न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : अय्यर से दिल्ली को ऐसे फायदा, रुतुराज ने बताया धोनी का ये गुण, फाफ पर फिदा फैंस

आईपीएल में लगातार दूसरा सीजन ऐसा है जब दिल्ली कैपिटल्स की टीम टॉप परफोरमेंस दे रही है। आईपीएल-13 की उपविजेता दिल्ली ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Sep 2021 9:26:45

IPL-14 : अय्यर से दिल्ली को ऐसे फायदा, रुतुराज ने बताया धोनी का ये गुण, फाफ पर फिदा फैंस

आईपीएल में लगातार दूसरा सीजन ऐसा है जब दिल्ली कैपिटल्स की टीम टॉप परफोरमेंस दे रही है। आईपीएल-13 की उपविजेता दिल्ली ने आईपीएल-14 में भी प्लेऑफ (अंतिम 4) में जगह लगभग पक्की कर ली है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कप्तानी में खेल रही दिल्ली के 10 मैच में 8 जीत के साथ 16 अंक हो गए हैं। वैसे तो अगले चारों मैच गंवाने के बावजूद उसके नॉकआउट में खेलने की प्रबल संभावना है, लेकिन सिर्फ एक जीत उसका स्थान सुनिश्चित कर देगी।

इस बीच, दिल्ली के गेंदबाजी कोच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेम्स होप्स ने सोमवार को कहा कि सीनियर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की वापसी से टीम आदर्श गेंदबाजी आक्रमण उतार पा रही है जिसका फायदा लीग के दूसरे फेज में मिल रहा है। आईपीएल-14 के पहले चरण में अय्यर कंधे की चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। ऐसे में दिल्ली को स्टीवन स्मिथ के रूप में विशेषज्ञ विदेशी बल्लेबाज के साथ उतरना पड़ रहा था।

तब दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिक नोर्त्जे को मौका नहीं मिल रहा था। वे टूर्नामेंट के शुरुआती हिस्से में कोविड-19 से संक्रमित भी थे। होप्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से पूर्व कहा कि टूर्नामेंट की शुरुआत में श्रेयस के बाहर होने से हमने स्मिथ को खिलाने का फैसला किया था और मुझे लगता है कि हमारे आदर्श क्रम में नोर्त्जे और कागिसो रबाडा होने चाहिए लेकिन तब हम दोनों को नहीं खिला सकते थे। दोनों गेंदबाज 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदें डालने में सक्षम हैं।

ipl-14,shreyas iyer,ruturaj gaikwad,faf du plessis,indian premier league,delhi capitals,chennai super kings,sports news in hindi

चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर रुतुराज ने धोनी के लिए कहा...

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आईपीएल-14 के रोमांचक मुकाबले में अंतिम गेंद पर दो विकेट से जीत दर्ज की। दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ का मानना है कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का शांत व्यवहार ही टीम के लिए जबरदस्त दबाव में खेलने का कारण था। गायकवाड ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंद पर महत्वपूर्ण 40 रन बनाए। गायकवाड ने कहा कि धोनी बहुत अच्छे हैं। डगआउट में बैठे सभी लोग अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में भी दबाव के आदी हैं। इसलिए मुझे लगता है कि वे वास्तव में शांत हैं। वैसे मुझे और फाफ डु प्लेसिस को 13वें ओवर तक बल्लेबाजी करनी चाहिए थी जिससे मैच के आखिरी दो ओवरों में डर की स्थिति टल जाती। उल्लेखनीय है कि गायकवाड ने पिछले दो मुकाबलों में भी टीम के लिए काफी बढ़िया योगदान दिया था।

ipl-14,shreyas iyer,ruturaj gaikwad,faf du plessis,indian premier league,delhi capitals,chennai super kings,sports news in hindi

फाफ के घुटने से बह रहा था खून, फिर भी करते रहे फील्डिंग और लपका मोर्गन का कैच

कोलकाता के खिलाफ चेन्नई की जीत में कई खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा। लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल इसके पीछे का कारण उनके घुटने से निकलता वो खून है, जो सबको सोचने पर मजबूर कर रहा है कि आखिर इतने चोटिल होने के बाद भी इतनी बेहतरीन फील्डिंग कैसे की। वो खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज व चेन्नई के ओपनर फाफ डु प्लेसिस हैं। उन्होंने 30 गेंद में 43 रन की पारी खेली। साथ ही जख्म घुटने के बावजूद कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन का बेहतरीन कैच पकड़ा। इस दौरान उनके घुटने से खून बह रहा था। कोलकाता की पारी के तीसरे ओवर में वेंकटेश अय्यर ने दीपक चाहर की गेंद पर मिड ऑन की ओर शॉट खेला। प्लेसिस ने गेंद रोकने के लिए डाइव लगाई, लेकिन वे चोट लगा बैठे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत