न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंग्लिश टीम में हुई इन दो की वापसी, इन्होंने की रोहित की तारीफ, इंजी ने इन्हें दी जिम्मेदारी लेने की सलाह

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। नॉटिंघम में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। इसके बाद लॉर्ड्स में हुए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Aug 2021 12:31:38

इंग्लिश टीम में हुई इन दो की वापसी, इन्होंने की रोहित की तारीफ, इंजी ने इन्हें दी जिम्मेदारी लेने की सलाह

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। नॉटिंघम में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। इसके बाद लॉर्ड्स में हुए दूसरे टेस्ट में भारत ने 151 रन से जीत दर्ज की, जबकि हेडिंग्ले में तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने पारी और 76 रन से बाजी मारी। चौथा टेस्ट द ओवल में दो सितंबर से खेला जाएगा। इस टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में दो खिलाड़ियों की वापसी हुई है।

तेज गेंदबाज मार्क वुड और ऑलराउंडर क्रिस वोक्स को फिटनेस हासिल करने के बाद टीम में शामिल किया गया। विकेटकीपर जोस बटलर अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए पत्नी के साथ होने के कारण इसमें नहीं खेल पाएंगे। वुड्स के दाएं कंधे में लार्ड्स टेस्ट के दौरान फील्डिंग करते हुए चोट लगी थी जबकि वोक्स भी ऐड़ी की चोट से उबर गए हैं। अब जॉनी बेयरस्टो विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। सैम बिलिंग्स रिजर्व विकेटकीपर हैं। साकिब महमूद को बाहर कर दिया गया।

mark wood,chris woakes,india,england,india vs england,fourth test,brad hogg,inzamam ul haq,rohit sharma,sports news in hindi

टीम : जो रूट (कप्तान), मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, रोरी बर्न्स, सैम कुरन, हसीब हमीद, डैन लारेंस, डेविड मलान, क्रेग ओवरटन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

ज्यादा तारीफों के हकदार हैं रोहित : हॉग

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खब्बू स्पिनर ब्रेड हॉग ने भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की तारीफ की है। तीन टेस्ट के बाद रोहित ने 230 रन बनाए हैं। हॉग ने यूट्यूब चैनल पर कहा कि रोहित ने अपनी बल्लेबाजी में बदलाव किए हैं इसी कारण वे इंग्लैंड के हालात में बल्ले से रन निकाल पा रहे हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक इस सीरीज में शतक नहीं बनाया। उन्होंने बता दिया है कि उनमें क्लास है और भारत जब बाहर खेलता है तो टेस्ट स्तर पर वे ज्यादा तारीफों के हकदार हैं। मुझे उम्मीद है कि वे सीरीज का अंत शतक के साथ करेंगे क्योंकि उन्होंने जिस तरह से तालमेल बिठाया है उसको देखते हुए वे इसके हकदार हैं। हॉग ने ऋषभ पंत की फॉर्म को लेकर चिंता जताई।

mark wood,chris woakes,india,england,india vs england,fourth test,brad hogg,inzamam ul haq,rohit sharma,sports news in hindi

कोहली, पुजारा, रहाणे खेलें बड़ी पारी : इंजमाम

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे दो टेस्ट मं भारतीय सीनियर बल्लेबाजों जैसे कप्तान विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को ज्यादा जिम्मेदारी लेनी होगी और इन्हें शतक के बीच आ रहे गैप को भरना होगा। इंजमाम ने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अगर आप भारतीय बल्लेबाजों के हालिया प्रदर्शन को देखते हैं, तो पता चलता है कि कोहली ने करीब दो साल से शतक नहीं बनाया है। कुछ ऐसे ही हालात पुजारा और रहाणे के साथ हैं। हालिया समय में ऋषभ पंत ने बहुत ज्यादा रन बनाए हैं, जबकि रवींद्र जडेजा और आर. अश्विन ने भी बल्ले से योगदान दिया है। सीनियर्स के मुकाबले युवाओं ने कहीं ज्यादा योगदान दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत