न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RCB ने शेयर किया कोहली का वीडियो, बोले-मेरा बेस्ट आना बाकी, वनडे कप्तानी पर जल्द होगा फैसला

टेस्ट और वनडे में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने रिटेन किया है। कोहली इससे बेहद खुश...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Dec 2021 11:14:41

RCB ने शेयर किया कोहली का वीडियो, बोले-मेरा बेस्ट आना बाकी, वनडे कप्तानी पर जल्द होगा फैसला

टेस्ट और वनडे में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने रिटेन किया है। कोहली इससे बेहद खुश हैं और उन्होंने टीम के लिए दिल छू लेने वाला मैसेज भी जारी किया है। कोहली का बतौर कप्तान पिछला सीजन आईपीएल-14 आखिरी था। माना जा रहा है कि अब टीम की कमान ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को सौंपी जाएगी। कोहली आईपीएल-1 यानी 2008 से ही आरसीबी के सदस्य हैं। उन्होंने अब तक 207 मैच खेले, जिसमें 37.39 की औसत से 6283 रन बनाए हैं। उनके खाते में 5 शतक, 42 अर्धशतक, 210 छक्के और 546 चौके हैं। आरसीबी ने ट्विटर पर कोहली का एक मिनट 16 सैकंड का वीडियो संदेश शेयर किया है। कोहली ने कहा कि सफर जारी है।

आरसीबी ने मुझे रिटेन किया है। उन्होंने मुझसे संपर्क किया था। तब मैंने टीम के साथ जुड़ने के अलावा कुछ नहीं सोचा था। यह कई सालों से चला आ रहा शानदार सफर रहा। अब तीन साल और साथ रहेंगे। यह मेरे लिए काफी मायने रखते हैं। मुझे उम्मीद है कि मेरा बेस्ट परफॉर्मेंस आना अभी बाकी है। ऐसे में अगले सीजन में क्या होने वाला है, यह सोचकर ही अलग सा अहसास होने लगता है। हमारा फैन ग्रुप और टीम मैनेजमेंट शानदार है। आप मुझे फील्ड पर अलग ही ऊर्जा और नए वर्जन के साथ देखेंगे। हालांकि मैं बता दूं कि मैं अपनी टीम के साथ दिल और आत्मा के साथ रहूंगा।

ipl,rcb,royal challengers bangalore,virat kohli,rohit sharma,team india,sports news in hindi

वनडे में कोहली या रोहित में से एक होगा कप्तान

विराट कोहली के वनडे में भारतीय टीम का कप्तान बने रहने पर फैसला इस सप्ताह हो जाएगा। दरअसल मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा की अगुआई वाली राष्ट्रीय चयन समिति इसी माह शुरू होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम का चयन करेगी। भारत को वहां तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है। अगले साल भारत को कई टी20 मैच खेलने है, जिनमें अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाला विश्व कप भी शामिल है। अगले सात महीने में भारत को केवल नौ वनडे खेलने हैं जिनमें से छह विदेश (तीन दक्षिण अफ्रीका और तीन इंग्लैंड) में खेले जाएंगे। बीसीसीआई में एक गुट कोहली, जबकि दूसरा गुट रोहित को वनडे की कप्तानी देने के पक्ष में है। 2023 में वनडे विश्व कप होना है। इस मामले में आखिरी निर्णय बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह लेंगे।

उल्लेखनीय है कि कोहली ने टी20 विश्व कप के बाद इस फॉर्मेट से कप्तानी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद रोहित ने हाल ही न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में कप्तानी की थी। कोहली की कप्तानी में 95 वनडे में से 65 में जीत दर्ज की है, जबकि 27 मैच हारे। एक टाई और दो बेनतीजा रहे। दूसरी ओर, रोहित को 10 वनडे में कप्तानी का मौका मिला, जिसमें 8 जीत और 2 हार शुमार है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत