न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : कोहली ने की वरुण की तारीफ, बताए हार के कारण, शुभमन ने अपनी पारी के लिए कहा...

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सोमवार को आईपीएल-14 के दूसरे फेज के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 9 विकेट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 Sep 2021 11:14:28

IPL-14 : कोहली ने की वरुण की तारीफ, बताए हार के कारण, शुभमन ने अपनी पारी के लिए कहा...

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सोमवार को आईपीएल-14 के दूसरे फेज के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। कोलकाता के सामने मात्र 92 रन का लक्ष्य था। कोलकाता अब सातवें से पांचवें स्थान पर आ गई है। बेंगलुरु तीसरे स्थान पर कायम है। कोलकाता के मिस्ट्री स्पिनर वरूण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए। बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने भी वरुण की तारीफ की। कोहली ने कहा कि वरुण ने काफी अच्छी गेंदबाजी की, जब वे विश्व कप में भारत के लिए खेलेंगे तो हमारे लिए अहम खिलाड़ी होंगे। वे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें निकट भविष्य में भारत की ओर से खेलने का मौका मिलेगा। यह काफी अच्छे संकेत हैं।

ipl-14,indian premier league,virat kohli,shubhman gill,rcb,kkr,varun chakravarthy,sports news in hindi

आरसीबी के लिए वेक अप कॉल : कोहली

कोहली ने हार के बारे में कहा कि मैच में अच्छी साझेदारी होनी चाहिए थी। हमें ज्यादा ओस की आस नहीं थी तो इसके लिए हम पहले से तैयार थे। हमने 42 रन पर एक थे और उसके बाद हमने 20 रन के अंदर 5 विकेट गंवा दिए। वहां से वापसी करना काफी मुश्किल था। यह हमारे लिए एक वेक अप कॉल है। आपको इस फॉर्मेट में कम से कम 8 गेंदों तक रुकना है। अगर आप ऐसा करने में सफल नहीं हो पाते तो विपक्षी टीम आप पर हावी हो जाएगी। आप हर बार 20 रन के अंदर चार से पांच विकेट्स नहीं गंवा सकते। हमारी टीम जल्द वापसी करेगी।

ipl-14,indian premier league,virat kohli,shubhman gill,rcb,kkr,varun chakravarthy,sports news in hindi

शुभमन गिल को जल्द ही अर्धशतक की उम्मीद

आरसीबी के खिलाफ कोलकाता के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल रंग में दिखे। शुभमन ने 34 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 48 रन बनाए। शुभमन ने कहा कि हम वापसी करने के लिए दृढ़ थे और हमने सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया। उम्मीद है कि हम आगे बढ़ेंगे और प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेंगे। मैं बोल सकता हूं कि हम नेट रन रेट को आगे बढ़ाने की योजना लेकर आए थे। जिस तरह से मैं आउट हुआ, उसे छोड़कर अच्छा लगा। मैं जल्द ही अपने अगले अर्धशतक तक पहुंचूंगा। पावरप्ले के बाद वरुण और सनी को गेंद के साथ मिक्स करते हुए देखकर अच्छा लगा। जब हमने बल्लेबाजी की तो विकेट थोड़ा धीमा था और गेंद काफी अच्छी तरह से आ रही थी। उल्लेखनीय है कि गिल इंग्लैंड दौरे पर चोटिल होने से टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत