न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : सैमसन ने शिवम की वापसी पर कहा, धोनी ने बताया कितना स्कोर होता ठीक, यशस्वी हुए इससे खुश

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल-14 में शनिवार रात खेले गए मुकाबले में तीन बार की चैंपियन व अंकतालिका में टॉप पर चल रही...x

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Oct 2021 11:59:13

IPL-14 : सैमसन ने शिवम की वापसी पर कहा, धोनी ने बताया कितना स्कोर होता ठीक, यशस्वी हुए इससे खुश

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल-14 में शनिवार रात खेले गए मुकाबले में तीन बार की चैंपियन व अंकतालिका में टॉप पर चल रही चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 189 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। ओपनर रुतुराज गायकवाड ने नाबाद 101, रवींद्र जडेजा ने नाबाद 32 और फाफ डु प्लेसिस ने 25 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 15 गेंद पहले तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। शिवम दुबे ने 64, यशस्वी जायसवाल ने 50 रन की पारी खेली। इस जीत के बाद राजस्थान के 12 मैच में 10 अंक हो गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स व मुंबई इंडियंस के भी 12-12 मैच में 10-10 अंक हैं।

जीत के बाद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि हम अपने बल्लेबाजों की खूबियों को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। इतनी अच्छी बैटिंग लाइनअप होने के बावजूद हारने पर बेहद दुख होता है। हमें मालूम था कि अगर अच्छी बल्लेबाजी करते हैं तो हम जीत दर्ज कर सकते हैं। हमें काफी अच्छी शुरुआत मिली। हमारे सलामी बल्लेबाजों ने पावरप्ले में शानदार प्रदर्शन किया। शिवम ने मौका मिलने पर उम्दा प्रदर्शन किया। फिलहाल हम मैच दर मैच रणनीति बना रहे हैं। शिवम की वापसी के बारे में पिछले 2-3 मैच से विचार किया जा रहा था। शिवम नेट पर काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। शिवम और यशस्वी ने हमारी वापसी करवाने में अहम भूमिका निभाई है।

ipl-14,indian premier league,sanju samson,ms dhoni,yashswi jaiswal,rajasthan,chennai,sports news in hindi

टॉस हारना हमारे लिए बुरा रहा : धोनी

हार के बाद चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि टॉस हारना हमारे लिए बुरा रहा। 190 का स्कोर अच्छा था, लेकिन ओस ने विकेट को फ्लैट कर दिया और गेंद अच्छी तरह से आने लगी। इस परिस्थिति में अच्छी बल्लेबाजी करने की जरूरत थी और राजस्थान ने ऐसा ही किया और गेंदबाजों पर दबाव बनाया। उन्होंने पहले 6 ओवर में ही खेल को हमसे छीन लिया। जिस तरह वे बल्लेबाजी कर रहे थे, 250 रन का स्कोर शायद ठीक होता। जब राजस्थान के कलाई के स्पिनर गेंदबाजी कर रहे थे तो गेंद थोड़ी रुककर आ रही थी।

बाद में ये बेहतर होने लगा। रुतुराज ने वास्तव में बेहतरीन बल्लेबाजी की। अक्सर जब आप मैच हार जाते हैं तो ये पारियां छुप जाती हैं, लेकिन यह एक शानदार पारी थी। मुझे लगता है कि बल्लेबाजों को जल्दी से यह समझना होगा कि एक अच्छा स्कोर क्या है। आप टी20 प्रारूप में कड़ी मेहनत करते हैं और फिर महसूस होता है कि ये 160-180 का विकेट नहीं है। दीपक चाहर शुरुआती मुकाबलों में नई गेंद के साथ वास्तव में अच्छे थे। हमने उन्हें मिस किया, क्योंकि गेंदबाजों पर दबाव था।

ipl-14,indian premier league,sanju samson,ms dhoni,yashswi jaiswal,rajasthan,chennai,sports news in hindi

यशस्वी के बैट पर धोनी ने किए साइन

राजस्थान के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कहा कि वे अपने बैट पर धोनी के हस्ताक्षर पाकर बहुत खुश हैं। मैन ऑफ द मैच यशस्वी ने 21 गेंद पर 50 रन की पारी खेली। यशस्वी ने आईपीएल टी20 डॉट कॉम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में शिवम दुबे और अनुज रावत के साथ बातचीत में कहा कि मैं सोच रहा था कि पहले विकेट का अंदाजा लगा लिया जाए लेकिन हम 190 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे थे। मुझे पता था कि विकेट अच्छा ही होगा। मैंने सिर्फ कमजोर गेंदों का फायदा उठाया और अपनी टीम को अच्छी शुरुआत देना चाहा ताकि हम लक्ष्य को हासिल कर सकें। मैंने मैच के बाद अपने बैट पर महेंद्र सिंह धोनी का ऑटोग्राफ लिया। एक और अर्धशतकधारी शिवम दुबे ने कहा कि जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था तो हमारी पारी अच्छी चल रही थी। मैंने सिर्फ अपना नेचुरल गेम खेलने की कोशिश की ताकि हम जल्दी से लक्ष्य हासिल कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत