न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : ऐसा करने वाले एकमात्र क्रिकेटर बने विराट कोहली, इस बात से निराश हैं संजू सैमसन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कोहली सोमवार को जैसे ही अबु धाबी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 Sep 2021 8:37:25

IPL-14 : ऐसा करने वाले एकमात्र क्रिकेटर बने विराट कोहली, इस बात से निराश हैं संजू सैमसन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कोहली सोमवार को जैसे ही अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में आईपीएल-14 के 31वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ खेलने उतरे उनके खाते में एक विशेष उपलब्धि दर्ज हो गई। यह कोहली का आरसीबी की ओर से आईपीएल में 200वां मैच है। कोहली आईपीएल में एक टीम के लिए इस आंकड़े तक पहुंचने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

यूं तो कोहली से पहले भी चार और खिलाड़ी 200 मैच खेल चुके हैं, लेकिन वे एक से ज्यादा टीमों के सदस्य रहे। इन खिलाड़ियों में महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा और सुरेश रैना के नाम शुमार हैं। वैसे अब तक दुनिया में कोई भी क्रिकेटर किसी एक टीम के लिए 200 टी20 मैच नहीं खेला है। कोहली आईपीएल-1 से ही आरसीबी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कोहली टी20 क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने से 71 रन ही दूर हैं। अगर वे इस आंकड़े तक पहुंच जाते हैं तो दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन जाएंगे।

ipl-14,indian premier league,virat kohli,dale steyn,sanju samson,royal challengers bangalore,rcb,rajasthan royals,sports news in hindi

कोहली के कप्तानी छोड़ने पर ये है स्टेन की रिएक्शन

आरसीबी के लिए खेल चुके दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन के मुताबिक कोहली के फ्रेंचाइजी की कप्तानी छोड़ने के पीछे का कारण आईपीएल की टीम का नेतृत्व करने का दबाव है। स्टेन ने ये भी कहा कि नए परिवार की जिम्मेदारियां भी कोहली के कप्तानी से पीछे हटने का कारण हो सकती हैं। स्टेन ने कहा कि कोहली आरसीबी के साथ शुरुआत से हैं। मुझे नहीं पता जैसे-जैसे जिंदगी आगे बढ़ती है आप चीजों को प्राथमिकता देने लगते हैं।

कोहली का परिवार अभी नया है और कप्तानी दिमाग पर बोझ डालती है और इससे आपके निजी जीवन पर दबाव बढ़ता है। हो सकता है उस जिम्मेदारी (कप्तानी) को छोड़ सिर्फ अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना उनके करियर के लिए इस समय एक अच्छा फैसला हो। किसी को कोहली की कप्तानी पर शक नहीं है और वे एक शानदार खिलाड़ी हैं और उनके फैसले का सम्मान होना चाहिए।

ipl-14,indian premier league,virat kohli,dale steyn,sanju samson,royal challengers bangalore,rcb,rajasthan royals,sports news in hindi

भारत के लिए विश्व कप खेलना ही मेरा सपना रहा है : सैमसन

आईपीएल-14 में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स का सामना किंग्स इलेवन पंजाब से होगा। राजस्थान के कप्तान व विकेटकीप संजू सैमसन ने मैच से पहले बड़ा बयान देते हुए कहा कि टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने से मैं बेहद निराश हूं। भारत के लिए वर्ल्ड कप खेलना हमेशा से ही मेरा सपना रहा है। भारत के लिए वर्ल्ड कप खेलना हर खिलाड़ी का सबसे बड़ा सपना होता है और मैं भी लंबे समय से इसके पूरा होने का इंतजार कर रहा हूं।

जैसा कि हमेशा ही कहा जाता है चयन खिलाड़ी के हाथों में नहीं है, इसलिए इस समय जरूरी है कि आप उस बात पर फोकस करें जो एक खिलाड़ी के तौर पर आपके कंट्रोल में है। आपको अपनी सोच में ये मैच्योरिटी दिखाने की जरूरत है। फिलहाल ये समय अफसोस करने का नहीं है, बल्कि इस समय मुझे अपने माइंड को फोकस में रखना है और आईपीएल में अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना है। 26 साल के सैमसन ने आईपीएल-14 के पहले फेज में अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन श्रीलंका दौरे पर वे पूरी तरह फ्लॉप रहे। राजस्थान अभी पांचवें स्थान पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत