ने कोहली के विकेट पर दी यह रिएक्शन

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने कोहली को आउट दिए जाने पर रिएक्शन दी है। जहीर ने क्रिकबज पर कहा कि देखिए ऐसा लग रहा था कि गेंद पहले बल्ले पर लगी थी। लेकिन यह कितना निर्णायक था, मुझे लगता है कि थर्ड अंपायर को इसे पलटने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले। इन मामलों में ऑन-फील्ड अंपायर द्वारा किया गया शुरुआती फैसला काफी अहम होता है और एक बड़ा अंतर पैदा करता है। अगर ऑन-फील्ड कॉल नॉट आउट होता, तो फैसला भारत के पक्ष में होता। लाइव देखने के दौरान मुझे लगा कि अंदरूनी किनारा है। रिप्ले में भी एक स्पष्ट विचलन दिखा, लेकिन करीब से देखने और धीमेपन ने चीजों को जटिल बना दिया क्योंकि ऐसा लग रहा था कि बल्ला, पैड और गेंद तीनों एक साथ संपर्क में थे।

कोहली के विकेट को लेकर पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने ट्वीट करके लिखा-मेरे हिसाब से पहले बैट लगा था और मैं समझता हूं कि निर्णायक सबूत का क्या मतलब है, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि यहां कॉमन सेंस का इस्तेमाल किया जाना चाहिए था, लेकिन कहते हैं ना कि कॉमन सेंस बहुत कॉमन नहीं है। विराट के लिए महसूस कर रहा हूं। पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने इंस्टा हैंडल पर लिखा कि विराट निश्चित तौर पर नॉटआउट थे। न्यूजीलैंड ने टी ब्रेक से पहले शानदार वापसी की, लेकिन उन्हें कोहली के एलबीडब्ल्यू फैसले का फायदा मिला। अभिनेता परेश रावल ने तीसरे अंपायर पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, 'यह थर्ड अंपायर है या थर्ड क्लास अंपायरिंग?

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत