न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर टेस्ट : 3 फिफ्टी से भारत मजबूत, इन क्रिकेटर्स ने रहाणे और मयंक की तकनीक में बताई ये खामियां

न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में गुरुवार से शुरू हुए दो मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन भारत का पलड़ा भारी रहा। टॉस जीतकर पहले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Nov 2021 8:58:00

कानपुर टेस्ट : 3 फिफ्टी से भारत मजबूत, इन क्रिकेटर्स ने रहाणे और मयंक की तकनीक में बताई ये खामियां

न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में गुरुवार से शुरू हुए दो मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन भारत का पलड़ा भारी रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रहे भारत ने स्टंप्स के समय तक 84 ओवर में चार विकेट पर 258 रन बना लिए थे। खराब रोशनी के कारण 6 ओवर का खेल नहीं हो सका। अपना पहला टेस्ट खेल रहे दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर 136 गेंद पर सात चौकों व दो छक्कों की मदद से 75 और बाएं हाथ के बल्लेबाज रवींद्र जडेजा 100 गेंद पर छह चौकों की बदौलत 50 रन बना क्रीज पर डटे हुए हैं। टीम इंडिया ने 145 रन तक चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद श्रेयस-जडेजा ने 5वें विकेट के लिए 208 गेंद पर 113 रन जोड़ लिए हैं। अय्यर डेब्यू टेस्ट 50 या इससे ज्यादा का स्कोर बनाने वाले 47वें भारतीय हैं।

जडेजा ने 17वां अर्धशतक जमाया। अन्य भारतीय बल्लेबाजों में ओपनर शुभमन गिल ने भी फिफ्टी लगाई। गिल ने चौथा अर्धशतक पूरा किया। गिल ने 93 गेंद पर पांच चौकों व एक छक्के की मदद से 52 रन जुटाए। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 35 गेंद पर 63 रन (6 चौके), चेतेश्वर पुजारा ने 88 गेंद पर 26 रन (2 चौके) तथा ओपनर मयंक अग्रवाल ने 28 गेंद पर 13 रन (2 चौके) बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमिसन ने तीन तथा टिम साउदी ने एक विकेट लिया। तीन स्पिनर एजाज पटेल, विली सोमरविले व रचिन रविंद्र खाली हाथ रहे।

kanpur test,india,newzealand,ajinkya rahane,mayank agarwal,shreyas iyer,sports news in hindi

रहाणे के आउट होने के तरीके से नाखुश दिखे लक्ष्मण

टेस्ट में कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण, रहाणे के आउट होने के तरीके से खुश नहीं दिखे। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि कानपुर की पिच पर रहाणे ने जो शॉट लगाने की कोशिश की, वो सही नहीं है। उन्हें इस परिस्थिति में क्रॉस खेलने के बजाय सीधे बल्ले से गेंद खेलनी चाहिए थी। ऑस्ट्रेलिया या साउथ अफ्रीका जैसी पिचों पर ऐसे शॉट चल जाते हैं, लेकिन भारत में तिरछे बल्ले से खेलकर आपको दिक्कत हो सकती है। रहाणे के क्रीज पर आते ही जैमिसन ने उनका शॉर्ट बॉल से टेस्ट लेना शुरू कर दिया था और आखिरकार उन्हें सफलता मिली। रहाणे प्लेड ऑन हो गए।

उल्लेखनीय है कि विराट कोहली को आराम दिए जाने से रहाणे को टीम की कप्तानी मिली है। उन पर बड़ी पारी खेलने का दबाव है। वे इंग्लैंड में भी ज्यादा सफल नहीं रहे थे और इस सीरीज में फ्लॉप रहने पर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। एक दिन पहले गौतम गंभीर और हरभजन सिंह भी उन पर सवाल उठा चुके हैं।

kanpur test,india,newzealand,ajinkya rahane,mayank agarwal,shreyas iyer,sports news in hindi

वसीम जाफर ने बताया मयंक अग्रवाल से कहां हुई चूक

पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद उनकी तकनीकी खामी बताई है। जाफर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत में कहा कि मेरे ख्याल से मयंक उस गेंद को छोड़ सकते थे। जिस तरह उन्होंने गेंद को खेला, वे खुद नाखुश होंगे। वे पहले भी ऐसे शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे और कई बार शॉट खेलने से चूके। उनकी बैकफुट पर खड़े रहने की आदत है। आउट स्विंगर्स से उन्हें कुछ दिक्कत होनी है। उनका स्टांस खुला है, सीना काफी सामने आ जाता है।

उन्हें अपने खेल में इस पर काम करने की जरूरत है। विशेषकर उन परिस्थितियों में जहां थोड़ा मूवमेंट हो। यही आज हुआ भी। उस छोटी पारी में मयंक, जैमिसन के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे। उनके बल्ले का बाहरी किनारा भी लगा। वे नाखुश होंगे कि उन गेंदों को खेला, जिन्हें वे छोड़ सकते थे। उल्लेखनीय है कि मयंक इंग्लैंड दौरे पर चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह लोकेश राहुल को आजमाया गया और उन्होंने मौके का खूब फायदा उठाया। हालांकि राहुल मौजूदा सीरीज में चोट के कारण बाहर हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत