न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: ऑरेंज और पर्पल कैप की टक्कर अपने चरम पर, किसके सिर सजेगा रन मशीन और विकेट किंग का ताज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। एक तरफ जहां मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच क्वालिफायर-2 का घमासान मुकाबला होना है, वहीं दूसरी ओर क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस बात पर भी टिकी हैं कि इस बार ऑरेंज और पर्पल कैप किस खिलाड़ी के सिर सजेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 01 Jun 2025 11:48:44

IPL 2025: ऑरेंज और पर्पल कैप की टक्कर अपने चरम पर, किसके सिर सजेगा रन मशीन और विकेट किंग का ताज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। एक तरफ जहां मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच क्वालिफायर-2 का घमासान मुकाबला होना है, वहीं दूसरी ओर क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस बात पर भी टिकी हैं कि इस बार ऑरेंज और पर्पल कैप किस खिलाड़ी के सिर सजेगी।

बल्लेबाजों में सबसे आगे साई सुदर्शन, सूर्यकुमार भी दावेदार

इस समय बल्लेबाजों में सबसे आगे हैं गुजरात टाइटन्स के युवा खिलाड़ी साई सुदर्शन, जिन्होंने 15 मैचों में 759 रन बनाए हैं। वे इस सीजन के टॉप स्कोरर हैं। हालांकि उनकी टीम आईपीएल से बाहर हो चुकी है, लेकिन इतने बड़े स्कोर तक पहुंचने के बाद वे अब भी ऑरेंज कैप के सबसे प्रबल दावेदार बने हुए हैं। उनके बाद मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव हैं, जिनके नाम अब तक 673 रन हैं। मुंबई अभी प्रतियोगिता में बनी हुई है, और अगर सूर्यकुमार क्वालिफायर-2 और संभावित फाइनल में बड़ी पारियां खेलते हैं, तो वे सुदर्शन को पीछे छोड़ सकते हैं। इसके अलावा शुभमन गिल, मिचेल मार्श और विराट कोहली भी ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं, लेकिन उन्हें अब शीर्ष तक पहुंचने के लिए असाधारण पारी की जरूरत होगी।

प्रसिद्ध कृष्णा 25 विकेट सबसे आगे, ट्रेंट बोल्ट और जोश हेजलवुड प्रबल दावेदार

पर्पल कैप की बात करें तो सबसे आगे हैं प्रसिद्ध कृष्णा, जिन्होंने अब तक 25 विकेट झटके हैं। दुर्भाग्यवश उनकी टीम गुजरात टाइटन्स भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, इसलिए अब उनका स्कोर आगे नहीं बढ़ सकता। इसके बाद नम्बर आता है चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद (24 विकेट), का लेकिन यह टीम भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है इसलिए उनका स्कोर भी आगे नहीं बढ़ सकता। आरसीबी के जोश हेजलवुड (21 विकेट), मुंबई के ट्रेंट बोल्ट (21 विकेट) और आर साई किशोर (19 विकेट) के पास अब मौका है कि वे क्वालिफायर और फाइनल में दमदार प्रदर्शन कर पर्पल कैप पर कब्जा करें। खासतौर पर ट्रेंट बोल्ट और हेजलवुड के पास दो और मौके हैं, जिससे वे कृष्णा को पछाड़ सकते हैं।

ऑरेंज कैप इतिहास- विराट कोहली सबसे आगे

अगर इतिहास की बात करें तो ऑरेंज कैप पर सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 2016 में 973 रन बनाए थे। वहीं 2023 में शुभमन गिल ने 890 रन बनाकर दूसरा सबसे बड़ा स्कोर किया था। इस बार साई सुदर्शन 759 रन तक पहुंच चुके हैं, जिससे उनका नाम भी इतिहास में दर्ज हो चुका है। पर्पल कैप की बात करें तो अब तक ड्वेन ब्रावो और हर्षल पटेल जैसे खिलाड़ियों ने एक सीजन में 32-32 विकेट लेकर बेंचमार्क सेट किया है। इस सीजन में ऐसा आंकड़ा छू पाना मुश्किल लगता है, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा का 25 विकेट का आंकड़ा सम्मानजनक है।

अब जबकि टूर्नामेंट में सिर्फ दो मैच बचे हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में कौन आखिर में बाज़ी मारता है। क्या सूर्यकुमार यादव और ट्रेंट बोल्ट जैसे खिलाड़ी अंतिम मैचों में कमाल दिखाकर नंबर वन बन पाएंगे या फिर साई सुदर्शन और प्रसिद्ध कृष्णा का दबदबा अंत तक कायम रहेगा? जवाब 3 जून को आईपीएल 2025 के फाइनल के बाद मिल जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत