न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : रुतुराज दिग्गजों को पछाड़ दूसरे नंबर पर, टिम डेविड के खाते में यह रिकॉर्ड, ब्रावो...

चेन्नई सुपर किंग्स के दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने कुछ ही समय में फैंस का दिल जीत लिया है। रुतुराज ने रॉयल चैलेंजर्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Sep 2021 11:57:52

IPL-14 : रुतुराज दिग्गजों को पछाड़ दूसरे नंबर पर, टिम डेविड के खाते में यह रिकॉर्ड, ब्रावो...

चेन्नई सुपर किंग्स के दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने कुछ ही समय में फैंस का दिल जीत लिया है। रुतुराज ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 38 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 26 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाया। इस दौरान रुतुराज ने आईपीएल में 500 रन पूरे कर लिए। उन्होंने यह मुकाम 15वीं पारी में हासिल किया। वे कई दिग्गजों को पछाड़ सबसे कम पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

रुतुराज के 526 रन हो गए हैं। पहले नंबर पर गौतम गंभीर हैं, जिनके आईपीएल की 15 पारियों में 549 रन थे। शुरुआती 15 पारियों में रोहित शर्मा के 495, देवदत्त पडिक्कल के 473, पॉल वॉल्थटी के 464 और एमएस धोनी के 450 रन रहे। रुतुराज ने पिछले आईपीएल में ही डेब्यू किया था। आईपीएल-13 में उनके 6 पारियों में 204 और आईपीएल-14 में 9 पारियों में 322 रन हैं। उन्हें 5 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिल चुका है।

ipl-14,ruturaj gaikwad,indian premier league,tim david,dwayne bravo,chennai super kings,bangalore,sports news in hindi

टिम डेविड आईपीएल खेलने वाले सिंगापुर के पहले क्रिकेटर

दाएं हाथ के बल्लेबाज टिम डेविड के नाम एक विशेष रिकॉर्ड हो गया है। उन्हें आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने सीएसके के खिलाफ अंतिम एकादश में शामिल किया। टिम आईपीएल में खेलने वाले सिंगापुर के पहले खिलाड़ी हैं। सिंगापुर को आईसीसी ने न तो टेस्ट और न ही वनडे का दर्जा दिया है। आरसीबी ने इसी साल टिम के साथ अनुबंध किया था। टिम का जन्म 1996 में सिंगापुर में हुआ। उनके पिता रॉड डेविड अपने देश के लिए साल 1997 में क्रिकेट खेल चुके हैं। टिम का बचपन पर्थ में बीता। टिम ने ऑस्ट्रेलिया में 8 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया। टिम ने सिंगापुर के लिए साल 2019 में पहला टी20 मैच कतर के खिलाफ खेला था। वे 14 मैच में 558 रन बना चुके हैं। टिम बीबीएल (ऑस्ट्रेलिया) और पीएसएल (पाकिस्तान) में भी खेले हैं।

ipl-14,ruturaj gaikwad,indian premier league,tim david,dwayne bravo,chennai super kings,bangalore,sports news in hindi

ब्रावो ने आईपीएल में डेथ ओवर में 100 विकेट किए पूरे

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की। ब्रावो ने अपने कोटे के 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इस मुकाबले को मिलाकर ब्रावो के आईपीएल में ओवरऑल 162 विकेट हो गए हैं। ब्रावो ने डेथ ओवर में ग्लेन मैक्सवेल और हर्षल पटेल को शिकार बनाया। इसके साथ ही आईपीएल में डेथ ओवरों (16 से 20) में उनके 101 विकेट हो गए हैं। ब्रावो आईपीएल में डेथ ओवरों में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। पहले नंबर पर श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा हैं। मलिंगा ने कुल 170 विकेट में से 108 डेथ ओवरों में लिए थे। ब्रावो आईपीएल में सबसे ज्यादा बार एक मैच में तीन या उससे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव व आशीष नेहरा के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। इन चारों ने 14 बार यह कमाल किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत