न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर टेस्ट : न्यूजीलैंड ने की वापसी, …तो अब कोच आमरे को डिनर देंगे श्रेयस, रोहित-सचिन ने दी बधाई

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड वापसी करने में सफल रहा। मेहमान टीम ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Nov 2021 8:18:43

कानपुर टेस्ट : न्यूजीलैंड ने की वापसी, …तो अब कोच आमरे को डिनर देंगे श्रेयस, रोहित-सचिन ने दी बधाई

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड वापसी करने में सफल रहा। मेहमान टीम ने पहले गेंदबाजी और फिर बल्लेबाजी में अनुशासित प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड ने भारत की पहली पारी 345 रन पर समेटने के बाद शुक्रवार को स्टम्प्स के समय तक बिना किसी नुकसान के 129 रन बना लिए। कीवी ओपनर विल यंग और टॉम लैथम दोनों ने नाबाद अर्धशतक जमाए और 57 ओवर में भारत को एक भी सफलता हासिल नहीं करने दी। दाएं हाथ के बल्लेबाज यंग 180 गेंद पर 12 चौकों की मदद से 75 रन पर खेल रहे हैं। बाएं हाथ के दूसरे ओपनर लैथम ने 165 गेंद पर चार चौकों की बदौलत 50 रन बनाए हैं। हालांकि न्यूजीलैंड अब भी 216 रन पीछे है।

इससे पहले भारत ने सुबह अपनी पारी 258/4 रन से आगे बढ़ाई। पिछले दिन के नाबाद बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने डेब्यू टेस्ट में शतक जमाया। वे 171 गेंद पर 13 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 105 रन बनाकर आउट हुए। रवींद्र जडेजा 50 रन पर पैवेलियन लौट गए। रविचंद्रन अश्विन ने 38 रन का योगदान दिया। उमेश यादव 10 रन पर नाबाद रहे। विकेटकीपर रिद्धिमान साहा 1, अक्षर पटेल 3 व ईशांत शर्मा 0 पर आउट हुए। मैच के पहले दिन शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाया था। टिम साउदी ने पांच, काइल जेमिसन ने तीन और एजाज पटेल ने दो विकेट झटके।

kanpur test,india,newzealand,shreyas iyer,rohit sharma,sachin tendulkar,sports news in hindi

टेस्ट में शतक जमा श्रेयस अय्यर ने पूरी की अपने कोच आमरे की इच्छा

श्रेयस अय्यर ने कहा कि टेस्ट पदार्पण पर शतक जड़कर उन्होंने अपने कोच पूर्व बल्लेबाज प्रवीण आमरे को घर पर डिनर के लिए आमंत्रित करने का अधिकार हासिल कर लिया है। आमरे ने काफी समय पहले श्रेयस से कहा था कि वे तभी उनके घर रात्रिभोज के लिए आएंगे, जब वे टेस्ट शतक लगा लेंगे। उल्लेखनीय है कि आमरे ने भी 1992 में दक्षिण अफ्रीका में अपने टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ा था। अय्यर ने ‘वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस’ में कहा कि आज के शतक के बाद मैं उन्हें संदेश भेजूंगा और इनवाइट करूंगा।

जब भी मैं ट्रेनिंग के लिए जाता हूं, तो प्रवीण सर कहते रहते हैं कि तुमने जिंदगी में काफी कुछ हासिल कर लिया है, तुम आईपीएल टीम की कप्तानी कर चुके हो, तुम इतने सारे रन बना चुके हो, ये कर चुके हो, वो कर चुके हो, लेकिन तुम्हारी मुख्य उपलब्धि तभी होगी जब तुम टेस्ट कैप हासिल करोगे और मुझे पूरा भरोसा है कि जब मुझे यह कैप मिली थी तो उन्हें काफी खुशी हुई होगी।

kanpur test,india,newzealand,shreyas iyer,rohit sharma,sachin tendulkar,sports news in hindi

रोहित ने शेयर किया वीडियो, श्रेयस से सीख रहे हैं डांस…

टी20 फॉर्मेट में भारत के नए कप्तान रोहित शर्मा ने श्रेयस के शतक पर तारीफ की है। रोहित ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें श्रेयस कप्तान रोहित और शार्दुल ठाकुर को डांस सिखाते नजर आए। वे तीनों 'कोई शहरी बाबू' गाने के रिमिक्स वर्जन पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। श्रेयस सबसे आगे खड़े हैं, जबकि रोहित और शार्दुल उन्हें फॉलो कर रहे हैं। तीनों सफलतापूर्वक डांस स्टेप्स करने के बाद एक-दूसरे को बधाई भी देते हैं और काफी खुश नजर आए।

रोहित ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- वेल डन @ श्रेयस41 सही मूव ले रहे हो। इस वीडियो के अपलोड होते ही आधे घंटे के अंदर लाखों लोगों ने इसे देखा। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत के लिए मुंबई के बल्लेबाज को बधाई देने के लिए ट्वीट किया है। सचिन ने लिखा कि आपके टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत श्रेयस अय्यर। आपको टीम इंडिया के हिस्से के रूप में देखकर अच्छा लगा। गुड लक।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत