न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘20 करोड़ से ज्यादा में बिकेंगे राहुल’, धोनी चेन्नई में ही खेलेंगे अंतिम मैच, बट ने टिम पेन के लिए कहा...

पूर्व भारतीय ओपनर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल के 2022 सीजन से पहले मेगा ऑक्शन के लिए एक बड़ी भविष्यवाणी की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Nov 2021 12:43:58

‘20 करोड़ से ज्यादा में बिकेंगे राहुल’, धोनी चेन्नई में ही खेलेंगे अंतिम मैच, बट ने टिम पेन के लिए कहा...

पूर्व भारतीय ओपनर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल के 2022 सीजन से पहले मेगा ऑक्शन के लिए एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने उस खिलाड़ी का नाम बताया है जो सबसे महंगा खिलाड़ी बन सकता है। आकाश ने सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल का नाम लिया है। उन्होंने राहुल के लिए ट्वीट करते हुए कहा, ''अगर राहुल ऑक्शन में जाते हैं और ड्राफ्ट सिस्टम में किसी खिलाड़ी की सैलरी की लिमिट नहीं तय होती है तो वे आसानी से आगामी मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी होंगे। 20 करोड़ से ज्यादा।''

उल्लेखनीय है कि राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 36 गेंद में ही 6 चौके व 2 छक्कों की मदद से 53 रन ठोक डाले। आईपीएल-15 में 8 की जगह 10 टीमें खेलती दिखेंगी। दो नई टीमों के रूप में लखनऊ और अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का नाम शामिल है। बताया जा रहा है राहुल इनमें से किसी एक टीम के कप्तान बनाए जा सकते हैं। राहुल कप्तान, बल्लेबाज व विकेटकीपर की तिहरी भूमिकाएं निभाने में सक्षम हैं। वे आईपीएल-14 में किंग्स पंजाब के कप्तान थे।

lokesh rahul,ms dhoni,salman butt,tim paine,aakash chopra,ipl-15,chennai,sports news in hindi

धोनी ने 2019 के बाद से चेन्नई में कोई मैच नहीं खेला

पूर्व भारतीय कप्तान व विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल अगस्त में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। पिछले महीने संयुक्त अरब अमीरात में धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को चौथा आईपीएल खिताब दिलाया था। उन्होंने पहले साफ किया था कि वे कम से कम एक और सत्र तक अपनी पसंदीदा पीली जर्सी पहनेंगे और फैन निश्चित रूप से उन्हें अपने पसंदीदा चेपक स्टेडियम में ‘विदाई मैच’ खेलते हुए देखेंगे। अब 40 वर्षीय धोनी ने दोहराया है कि उनका अंतिम टी20 मैच चेन्नई में ही होगा लेकिन साथ ही कहा कि वे नहीं जानते कि यह अगले साल होगा या फिर 5 साल बाद।

धोनी ने कहा कि मैंने हमेशा अपने क्रिकेट की योजना बनाई है। मैंने वनडे में अंतिम घरेलू वनडे रांची में मेरे गृहनगर में था। इसलिए उम्मीद करता हूं कि मेरा अंतिम टी20 मैच चेन्नई में होगा। यह अगले साल होगा या फिर 5 साल के समय बाद, हम नहीं जानते। धोनी ने 2019 के बाद से चेन्नई में कोई मैच नहीं खेला है। आईपीएल-13 यूएई में खेला गया था जबकि आईपीएल-14 का पहला सत्र इस साल के शुरू में मुंबई और दूसरा सत्र यूएई में आयोजित किया गया था।

lokesh rahul,ms dhoni,salman butt,tim paine,aakash chopra,ipl-15,chennai,sports news in hindi

टिम पेन के बारे में गंदी बातें न कहें लोग : सलमान बट

टिम पेन ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया था। विकेटकीपर बल्लेबाज पेन ने 2017 में एक सहकर्मी को भद्दे संदेश भेजे थे। मैसेज सार्वजनिक होने के बाद पेन ने माफी मांगी तथा कप्तानी छोड़ दी। पेन को एशेज सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया था। इस बीच, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। बट के मुताबिक पेन ने जो गलती की, उसे स्वीकार कर लिया है और कप्तानी भी छोड़ दी है। ऐसे में इस मामले को बेवजह खींचने की जरूरत नहीं है। अपने यूट्यूब चैनल पर बट ने लोगों से अनुरोध किया कि वे पेन के बारे में गंदी बातें न कहें। उन्होंने कहा कि कई लोग जीवन में इस पड़ाव से गुजरे होंगे।

मैं भी कुछ इस तरह के दौर से गुजरा हूं। लोगों को किसी के दुख के इर्द-गिर्द अपना तर्क नहीं बनाना चाहिए। मेरे हिसाब से इंसानों को ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने गलती की, उन्होंने माफी मांगी और पद छोड़ दिया। अब आगे बढ़ते हैं। मैं एक क्रिकेटर या उनके रवैये के रूप में उनका बहुत बड़ा प्रशंसक नहीं हूं। वे एक उत्कृष्ट बल्लेबाज या कप्तान नहीं हैं लेकिन आखिरकार एक इंसान हैं। उल्लेखनीय है कि बट भी पूर्व में फैंस के निशाने पर आ चुके हैं। उन्हें स्पॉट फिक्सिंग के चलते लंबा प्रतिबंध झेलना पड़ा था। उनके साथ मोहम्मद आमिर और मोहम्मद आसिफ भी दोषी पाए गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत