न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चैनल को हटाना पड़ गया KBC-13 का प्रोमो, जया को बिग बी से है ये शिकायत, अमिताभ ने फैशन पर ली चुटकी

‘फेडरेशन ऑफ इंडियन रेशनलिस्ट एसोसिएशन’ (एफआईआरए) ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी-13) के आने वाले एपिसोड पर आपत्ति...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 01 Dec 2021 5:05:23

चैनल को हटाना पड़ गया KBC-13 का प्रोमो, जया को बिग बी से है ये शिकायत, अमिताभ ने फैशन पर ली चुटकी

‘फेडरेशन ऑफ इंडियन रेशनलिस्ट एसोसिएशन’ (एफआईआरए) ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी-13) के आने वाले एपिसोड पर आपत्ति जताई है, जिसके बाद चैनल ने इस प्रोमो को हटा दिया है। दरअसल चैनल ने ‘मिड ब्रेन एक्टिवेशन’ को लेकर अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रोमो रिलीज किया था। इस प्रोमो में शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने एक ल़ड़की खड़ी होती है, जिसकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई होती है। फिर यह लड़की दावा करती है कि वो किताब को सूंघकर ही उसे पूरा पढ़ सकती है। जैसे ही यह प्रोमो ऑन एयर हुआ एफआईआरए के अध्यक्ष नरेंद्र नायक ने इस प्रोमो पर आपत्ति जताई, जिसके बाद मेकर्स को ये प्रोमो हटाना पड़ा।

मंगलोर के नरेंद्र नायक ने चैनल को इस प्रोमो के संबंध में एक खुला पत्र लिखते हुए कहा कि उस लड़की का किताब को सूंघकर पढ़ना सिर्फ एक स्कैम है। कई साइंटिस्ट इस तरह के अभ्यास को पहले ही निराधार बता चुके हैं। आम तौर पर मिड ब्रेन एक्टिवेशन का इस्तेमाल बच्चों के पैरेंट्स को बेवकूफ बनाने के लिए किया जाता है। लिहाजा ऐसी चीजों को किसी नेशनल टीवी पर बढ़ावा देना सही नहीं है। इससे हमारे देश का मजाक भी उड़ सकता है।

kbc-13,kaun baenga crorepati,amitabh bachchan,fira,jaya bachchan,sports news in hindi

केबीसी के 1000वें एपिसोड में पत्नी, बेटी, नातिन करेंगी बिग बी की खिंचाई!

केबीसी के 1000वें एपिसोड में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता एवं नातिन नव्या नवेली नंदा हॉट सीट पर दिखाई देंगी। शो से एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें अमिताभ की पत्नी जया बच्चन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिग बी की शिकायत करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में जया, अमिताभ से शिकायत करती हैं। वे बोलती हैं, 'आप इनको कॉल करिये, कभी फोन उठाते नहीं'। इस पर अमिताभ बोलते हैं, 'इंटरनेट गड़बड़ है तो हम क्या करें?' तभी श्वेता मां की साइड लेते हुए बोलती हैं, 'सोशल मीडिया पर फोटो लगाएंगे, ट्वीट करेंगे'। इस बीच नव्या बोल पड़ती हैं, 'जब हम पार्लर से आते हैं, नानी को आप बोलते हैं कि कितनी अच्छी लग रही हैं। झूठ बोल रहे हैं हमें या एक्चुअली अच्छी लग रही हैं।’

इस पर अमिताभ बोलते हैं, 'जया कितनी अच्छी लग रही हैं आप।’ अब जया चुटकी लेते हुए कहती हैं, 'झूठ बोलते हुए बिल्कुल अच्छे नहीं लगते।’ अमिताभ बोलते हैं, 'अरे यार।’ यह सुनकर जया, श्वेता एवं नव्या जोर-जोर से हंसने लगते हैं। सोनी टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए कैप्शन में लिखा है, 'केबीसी 1000वें एपिसोड में हॉट सीट पर होगा बच्चन परिवार, जिनके प्रश्नों का उत्तर देंगे अमिताभ बच्चन।’

kbc-13,kaun baenga crorepati,amitabh bachchan,fira,jaya bachchan,sports news in hindi

अमिताभ ने फोटो शेयर कर फैशन को लेकर लिखा…

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन ने एक तस्वीर शेयर की है। अपनी फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने फैशन का मजाक उड़ाया। दरअसल, अमिताभ ने अपने एक ही लुक में ब्लैक एंड व्हाइट और रंगीन दो अलग-अलग फोटो को मिक्स कर शेयर किया है। अपने नए लुक और आउटफिट में बिग बी बेहद ही स्मार्ट लग रहे हैं। अमिताभ ने ट्राउजर और व्हाइट शूज पहने हैं। इसके साथ हुडी का पेयर बनाया है। हाथ में मोबाइल है। अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, 'सलवार, बनियान और हुडी..फैशन की तो।' अमिताभ का कहना है कि फैशन की इस तरह के कपड़े पहनकर ऐसी-तेसी कर दी। अमिताभ की नातिन नव्या नवेली नंदा ने इस पोस्ट पर हंसने की इमोजी शेयर की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत