न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धोनी की फॉर्म पर बोले चोपड़ा, परफेक्ट यॉर्कर के लिए आवेश करते हैं ऐसा, कोहली ने इन्हें दिए टिप्स

दिग्गज विकेटकीपर व बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेल रही तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल-14 में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Sep 2021 9:08:10

धोनी की फॉर्म पर बोले चोपड़ा, परफेक्ट यॉर्कर के लिए आवेश करते हैं ऐसा, कोहली ने इन्हें दिए टिप्स

दिग्गज विकेटकीपर व बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेल रही तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल-14 में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। वह टॉप पर चल रही है। हालांकि पूर्व ओपनर व कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने धोनी की फॉर्म पर सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि चेन्नई 10 खिलाड़ियों और एक विशेषज्ञ कप्तान के साथ खेल रही है। धोनी ने 10 मैच में केवल 52 रन बनाए हैं। आकाश ने यूट्यूब चैनल पर कहा कि धोनी वर्तमान में केवल एक कप्तान और विकेटकीपर की तरह खेल रहे हैं क्योंकि या तो वे नीचे के क्रम में या बिल्कुल भी बल्लेबाजी नहीं कर रहे हैं।

कभी-कभी जब वे बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं, तो ज्यादा कुछ नहीं कर पा रहे हैं। फिर भी धोनी की वजह से टीम जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। चोपड़ा ने प्लेऑफ की चार टीमों को लेकर भी भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि चेन्नई और दिल्ली कैपिटल्स को लेकर कोई संदेह नहीं है। उम्मीद है कि आरसीबी भी क्वालीफाई कर लेगी, लेकिन चौथी टीम के लिए मुंबई और कोलकाता के बीच मुकाबला है। अगर कोलकाता आत्मघाती गोल नहीं करती है, तो अंतिम चार में जगह बना लेगी। आंद्रे रसैल फिट हैं, तो सेल्फ गोल नहीं होगा।

ipl-14,ms dhoni,avesh khan,yashsvi jaiswal,virat kohli,akash chopra,sports news in hindi

11 मैच में 18 विकेट ले चुके हैं दिल्ली कैपिटल्स के आवेश खान

आईपीएल-14 में सटीक यॉर्कर से चर्चा में आए दिल्ली कैपिटल्स के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आवेश खान करियर की शुरुआत से इस गेंद पर मेहनत करते आए हैं और इसमें ‘परफेक्शन’ लाने के लिए बोतल या जूता रखकर घंटों अभ्यास करते हैं। वे 11 मैच में 18 विकेट ले चुके हैं। इंदौर के आवेश ने भाषा को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं अभ्यास करते समय 10-12 यॉर्कर जरूर डालता हूं। यॉर्कर ऐसी गेंद है जिस पर महारत अभ्यास से आती है। मैं बोतल या जूते रखकर गेंद डालता हूं और उस पर गेंद लगती है तो मेरा आत्मविश्वास बढ़ता है।

यॉर्कर विकेट लेने वाली गेंद है। दबाव में इसे डालना अहम है क्योंकि ये ही ऐसी गेंद है जिससे मार खाने से बच सकते हैं। नए बल्लेबाज को अपेक्षा नहीं रहती कि उसे आते ही यॉर्कर मिलेगी लेकिन मैं डालता हूं। यूं तो 4-5 साल से आईपीएल खेल रहा हूं लेकिन इस साल प्रदर्शन खास रहा है। पहले कोच रिकी पोंटिंग बोलते थे कि मैं गुमनाम नायक हूं लेकिन पिछले मैच के बाद कहा कि अब तुम गुमनाम नहीं रहे।

ipl-14,ms dhoni,avesh khan,yashsvi jaiswal,virat kohli,akash chopra,sports news in hindi

राजस्थान के खिलाफ मैच के बाद कोहली ने यशस्वी को सिखाई बल्लेबाजी

तीनों फॉर्मेट में दुनिया के बेस्ट बैट्समैन में शुमार भारतीय कप्तान विराट कोहली आईपीएल में मैच के बाद अक्सर अपना अनुभव युवाओं के साथ शेयर करते हुए नजर आते हैं। कोलकाता के बाएं हाथ के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर को पाठ पढ़ाने के बाद राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल को भी टिप्स देते दिखे। यशस्वी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोहली के साथ फोटो शेयर करते हुए उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ की है।

यशस्वी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'आरसीबी के मैच के बाद होने वाली परंपरा। लीजेंड से सीखने के लिए बहुत कुछ है। बहुत धन्यवाद इन दयालु शब्दों के लिए भैया आप हम सबके लिए प्रेरणा हैं।' यशस्वी 7 मैच में 138.51 के स्ट्राइक रेट से 187 रन बना चुके हैं। हालांकि वे अभी तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत