न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुंबले ने बताया पंजाब से क्यों अलग हुए राहुल, चहल के लिए ये क्या बोल गए हॉग, माइकल वॉन को कोविड-19

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन की नीलामी से पहले मौजूदा 8 टीमों ने अपने-अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 01 Dec 2021 9:05:24

कुंबले ने बताया पंजाब से क्यों अलग हुए राहुल, चहल के लिए ये क्या बोल गए हॉग, माइकल वॉन को कोविड-19

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन की नीलामी से पहले मौजूदा 8 टीमों ने अपने-अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। पंजाब किंग्स ने ओपनर मयंक अग्रवाल और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को रिटेन किया है। हर कोई इस सोच में पड़ा हुआ है कि जबरदस्त फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल पंजाब से क्यों अलग हो गए। पंजाब के मुख्य कोच पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने इसका कारण बताया है। कुंबले ने कहा कि हम चाहते थे कि राहुल पंजाब के साथ बने रहें, इसीलिए हमने उन्हें दो साल पहले कप्तानी दी थी।

हम चाहते थे कि वे पंजाब के कोर ग्रुप का हिस्सा बने रहें, लेकिन राहुल ऑक्शन में जाना चाहते थे। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं। कहा जा रहा है कि राहुल आईपीएल की नई टीम लखनऊ के साथ बतौर कप्तान जुड़ सकते हैं। लखनऊ और अहमदाबाद को 25 दिसंबर से पहले अपने तीन खिलाड़ियों की लिस्ट देनी है। राहुल ने आरसीबी द्वारा रिलीज किए जाने के बाद पंजाब के लिए बेहद शानदार प्रदर्शन किया। वे तीन बार एक सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने में सफल रहे। हालांकि बतौर कप्तान उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा क्योंकि टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंची।

ipl,indian premier league,lokesh rahul,yuzvendra chahal,michael vaughan,ashes,sports news in hindi

आरसीबी ने स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल को नहीं किया रिटेन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को रिटेन किया है। हालांकि टी20 के जबरदस्त गेंदबाज लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी दावेदार थे, लेकिन उन्हें रिलीज कर दिया गया। अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रेड हॉग ने चहल को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। हॉग ने कहा कि आरसीबी ने मैक्सवेल को रिटेन करके अच्छा फैसला किया है। मुझे नहीं लगता है चहल आरसीबी के साथ रहना चाहते थे। वे नीलामी में ज्यादा पैसे की तलाश में थे और मुझे नहीं लगता है कि आईपीएल मेगा ऑक्शन में उन पर बड़ी बोली लग सकती है।

गौरतलब है कि चहल के लिए पिछला कुछ समय अच्छा नहीं रहा है। उन्हें टी20 विश्व कप टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया था। हालांकि हाल ही न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में उनकी वापसी हो गई थी। चहल फ्लाइटेड गेंदों के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल-14 में चहल ने आरसीबी के लिए 15 मैच में 18 विकेट झटके थे।

ipl,indian premier league,lokesh rahul,yuzvendra chahal,michael vaughan,ashes,sports news in hindi

पूर्व कप्तान वॉन को एशेज सीरीज में करनी है कमेंट्री

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली एशेज टेस्ट सीरीज से पहले ही पूर्व अंग्रेज कप्तान और कमेंटेटर माइकल वॉन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। कोरोना की वजह से उन्हें ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट भी रद्द करनी पड़ी। वे कमेंट्री करने के लिए ऑस्ट्रेलिया जा रहे थे। सीरीज 8 दिसंबर से शुरू हो रही है। वॉन ने अपने ट्विटर अकाउंट में लिखा "कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के कारण मुझे ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट अगले हफ्ते तक के लिए टालनी पड़ी। यह काफी निराशानजक है। पर कम से कम मुझे कुछ दिनों तक ब्रिसबेन की बारिश नहीं झेलनी पड़ेगी।

और जब मैं वहां पहुंचूंगा तो दोनों टीमों की तरह मेरी भी तैयारी कमजोर होगी।" एशेज में पांच टेस्ट खेले जाएंगे। वॉन पिछले दिनों नस्लवाद के मामले में विवादों में रहे थे। क्रिकेटर अजीम रफीक ने आरोप लगाए थे कि उन पर वर्ष 2009 में आपत्तिजनक कमेंट किए गए थे और इनमें वॉन भी शामिल थे। हालांकि वॉन ने ऐसी किसी घटना में शामिल होने से इंकार किया था, लेकिन उन्हें बीबीसी के एक शो से हटा दिया गया था। वॉन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत