न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लसिथ मलिंगा ने T20 को भी कहा अलविदा, राजा को बाबर से इमरान खान जैसी कप्तानी की उम्मीद

श्रीलंका के दाएं हाथ के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। मलिंगा ने अब टी20 फॉर्मेट को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 Sep 2021 8:11:02

लसिथ मलिंगा ने T20 को भी कहा अलविदा, राजा को बाबर से इमरान खान जैसी कप्तानी की उम्मीद

श्रीलंका के दाएं हाथ के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। मलिंगा ने अब टी20 फॉर्मेट को भी अलविदा कह दिया। मलिंगा ने टेस्ट और वनडे से पहले ही संन्यास ले लिया था। जुलाई 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट से करियर का आगाज करने वाले मलिंगा ने आखिरी मैच (टी20) 6 मार्च 2020 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक संदेश जारी कर अपने सभी चाहने वालों तक संन्यास की बात पहुंचाई। मलिंगा को उनकी सटीक यॉर्कर और स्लोअर बॉल के लिए जाना जाता है। मलिंगा की कप्तानी में ही श्रीलंका ने 2014 में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। उसने फाइनल में भारत को 6 विकेट से हराया था। मलिंगा ने 30 टेस्ट में 101, 226 वनडे में 338 और 84 टी20 में 107 विकेट चटकाए। मलिंगा आईपीएल में 122 मैच में 179 विकेट लेकर नं.1 गेंदबाज हैं। वे मुंबई इंडियंस टीम के सदस्य थे।

lasith malinga,sri lanka,t20 cricket,ipl mumbai indians,fast bowler malinga,ramiz raja,shoaib akhtar,babar azam,sports news in hindi

बाबर का आकलन करना मेरे लिए जल्दबाजी : रमीज

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नवनियुक्त अध्यक्ष रमीज राजा को लगता है कि बाबर आजम का आकलन करना उनके लिए जल्दबाजी होगी। उन्हें पाकिस्तान के कप्तान से वैसी ही उम्मीद है जैसी उन्होंने इमरान खान से देखी थी। आपको बता दें कि 1992 के विश्व कप विजेता खिलाड़ी रमीज को सोमवार को सर्वसम्मति से और तीन साल के कार्यकाल के लिए पीसीबी के 36वें अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया। रमीज ने कहा कि मेरे लिए बाबर को बेहतर तरीके से जानना महत्वपूर्ण है।

आप कप्तान के रूप में कई मांगें करते हैं, कुछ अच्छी लेकिन अन्य जिन्हें आपको बनाने की आवश्यकता होती है। मैंने उनके साथ कुछ सत्र किए और उनसे कहा कि यदि आपके पास अकादमी के बाहर 400 ऑटोग्राफ लेने वाले नहीं हैं तो क्रिकेट खेलने का पूरा उद्देश्य विफल हो गया है। मैं उस तरह का नेतृत्व चाहता हूं जैसा मैंने अपने युग में किया था। बाबर के लिए मेरी उम्मीदें वही हैं जो मुझे इमरान खान के साथ थी।

lasith malinga,sri lanka,t20 cricket,ipl mumbai indians,fast bowler malinga,ramiz raja,shoaib akhtar,babar azam,sports news in hindi

अख्तर ने कहा, रमीज को थोड़ा शांत रहने की जरूरत

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने रमीज राजा को पीसीबी अध्यक्ष बनाए जाने पर अपनी राय रखी है। अख्तर ने कहा कि मुझे लगता है कि अपने भाषण और कुछ विषयों पर बात करते हुए रमीज थोड़े कन्फ्यूज नजर आए। वे चाहते हैं कि 26 वर्षीय बाबर, इमरान से सीखें और साथ ही वे बाबर पर नजर भी रखना चाहते हैं, यह उन्हें निडर कप्तान नहीं बनाएगा। ऐसा वक्त आएगा जब टीम के साथ कुछ गलत होगा तो रमीज कप्तान के साथ सख्ती से पेश आएंगे।

कप्तान का निडर होना टीम से बेहतर नतीजे निकलवा सकता है और राजा को कप्तान को उसका स्पेस देना चाहिए। मेरी रमीज से हाथ जोड़कर गुजारिश है कि प्लीज उसे कप्तानी से न हटाएं। रमीज को इतनी बड़ी जिम्मेदारी संभालते हुए थोड़ा शांत रहने की जरूरत है। मीडिया के साथ जैसे को तैसा वाला रवैया, उनकी भूमिका के लिहाज से सही फैसला नहीं होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत