न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उमरान मलिक को मिला तोहफा! सूर्यकुमार को मिली दिग्गज से तारीफ, कप्तानी के लिए देवदत्त की सिफारिश

सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल-14 में शानदार डेब्यू करने के बाद जम्मू के तेज गेंदबाज उमरान मलिक को बीसीसीआई ने तोहफा दिया है। उन्हें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Oct 2021 12:01:56

उमरान मलिक को मिला तोहफा! सूर्यकुमार को मिली दिग्गज से तारीफ, कप्तानी के लिए देवदत्त की सिफारिश

सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल-14 में शानदार डेब्यू करने के बाद जम्मू के तेज गेंदबाज उमरान मलिक को बीसीसीआई ने तोहफा दिया है। उन्हें 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के नेट गेंदबाज के रूप में यूएई में रुकने के लिए कहा गया है। आईपीएल की शुरुआत से पहले सीनियर स्तर के सिर्फ दो घरेलू मैच खेलने वाले 21 वर्षीय उमरान ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को इतना प्रभावित किया है कि उन्हें नेट गेंदबाज की भूमिका सौंप दी गई। उमरान आईपीएल में लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे।

उन्होंने 153 किमी/घंटे की रफ्तार से आईपीएल-14 की सबसे तेज गेंद भी फेंकी। उमरान के पिता फल की दुकान के मालिक हैं। हैदराबाद टीम के एक सूत्र ने बताया कि उमरान यहां रुक रहे हैं क्योंकि वे नेट गेंदबाज के रूप में भारतीय टीम इंडिया के बायो-बबल में शामिल होंगे। उमरान ने आईपीएल में तीन मैच में दो विकेट झटके। हालांकि हैदराबाद अंतिम स्थान पर रही। भारतीय टीम विश्व कप में 24 अक्टूबर को पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।

ipl-14,indian premier league,umran malik,suryakumar yadav,devdutt padikkal,sachin,nehra,sports news in hindi

सचिन ने सूर्यकुमार को विश्व कप के लिए दिया स्पेशल मैसेज

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-14 के अपने आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 42 रन से मात दी लेकिन टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। इसके साथ ही मुंबई का सफर खत्म हो गया। हालांकि मैच में एक बात अच्छी हुई। टी20 विश्व कप के लिए चुने गए दोनों आउट ऑफ फॉर्म बल्लेबाज ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव फॉर्म में आ गए। दोनों ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाए। ईशान को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया लेकिन मुंबई के ड्रेसिंग रूम में सूर्यकुमार को 'मैन ऑफ द मैच' का अवार्ड दिया गया।

टीम इंडिया के महान बल्लेबाज रहे और मुंबई के मेंटर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया और उन्हें वर्ल्ड कप के लिए एक स्पेशल मैसेज भी दिया है। मुंबई इंडियंस ने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें टीम के सह-मालिक आकाश अंबानी ने घोषणा की ड्रेसिंग रूम में इस मुकाबले के 'मैन ऑफ द मैच' सूर्यकुमार रहे। वीडियो में सचिन उनकी टी-शर्ट पर 'मैन ऑफ द मैच' का मैडल लगाते हुए नजर आए और उन्हें एक स्पेशल मैसेज देते हुए कहा कि आगामी वर्ल्ड कप के लिए तुम्हें शुभकामनाएं (ऑल द बेस्ट), और अब तुम्हें टीम के लिए एक बड़ा किरदार निभाना है। इसके बाद सूर्यकुमार ने सचिन का धन्यवाद किया।

ipl-14,indian premier league,umran malik,suryakumar yadav,devdutt padikkal,sachin,nehra,sports news in hindi

नेहरा ने आरसीबी के लिए देवदत्त पडिक्कल को बताया उचित कप्तान

बाएं हाथ के पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और आरसीबी के पूर्व गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा ने टीम के नए कप्तान को लेकर सुझाव दिया है। उल्लेखनीय है कि विराट कोहली घोषणा कर चुके हैं कि कप्तान के रूप में उनका यह अंतिम आईपीएल है। नेहरा ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा कि अगर फ्रेंचाइजी लंबे समय के लिए समाधान चाहती है तो देवदत्त पडिक्कल एक अच्छाच विकल्प हो सकते हैं। पडिक्कल के पास प्रभावी तरीके से आरसीबी की अगुआई करने की क्षमता है।

अगर फ्रेंचाइजी लंबे समय के लिए कप्तान के तौर पर किसी खिलाड़ी की तलाश में है तो उन्हें पडिक्कल के हाथों में टीम की कमान सौंपनी होगी। पडिक्कल 21 साल के ही हैं और वे दूसरी बार ही आईपीएल खेल रहे हैं। वे लोकल टैलेंट है। वे मजबूत टॉप ऑर्डर बल्लेेबाज बन गए हैं। वे आईपीएल के 28 मैच में 863 रन बना चुके हैं। उनका औसत 31.96 का और स्ट्राइक रेट 125.25 का है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक जड़ा था। उनके खाते में 6 अर्धशतक भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत