न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केन विलियमसन और कामरान अकमल ने भारतीय टीम और कोहली की कप्तानी के लिए कहा…

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। इसके बाद से ही भारतीय टीम और ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Jun 2021 11:33:41

केन विलियमसन और कामरान अकमल ने भारतीय टीम और कोहली की कप्तानी के लिए कहा…

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। इसके बाद से ही भारतीय टीम और कप्तान विराट कोहली को कठघरे में खड़ा किया जा रहा है। अब न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भी इस बारे में बयान दिया है। विलियमसन ने कहा कि एक टेस्ट वाला फाइनल रोमांच तो पैदा करता है लेकिन इससे पूरी तस्वीर बयां नहीं होती कि कोहली की टीम इंडिया कितनी मजबूत है।

विलियमसन ने ‘इंडिया टुडे चैनल’ से बातचीत में कहा कि ‘यह (एक टेस्ट का फाइनल) उत्साह प्रदान करता है, लेकिन यह असल में पूरी तस्वीर कभी नहीं बताता। हम जानते हैं कि यह भारतीय टीम एक मजबूत टीम है। यह एक महान टीम है और हमें इस मैच में जीत हासिल करने पर गर्व है, लेकिन ये इस तथ्य को नहीं बताता कि वो कितने मजबूत हैं और उनमें क्या टैलेंट है।

विलियमसन बोले, मैच के तीसरे दिन तीनों नतीजे संभव थे लेकिन…

इसमें कोई शक नहीं कि वे बहुत मैचों में जीत दर्ज करेंगे। आप उनकी योग्यता के बारे में जानते हैं। उनके पास ऐसा पेस अटैक है जो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है, स्पिनर्स अविश्वसनीय है और बल्लेबाजी का उल्लेख करने की जरूरत नहीं है। भारत के फैंस में राष्ट्रीय टीम के लिए जिस तरह का जुनून है, वो मुझे पसंद है। मैच के आखिरी दिन तीनों नतीजे संभव थे लेकिन वक्त की कमी को देखते हुए ड्रॉ की उम्मीद ज्यादा थी। आखिरी दिन की शुरुआत में कोहली-पुजारा के विकेट लेना बहुत अच्छा था, जिससे नतीजे की अधिक उम्मीद बंधी। भारतीय टीम ने भी गेंदबाजी में काउंटर अटैक किया था।

कामरान ने कोहली को बताया बेहतरीन लीडर

पाकिस्तान के अनुभवी विकेटकीपर कामरान अकमल कोहली की जमकर प्रशंसा की है। कामरान का कहना है कि डब्ल्यूटीसी में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की हार का ठीकरा कोहली पर नहीं फोड़ना चाहिए। यूट्यूब चैनल 'माई मास्टर क्रिकेट कोच' पर कामरान ने कहा कि मैंने कोहली का लगातार समर्थन किया है जो एक बेहतरीन लीडर हैं।

कोहली एक बड़े खिलाड़ी और शानदार कप्तान हैं। वे आक्रामक और बहुत इमोशनल हैं। जो भी कप्तान आया है उसने भारतीय क्रिकेट को आगे ही बढ़ाया है। इसकी शुरुआत सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी से होती है। हां, ये सभी की शिकायत है कि कोहली ने कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। लेकिन इसके परे उन्होंने वो सबकुछ हासिल किया है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने कई सीरीज जीती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत