Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : UAE में भी कोरोनावायरस ने लगाई सेंध, सनराइजर्स के नटराजन पाए गए पॉजिटिव, 6 सदस्य आइसोलेट

बायोबबल के पुख्ता इंतजाम के बावजूद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में जारी आईपीएल-14 के दूसरे फेज में भी कोरोनावायरस ने सेंध लगा दी है। लीग में फिसड्डी चल रही टीम सनराइजर्स हैदराबाद के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी. नटराजन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद नटराजन के संपर्क में आए टीम के 6 अन्य मेंबर्स ऑलराउंडर विजय शंकर, विजय कुमार (टीम मैनेजर), श्याम सुंदर (फीजियो), अंजना वन्नन (डॉक्टर), तुषार खेडकर (लॉजिस्टिक मैनेजर), पीए. गणेशन (नेट बॉलर) को आइसोलेशन में भेजा गया है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आज बुधवार (22 सितंबर) शाम को ही

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Sep 2021 4:31:38

IPL-14 : UAE में भी कोरोनावायरस ने लगाई सेंध, सनराइजर्स के नटराजन पाए गए पॉजिटिव, 6 सदस्य आइसोलेट

बायोबबल के पुख्ता इंतजाम के बावजूद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में जारी आईपीएल-14 के दूसरे फेज में भी कोरोनावायरस ने सेंध लगा दी है। लीग में फिसड्डी चल रही टीम सनराइजर्स हैदराबाद के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी. नटराजन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद नटराजन के संपर्क में आए टीम के 6 अन्य मेंबर्स ऑलराउंडर विजय शंकर, विजय कुमार (टीम मैनेजर), श्याम सुंदर (फीजियो), अंजना वन्नन (डॉक्टर), तुषार खेडकर (लॉजिस्टिक मैनेजर), पीए. गणेशन (नेट बॉलर) को आइसोलेशन में भेजा गया है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आज बुधवार (22 सितंबर) शाम को ही सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला लीग में टॉप पोजिशन पर चल रही दिल्ली कैपिटल्स से है। हालांकि बीसीसीआई ने पुष्टि कर दी है कि मैच खेला जाएगा।


ipl-14,t natarajan,sunrisers hyderabad,delhi capitals,vijay shankar,coronavirus,uae,covid 19,sports news in hindi ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नटराजन ने किया था प्रभावित

मैच की शुरुआत से पहले किए गए आरटी-पीसीआर टेस्ट में नटराजन पॉजिटिव निकले। टीम के बाकी सदस्यों और स्टाफ का भी टेस्ट किया गया है, जिनमें सभी का रिजल्ट नेगेटिव आया है। नटराजन लंबे समय बाद इस मैच के साथ वापसी करने वाले थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तमिलनाडु के नटराजन ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया था। उन्होंने शानदार खेल दिखाया था, जिससे फैंस से लेकर दिग्गज तक उनके मुरीद हो गए थे। माना जा रहा था कि टी20 विश्व कप के लिए भी उन्हें टीम में मौका दिया जाएगा। हालांकि अप्रैल में लगी चोट के कारण नटराजन को यह मौका नहीं दिया गया।


कोरोना के कारण ही भारत में टूर्नामेंट किया गया था स्थगित

उल्लेखनीय है कि आईपीएल-14 के पहले फेज में भी खिलाड़ियों में कोरोना के मामले सामने आए थे। तब ये टी20 टूर्नामेंट भारत में खेला जा रहा था और फिर इसे मई में बीच में बंद कर दिया गया। तब कई विदेशी खिलाड़ियों ने व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई थी। वे स्वदेश लौट गए और दूसरे फेज से भी दूर हैं। लंबे अंतराल के बाद शेष मुकाबले 19 सितंबर से यूएई में शुरू हुए। अभी तीन ही मैच खेले गए हैं। कोरोना की घुसपैठ होने से खिलाड़ी और प्रबंधन सभी चिंता में पड़ गए हैं। स्टेडियम में कुछ मात्रा में दर्शकों को भी एंट्री दे दी गई है। हाल ही में भारत ने कोरोना के डर से ही इंग्लैंड के खिलाफ 5वां टेस्ट खेलने से मना कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology