Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL में ये खिलाड़ी हुए रिटेन, राहुल-राशिद पर लग सकता है 1 साल का बैन! पाकिस्तान ने पहला टेस्ट जीता

अगले साल होने वाले आईपीएल-15 के लिए होने वाली नीलामी से पहले टीमों ने अपने कुछ खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है। इस लिस्ट में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Nov 2021 12:17:06

IPL में ये खिलाड़ी हुए रिटेन, राहुल-राशिद पर लग सकता है 1 साल का बैन! पाकिस्तान ने पहला टेस्ट जीता

अगले साल होने वाले आईपीएल-15 के लिए होने वाली नीलामी से पहले टीमों ने अपने कुछ खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है। इस लिस्ट में शामिल खिलाड़ियों के नाम नीलामी में शामिल नहीं किए जाएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने एमएस धोनी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने विराट कोहली और मुंबई इंडियंस (एमआई) ने रोहित शर्मा को रिटेन किया है। चेन्नई के कप्तान धोनी का नाम आज तक कभी नीलामी में नहीं गया, सिवाय जब उनकी फ्रेंचाइजी को दो साल के लिए निलंबित कर दिया गया था। तब वे राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम में शामिल हो गए थे।

कोहली भी कभी नीलामी का हिस्सा नहीं रहे, क्योंकि उन्हें आरसीबी ने 2008 में एक अनकैप्ड अंडर-19 क्रिकेटर के रूप में चुना था। सभी 8 फ्रेंचाइजी को मंगलवार दोपहर 12 बजे तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची देनी थी। खिलाड़ियों को बनाए रखने के लिए प्रत्येक फ्रेंचाइजी अपने 90 करोड़ रुपए के सैलरी पर्स से अधिकतम 42 करोड़ रुपए खर्च कर सकती है। चेन्नई ने धोनी, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़ व मोईन अली, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सुनील नरेन, आंद्रे रसैल, वरुण चक्रवर्ती व वेंकटेश अय्यर, सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन, मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा व जसप्रीत बुमराह, आरसीबी ने विराट कोहली व ग्लेन मैक्सवेल, दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल व एनरिक नॉर्त्जे और राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को रिटेन किया है।
ipl,ipl-15,indian premier league,lokesh rahul,rashid khan,pakistan,bangladesh,sports news in hindi राहुल-राशिद मामले में पंजाब किंग्स व हैदराबाद ने की बीसीसीआई से शिकायत

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2022 के रिटेंशन से पहले दो खिलाड़ियों लोकेश राहुल और राशिद खान पर एक साल का प्रतिबंध लग सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने आरपीएसजी समूह समर्थित लखनऊ फ्रेंचाइजी के बारे में बीसीसीआई से शिकायत की है कि उन्होंने राहुल और राशिद को अपनी फ्रेंचाइजी छोड़ने के लिए उनसे सम्पर्क किया है। अभी राशिद को हैदराबाद की ओर से 9 करोड़, जबकि राहुल को पंजाब की ओर से 11 करोड़ रुपए मिलते हैं। रिपोर्ट्स का दावा है कि नई टीम की ओर से दोनों को लगभग दोगुनी राशि ऑफर की जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीसीसीआई अब शिकायतों की जांच कर रहा है।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने शिकायत के बारे में कहा कि हमें कोई पत्र नहीं मिला है, लेकिन हमें लखनऊ टीम द्वारा खिलाड़ियों के अवैध तरीके से टीम में शामिल करने के बारे में दो फ्रेंचाइजी से मौखिक शिकायत मिली है। हम इसे देख रहे हैं और हम इसके सही साबित होने पर उचित कार्रवाई करेंगे। हम संतुलन बिगाड़ना नहीं चाहते। जब भयंकर प्रतिस्पर्धा हो तो आप ऐसी चीजों से बच नहीं सकते। लेकिन मौजूदा टीमों के लिए यह उचित नहीं है जब वे सब कुछ संतुलित करने की कोशिश कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि राहुल पंजाब के कप्तान हैं। राहुल ने आईपीएल-14 में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। वे ओपनर की भूमिका निभाते हैं। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद भी हैदराबाद टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं। राशिद को दुनिया का नं.1 टी20 गेंदबाज माना जाता है। बड़े-बड़े बल्लेबाज उनकी स्पिन पर गच्चा खा जाते हैं। ऐसे में ये दोनों खिलाड़ी ही आईपीएल का प्रमुख आकर्षण रहते हैं।


ipl,ipl-15,indian premier league,lokesh rahul,rashid khan,pakistan,bangladesh,sports news in hindi पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया, आबिद अली मैन ऑफ द मैच

पाकिस्तान ने चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश को 8 विकेट से हरा 2 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम ने आज मंगलवार को आखिरी दिन दो विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। दूसरी पारी में आबिद अली ने सर्वाधिक 91 रन की पारी खेली। आबिद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पाकिस्तान ने सुबह पारी 109/0 से आगे बढ़ाई। ओपनर आबिद अली और अब्दुल्ला शफीक ने पहले विकेट के लिए 151 रन जोड़े। इस जोड़ी को मेहदी हसन ने शफीफ को एलबीडब्ल्यू आउट कर तोड़ा। शफीक ने 129 गेंद में 73 रन की पारी खेली।

इसके बाद आबिद 171 रन के स्कोर पर तैजुल इस्लाम का शिकार बने। अजहर अली और कप्तान बाबर आजम ने चौथे विकेट के लिए 56 गेंद में 32 रन की अविजित साझेदारी कर पाकिस्तान को जीत दिला दी। अजहर 24 और बाबर 13 रन पर नाबाद रहे। बांग्लादेश ने पहली पारी में 330 और दूसरी पारी में 157 तथा पाकिस्तान ने पहली पारी में 286 रन बनाए थे। सीरीज का दूसरा टेस्ट 4 दिसंबर से ढाका में खेला जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology