न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : वेंकटेश हैं इनके बड़े फैन, बॉन्ड ने हार्दिक के लिए कहा, इनकी प्रशंसा से फूले नहीं समाए त्यागी

यूएई में जारी आईपीएल-14 के दूसरे फेज में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Sep 2021 9:05:05

IPL-14 : वेंकटेश हैं इनके बड़े फैन, बॉन्ड ने हार्दिक के लिए कहा, इनकी प्रशंसा से फूले नहीं समाए त्यागी

यूएई में जारी आईपीएल-14 के दूसरे फेज में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 30 गेंदों पर 53 रन की शानदार पारी खेली। वेंकटेश पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के बड़े प्रशंसक हैं और उनका कहना है कि उनकी बल्लेबाजी में उन्हीं की बड़ी भूमिका है। वेंकटेश ने रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ भी नाबाद 41 रन ठोके थे।

वेंकटेश ने कहा कि मैं हमेशा केकेआर के लिए खेलना चाहता था जिसका कारण गांगुली हैं क्योंकि शुरूआत में वे इस टीम के कप्तान थे। ईमानदारी से कहूं तो मेरे लिए सपना सच होने जैसा है। मैं गांगुली का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। दुनियाभर में उनके करोड़ों प्रशंसक होंगे और उनमें से एक मैं हूं। जब मैं बहुत छोटा था तो मैं दाएं हाथ से बल्लेबाजी करता था लेकिन मैं गांगुली को देखकर बिल्कुल वैसा ही करना चाहता था, जिस तरह से उन्होंने छक्के मारे, जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की।

ipl-14,venkatesh iyer,hardik pandya,kartik tyagi,indian premier league,shane bond,kkr,rr,mi,sports news in hindi

चोट के कारण दो मैच नहीं खेल पाएं हैं मुंबई के हार्दिक पांड्या

कोलकाता के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने वापसी की, लेकिन टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या लगातार दूसरे मैच से बाहर रहे। टीम के बॉलिंग कोच शेन बॉन्ड ने हार्दिक की वापसी पर बड़ा अपडेट दिया है। पूर्व कीवी तेज गेंदबाज व कोच बॉन्ड ने कहा कि हार्दिक अभ्यास कर रहे हैं और खेलने के काफी करीब हैं। हम अपनी टीम और भारतीय टीम की जरूरतों के बीच का संतुलन बनाए रखना चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि हार्दिक अगले मैच में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे।

हम अगर उन्हें जल्दी वापस टीम में बुलाएं और वे फिर से चोटग्रस्त हो जाएं तो टूर्नामेंट जीतने के हमारे आसार कम हो जाएंगे। हम अगर ध्यान से उन्हें सही वक्त पर उतारें तो वे अंतिम पड़ाव में प्रभाव डालते हुए हमें खिताब जितवाने में मदद कर सकते हैं। हार्दिक को 2020 में पीठ की सर्जरी के बाद से टीम इंडिया और मुंबई ने काफी सावधानी के साथ संभाला है और उन्होंने अमूमन गेंदबाजी भी काफी कम की है। हार्दिक ने जुलाई में श्रीलंका में सफेद गेंद सीरीज के बाद कोई क्रिकेट में हिस्सा नहीं लिया है।

ipl-14,venkatesh iyer,hardik pandya,kartik tyagi,indian premier league,shane bond,kkr,rr,mi,sports news in hindi

कार्तिक त्यागी को बुमराह से काफी कुछ सीखने को मिला

राजस्थान रॉयल्स के दाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने कहा कि पिछले साल नेट गेंदबाज के तौर पर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने पर अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से काफी कुछ सीखने को मिला। त्यागी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवर में चार रन बचाकर राजस्थान को यादगार जीत दिलावाई थी। त्यागी ने कहा कि जब मैं ऑस्ट्रेलिया गया था तो मैंने बहुत कुछ सीखा।

बहुत सारे खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद भी एक युवा टूर्नामेंट जीत सकता है और मैं भी भारत के लिए मैच जीतना चाहता हूं। मैं जसप्रीत भैया के पास जाने में घबरा रहा था लेकिन वे मेरे पास आए और मुझसे कई चीजों पर चर्चा की और यह मेरे लिए एक बड़ा पल था। पंजाब के खिलाफ मैच के बाद जब मैंने देखा कि उन्होंने मेरे बारे में ट्वीट किया है तो मुझे बहुत खुशी हुई क्योंकि वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से हैं और मेरे आदर्श हैं। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज बुमराह ने त्यागी की प्रशंसा की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत