न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर टेस्ट ड्रॉ : रचिन-एजाज और बैड लाइट बने जीत में बाधा, जानें क्या बोले अजिंक्य रहाणे व केन विलियमसन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला गया दो मैच की सीरीज का पहला टेस्ट ड्रॉ रहा। कह सकते हैं कि भारत जीतते-जीतते...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Nov 2021 8:53:31

कानपुर टेस्ट ड्रॉ : रचिन-एजाज और बैड लाइट बने जीत में बाधा, जानें क्या बोले अजिंक्य रहाणे व केन विलियमसन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला गया दो मैच की सीरीज का पहला टेस्ट ड्रॉ रहा। कह सकते हैं कि भारत जीतते-जीतते रह गया या फिर न्यूजीलैंड ने जुझारू खेल से हार बचा ली। दरअसल सोमवार को अंतिम दिन का खेल ड्रामे से भरपूर रहा। लंच तक न्यूजीलैंड ने एक भी विकेट नहीं खोया तो लगा कि वह कहीं हमें हरा न दे। दूसरे सत्र में भारत ने वापसी की और दबाव बनाया। तीसरे व अंतिम सत्र में स्पिन तिकड़ी के दम पर मेजबान टीम जीत के मुहाने तक पहुंच गई। टीम इंडिया जीत से एक विकेट दूर रह गई।

284 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे न्यूजीलैंड ने सुबह 4/1 रन से आगे शुरू करते हुए दूसरी पारी में 98 ओवर में 165 रन की कीमत में 9 विकेट खो दिए। बाएं हाथ के बल्लेबाज रचिन रविंद्र और एजाज पटेल की जोड़ी न्यूजीलैंड के लिए संकटमोचक साबित हुई। उन्होंने खतरनाक स्पिन ट्रैक पर 8.3 ओवर निकाल दिए। खराब रोशनी के चलते और ओवर नहीं हो सके तथा खेल 12 मिनट पहले खत्म हो गया। हालांकि दिनभर में 94 ओवर हो गए थे लेकिन रोशनी सही होने पर बाकी चार खराब हुए और ओवर कराए जा सकते थे।

रचिन ने 91 गेंद पर नाबाद 18 रन बनाए, जबकि 11वें नंबर के खिलाड़ी एजाज पटेल ने 23 गेंद निकाली। न्यूजीलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम ने लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया। नाइटवाचमैन विल सोमरविल ने 36 व कप्तान केन विलियमसन ने 24 रन जुटाए। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने चार, रविचंद्रन अश्विन ने तीन और अक्षर पटेल व उमेश यादव ने 1-1 विकेट लिया। इस टेस्ट में 170 रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अब दूसरा व अंतिम टेस्ट मुंबई में 3 दिसंबर से खेला जाएगा।

kanpur test,india,newzealand,draw,ajinkya rahane,kane williamson,sports news in hindi

रहाणे ने श्रेयस और कोहली के लिए कही यह बात

कानपुर टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि न्यूजीलैंड ने बेहतरीन क्रिकेट खेला और टीम इंडिया जीत के लिए इससे ज्यादा कुछ और नहीं कर सकती थी। रहाणे ने कहा कि यह क्रिकेट का काफी अच्छा मुकाबला था, वे काफी अच्छा खेले। पहले सत्र के बाद हमने काफी अच्छी वापसी की। हम अंत में 5-6 ओवर करने का प्रयास कर रहे थे। मुझे नहीं लगता कि हम इससे अलग कुछ कर सकते थे। अंपायरों से रोशनी को लेकर लगातार बात हो रही थी। उन्होंने फैसला किया और मुझे लगता है कि वे सही थे।

मुझे लगता है कि इस विकेट पर स्पिनरों को लंबे स्पैल करने थे। यह गेंदबाजों को रोटेट करने से जुड़ा था। मैं श्रेयस के लिए बेहद खुश हूं। उसे डेब्यू के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। वह जिस तरह बल्लेबाजी कर रहा था, उसके लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट शानदार रहा है। विराट अगले मैच में वापसी करेंगे। प्लेइंग इलेवन पर फैसला टीम मैनेजमेंट करेगा।

kanpur test,india,newzealand,draw,ajinkya rahane,kane williamson,sports news in hindi

यह रचिन, एजाज और सोमरविल के लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा : विलियमसन

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भारत के खिलाफ पहला टेस्ट हार के कगार पर पहुंच जाने के बावजूद ड्रॉ हो जाने पर राहत की सांस लेते हुए कहा कि यह काफी शानदार मैच रहा। विलियमसन ने कहा कि अंत तक तीनों परिणाम संभव दिख रहे थे। हमने दिनभर बल्लेबाजी की और द्दढ़ता दिखाई। यह रचिन, एजाज और सोमरविल के लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा। रचिन ने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह भी काफी सराहनीय है। यहां पर स्टेडियम में फैंस को आते देखना भी सुखद था। हमारे दोनों तेज गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की। यह एक मजबूत भारतीय टीम है, इसलिए हमें हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन करना था। कुल मिलाकर इस मुकाबले का अनुभव अच्छा रहा। हमें मुंबई में अलग तरह की पिच के लिए तैयारी करनी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत