न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चोटिल लोकेश राहुल टेस्ट सीरीज से बाहर, कीवी कोच स्टीड और स्पिनर एजाज पटेल ने कही यह बात

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली दो मैच की सीरीज का पहला टेस्ट 25 नवंबर से कानपुर में होगा। इससे पहले टीम इंडिया और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Nov 2021 9:17:17

चोटिल लोकेश राहुल टेस्ट सीरीज से बाहर, कीवी कोच स्टीड और स्पिनर एजाज पटेल ने कही यह बात

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली दो मैच की सीरीज का पहला टेस्ट 25 नवंबर से कानपुर में होगा। इससे पहले टीम इंडिया और फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दाएं हाथ के स्टार सलामी बल्लेिबाज लोकेश राहुल चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने बताया कि उनकी बाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव है। बयान में आगे कहा गया है कि राहुल अब अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज की तैयारी के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन करेंगे। राहुल ग्रीन पार्क स्टेडियम में टीम के शुरुआती अभ्यास सत्र में शामिल नहीं थे।

राहुल की जगह सूर्यकुमार यादव को शामिल किया गया है। सूर्यकुमार ने अभी तक भारत के लिए एक भी टेस्ट नहीं खेला है। राहुल न्यू जीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उपकप्तान थे। उन्होंने दो मैच खेले थे और एक में अर्धशतक जमाया था। कानपुर में होने वाले टेस्ट में कप्तान विराट कोहली भी नहीं खेलेंगे। इसमें कप्तानी का जिम्मा अजिंक्य् रहाणे के पास है। साथ ही इस सीरीज से रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। आपको बता दें कि 29 वर्षीय राहुल ने 40 टेस्ट में 35.16 की औसत से 2321 रन बनाए हैं।

lokesh rahul,gary stead,ejaz patel,india,newzealand,test series,sports news in hindi

कानपुर टेस्ट में उतार सकते हैं तीन स्पिनर : गैरी स्टीड

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा कि कानपुर टेस्ट में अगर परिस्थितियों की मांग हुई तो टीम तीन विशेषज्ञ स्पिनरों को उतार सकती है। स्टीड ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस मं. कहा कि आपको इसका कारण पता करना होगा कि टीमें यहां अक्सर आती है, लेकिन जीत नहीं पाती है। इससे पता चलता है कि यहां चुनौती कितनी बड़ी है। चार तेज गेंदबाजों और एक कामचलाऊ स्पिनर के साथ खेलने का हमारा पारंपरिक तरीका यहां सफल नहीं हो सकता है। आप तीन स्पिनरों को खेलते हुए भी देख सकते हैं। फैसला पिच का मुआयना करने के बाद होगा।

अगर मैं टीम के दृष्टिकोण से बात करूं तो हमें अपने खेलने के तरीके को बदलना होगा, लेकिन टेस्ट क्रिकेट के सिद्धांतों पर भी टिके रहना जरूरी होगा। हम लंबे समय तक प्रतिस्पर्धी बने रहने की कोशिश करेंगे। इंग्लैंड को इस साल एक ही मैदान पर दो टेस्ट खेलने पड़े थे, जिससे उन्हें दिक्कत हुई। हम जानते हैं कि हमारे लिए दोनों मैदान पर परिस्थितियां काफी अलग होगी क्योंकि कानपुर में पिच काली मिट्टी की है जबकि मुंबई में यह लाल मिट्टी की है।

lokesh rahul,gary stead,ejaz patel,india,newzealand,test series,sports news in hindi

सीरीज में अहम भूमिका निभाना चाहते हैं एजाज, मुंबई में हुआ था जन्म

बाएं हाथ के कीवी स्पिनर एजाज पटेल का जन्म मुंबई में हुआ था लेकिन 8 साल की उम्र में वे परिवार के साथ न्यूजीलैंड चले गए थे। जून से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में गेंदबाजी नहीं करने वाले 33 वर्षीय एजाज सीरीज में अहम भूमिका निभाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं भारत के उन हिस्सों में हूं जो पहले नहीं देखे। भारत शानदार है लेकिन मौजूदा माहौल में हम बाहर जाकर उसका अनुभव नहीं कर सकते। भारत को लेकर काफी रोमांच है। यहां आपा-धापी के बीच भी सुकून है जो इसे खास बनाता है। हमें पता है कि स्पिन गेंदबाजों को यहां क्या करना है लेकिन यह भी पता है कि भारतीय बल्लेबाजों को उनकी धरती पर गेंदबाजी करना एक स्पिनर के लिए कितना कठिन है।

यह चुनौतीपूर्ण है लेकिन मैं इसे लेकर उत्साहित हूं। एसजी लाल गेंद विदेशी गेंदबाजों के लिए एक अलग तरह की चुनौती पेश करती है। हमारी तैयारी काफी अच्छी रही है और उम्मीद है कि प्रदर्शन भी उम्दा रहेगा। एजाज और ऑफ स्पिनर विल समरविले स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी संभालेंगे। एजाज ने 9 टेस्ट में 26 विकेट झटके हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में खत्म हुई टी20 सीरीज में भी भारतीय मूल के रचिन रवींद्र ने न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत