न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-15 का आयोजन 2 अप्रैल से! चोपड़ा ने बताया किसे रिटेन करे RCB, चेन्नई ने इस नाम पर लगाई मुहर

पिछले महीने यूएई में आईपीएल-14 के दूसरे चरण का आयोजन हुआ था। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 14 अक्टूबर को खेले गए फाइनल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Nov 2021 11:16:36

IPL-15 का आयोजन 2 अप्रैल से! चोपड़ा ने बताया किसे रिटेन करे RCB, चेन्नई ने इस नाम पर लगाई मुहर

पिछले महीने यूएई में आईपीएल-14 के दूसरे चरण का आयोजन हुआ था। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 14 अक्टूबर को खेले गए फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को हरा चौथी बार खिताब पर कब्जा जमाया। अब आईपीएल के अगले साल होने वाले एडिशन को लेकर भी चर्चे शुरू हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इसे 2 अप्रैल से शुरू करने की योजना बना रहा है।

क्रिकबज की खबर के मुताबिक आयोजन स्थल (फिक्सचर) को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है, लेकिन बीसीसीआई ने आंतरिक रूप से प्रमुख हितधारकों को बता दिया है कि 2 अप्रैल को लीग शुरू हो सकती है। उद्घाटन मैच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में होने की संभावना है। आईपीएल-15 में 10 टीमें हिस्सा लेंगी और इस बार 60 के बजाय 74 मैच खेले जाएंगे। सभी टीमें 14-14 मैच खेलेंगी। वे सात मैच घर में और सात बाहर खेलेंगी। फाइनल 4 या 5 जून को हो सकता है। यानी यह 65 दिनों तक चलेगी। उद्घाटन मैच में चेन्नई के सामने मुंबई इंडियंस या केकेआर हो सकती है।

ipl-15,rcb,csk,aakash chopra,ms dhoni,dwayne bravo,indian premier league,sports news in hindi

आकाश चोपड़ा ने ग्लेन मैक्सवेल के बारे में कही यह बात

पूर्व ओपनर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के बारे में अपनी राय व्यक्त की है। आकाश को लगता है कि आरसीबी को विराट कोहली, युजवेंद्र चहल और देवदत्त पड्डीकल को रिटेन करना चाहिए। साथ ही मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल में से किसी एक खिलाड़ी को चुन लेना चाहिए। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अगर टीम लंबे समय के लिए गेंदबाज ढूंढ रही है तो सिराज बेहतर विकल्प हो सकते हैं लेकिन हर्षल पिछले 12 महीनों से शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं।

ग्लेन मैक्सवेल अच्छा कर रहे हैं लेकिन मुझे उन पर बहुत ज्यादा भरोसा नहीं है कि वे लगातार अच्छा कर पाएंगे या नहीं। उल्लेखनीय है कि आईपीएल-15 में कोहली की कप्तानी में आरसीबी प्लेऑफ में स्थान बनाने में सफल रही थी। उसे इस मुकाम तक पहुंचाने में मैक्सवेल की अहम भूमिका रही। उन्होंने कई ताबड़तोड़ पारियां खेलीं। कोहली कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर चुके हैं। साथ ही एबी डिविलियर्स ने भी क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह दिया है।

ipl-15,rcb,csk,aakash chopra,ms dhoni,dwayne bravo,indian premier league,sports news in hindi

सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने ब्रावो को किया रिटेन

आईपीएल के मेगा ऑक्शन की तैयारी शुरू गई गई है। इससे पहले सभी टीमों को अपने रिटेन खिलाड़ियों के नाम बताने हैं। इससे सभी फ्रेंचाइजी इन दिनों अपनी-अपनी टीम के बेस्ट खिलाड़ियों को सलेक्ट करने पर ध्यान दे रही है। कुछ फ्रेंचाइजी 3-4 खिलाड़ी रिटेन कर सकती हैं, जबकि कुछ ऐसी टीमें भी हैं जो इससे भी कम खिलाड़ियों को साथ रखना चाहेंगी। महेंद्र सिंह धोनी की सीएसके कैरेबियाई हरफनमौला ड्वेन ब्रावो को रिटेन करने के मूड में दिख रही है। सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने एक इंटरव्यू में ब्रावो के खेलने पर मुहर लगा दी है।

ब्रावो टी20 क्रिकेट में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के एकमात्र गेंदबाज हैं। साथ ही वे बल्ले से भी उपयोगी योगदान देते हैं। वे लंबे समय से सीएसके से जुड़े हुए हैं। उन्होंने हाल ही में टी20 विश्व कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। चेन्नई धोनी-ब्रावो के साथ फाफ डू प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़ और रवींद्र जडेजा में से दो खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत