न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विराट कोहली का बतौर कप्तान अंतिम IPL, बताए ये कारण, रोहित को चोट पर बोले कोच जर्यवधने

विराट कोहली ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से घोषणा की कि वे टी20 विश्व कप के बाद इस फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 Sep 2021 11:27:09

विराट कोहली का बतौर कप्तान अंतिम IPL, बताए ये कारण, रोहित को चोट पर बोले कोच जर्यवधने

विराट कोहली ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से घोषणा की कि वे टी20 विश्व कप के बाद इस फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ देंगे। अब रविवार को आईपीएल-14 के दूसरे फेज की शुरुआत के साथ ही कोहली ने ऐलान कर दिया कि वे इस सत्र में अंतिम बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) टीम की कप्तानी करेंगे। आरसीबी ने रविवार (19 सितंबर) को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से कोहली का वीडियो पोस्ट किया है।

कोहली ने कहा कि बेंगलोर के शानदार प्रशंसक और सालों के आरसीबी के समर्थकों के लिए मुझे एक घोषणा करनी थी। आईपीएल का दूसरा चरण शुरू होने से पहले मैं हर शख्स को यह बता दूं कि यह बतौर कप्तान मेरा आखिरी आईपीएल होने जा रहा है। मैंने आज मैनेजमेंट से बात की थी और यह बात पिछले काफी समय से मेरे जहन में चल रही थी। मैंने अपना वर्कलोड मैनेज करने के लिए हाल ही में भारत की टी20 कप्तानी छोड़ने की भी घोषणा की थी। पिछले कई सालों से वर्कलोड बहुत ही ज्यादा रहा है।

आईपीएल में हमेशा आरसीबी के लिए ही खेलेंगे कोहली

मुझे जिम्मेदारी निभाने के लिए खुद को तरोताजा रखने की जरूरत है। मैं इस बात को लेकर पूरी तरह से स्पष्ट हूं कि मुझे आगे कैसे बढ़ना है। मैं यह भी समझ रहा हूं कि आरसीबी बदलाव की प्रक्रिया से गुजर रही है। अगले साल बड़ी नीलामी होने जा रही है। मैंने मैनेजमेंट को बताया है कि मैं आरसीबी के अलावा किसी और टीम में होने के बारे में सोच भी नहीं सकता। यह मेरी पहले दिन से प्रतिबद्धता रही है और अपना आखिरी मैच खेलने तक मैं आरसीबी से ही जुड़े रहना चाहता हूं। पिछले नौ साल के भीतर यह खुशी, हताशा, खुशी और दुख के पलों से भरी एक शानदार यात्रा रही है और मैं अपने समर्थन और मेरे भीतर दिखाए गए भरोसे के लिए आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।

ipl-14,virat kohli,rohit sharma,indian premier league,rcb,royal challengers bangalore,mumbai indians,sports news in hindi

रोहित ने चेन्नई के खिलाफ नहीं खेला मैच

मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान रोहित शर्मा आइपीएल-14 के 30वें लीग मैच में चेन्नई के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरे। रोहित चोटिल हैं और इस वजह से टीम मैनेजमेंट ने उन्हें आराम देने का फैसला किया। मुंबई के मुख्य कोच पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने बताया कि रोहित को इंग्लैंड में कुछ मामूली चोट लगी थी इसलिए हमने सोचा कि दो दिन और अतिरिक्त एहतियात बरतते हैं। रोहित मुंबई के अगले मुकाबले में फिर से खेलते हुए नजर आएंगे। मुंबई को अब 23 सितंबर को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है और तब तक रोहित फिट हो जाएंगे।

रोहित इस लीग के सबसे सफल कप्तान हैं और उन्होंने अपनी टीम को अब तक पांच बार खिताबी जीत दिलाई है। रोहित की कप्तानी में पिछले साल मुंबई ने यूएई में रिकॉर्ड पांचवीं बार खिताब जीता था। रोहित ने द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में दूसरी पारी में शतक जड़ा था लेकिन जब भारतीय टीम फील्डिंग करने आई तो वे मैदान पर नहीं उतरे थे। रोहित ने कहा था कि फिजियो का संदेश है कि प्रत्येक मिनट का आकलन करो, ज्यादा दूर मत देखो।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत