न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोलकाता T20 आज, इन्होंने की चहल को खिलाने की सिफारिश, इस कीवी गेंदबाज ने बेमतलब की बताई सीरीज

कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस मैदान में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को सीरीज का तीसरा व अंतिम टी20 मैच खेला...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Nov 2021 11:14:28

कोलकाता T20 आज, इन्होंने की चहल को खिलाने की सिफारिश, इस कीवी गेंदबाज ने बेमतलब की बताई सीरीज

कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस मैदान में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को सीरीज का तीसरा व अंतिम टी20 मैच खेला जाएगा। यह शाम 7 बजे से शुरू होगा। भारत पहले ही सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर चुका है ऐसे में उसकी नजर कीवी टीम का सूपड़ा साफ करने पर रहेगी। भारत ने जयपुर मैच 5 और रांची मैच 7 विकेट से जीता था। भारत ने इस सीरीज में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को आजमाया है और तीसरे मैच में उन्हें उतारा जा सकता है जिन्हें अभी तक मौका नहीं मिला। दूसरी ओर, विश्व कप की उपविजेता टीम न्यूजीलैंड संघर्ष करती नजर आ रही है।

वह अपने नियमित कप्तान केन विलियमसन की गैर मौजूदगी में टिम साउदी की अगुवाई में खेल रही है। यह मैच जीत वह दौरे पर पहली जीत हासिल करना चाहेगी। हर मैच की तरह इस मैच में भी कुछ रिकॉर्ड दांव पर लगे हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अगर 87 रन बना लेते हैं तो वे टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे और विराट कोहली (3227) को पीछे छोड़ देंगे। पहले पायदान पर कीवी ओपनर मार्टिन गुप्टिल (3248) हैं। इतना ही नहीं रोहित अगर 3 छक्के लगा देते हैं, तो टी20 इंटरनेशनल में 150 छक्के लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। पहले स्थान पर गुप्टिल (161) हैं।

kolkata t20 match,india,newzealand,rohit sharma,tim southee,chahal,madanlal,sports news in hindi

मदनलाल ने चहल को बताया बहुत प्रतिभाशाली गेंदबाज

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के पास भी एक रिकॉर्ड बनाने का मौका है। अगर चहल चार विकेट झटक लेते हैं तो टी20 इंटरनेशनल में भारत के नं.1 गेंदबाज बन जाएंगे। हालांकि चहल को अभी तक सीरीज में एक भी मैच नहीं खिलाया गया है। इस बीच पूर्व भारतीय ऑलराउंडर मदन लाल ने टीम मैनेजमेंट द्वारा चहल को प्लेइंग इलेवन से लगातार बाहर रखने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच जीते। लेकिन मैं यह भी कहूंगा कि वे चहल को मैच न देकर गलती कर रहे हैं। रविचंद्रन अश्विन बहुत अच्छा कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें मौके मिल रहे हैं। मुझे लगता है कि चहल भी एक बहुत ही प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं और उन्हें अगले साल वर्ल्ड कप से पहले कुछ मैच में मौके देने की जरूरत है। वे गेंदबाजी विभाग का अहम हिस्सा रहे हैं।

kolkata t20 match,india,newzealand,rohit sharma,tim southee,chahal,madanlal,sports news in hindi

मिशेल मैकलेनाघन ने इस कारण बताया सीरीज को अर्थहीन

कीवी टीम से बाहर चल रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल मैकलेनाघन ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही टी20 सीरीज को अर्थहीन करार दिया। मैकलेनाघन ने ट्विटर पर एबी डिविलियर्स के संन्यास पर टिप्पणी की, जिसके बाद एक फैन ने उन्हें न्यूजीलैंड को सीरीज में मिली हार की याद दिला दी। इस पर मैकलेनाघन ने आश्चर्य जताते हुए जवाब दिया कि क्या वे हार गए?

आपका मतलब है कि टी20 विश्व कप के 72 घंटे बाद पांच दिन में तीन मैच खेलने की एक बेमतलब की सीरीज जिसमें न्यूजीलैंड ऐसी टीम के साथ खेल रहा है जो अपनी घरेलू परिस्थितियों में 10 दिन के आराम के बाद खेल रही है? वे टी20 विश्व कप के फाइनल में 14 नवंबर को दुबई में ऑस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड को मिली हार का हवाला देते हुए अपनी बात रख रहे थे। आपको बता दें कि 35 वर्षीय मैकलेनाघन ने न्यूजीलैंड के लिए अंतिम मैच 2018 में खेला था। मैकलेनाघन ने 2012 में डेब्यू के बाद से 48 वनडे और 29 टी20 खेले हैं। वे आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के सदस्य रह चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत