न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : पंजाब के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, चावला बने नं.1 भारतीय, इन्होंने की जडेजा की तारीफ

लोकेश राहुल के नेतृत्व में पंजाब किंग्स ने आईपीएल-14 में अपना अभियान छठे स्थान पर रहकर खत्म किया। पंजाब को 14 में से 6 मैच में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Oct 2021 8:39:19

IPL-14 : पंजाब के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, चावला बने नं.1 भारतीय, इन्होंने की जडेजा की तारीफ

लोकेश राहुल के नेतृत्व में पंजाब किंग्स ने आईपीएल-14 में अपना अभियान छठे स्थान पर रहकर खत्म किया। पंजाब को 14 में से 6 मैच में जीत मिली। उससे नीचे दो टीमें राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद रहीं। पंजाब इस बार भी प्लेऑफ (अंतिम 4) के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई। इसके साथ ही पंजाब के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। पंजाब लगातार सातवीं बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। उसने इस मामले में दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़ दिया। दिल्ली लगातार छह सीजन में 2013 से लेकर 2018 तक टॉप 4 से बाहर रही थी। दिल्ली 2019 में तीसरे और पिछली बार रनरअप रही थी।

पंजाब का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 2014 में आया था, जब टीम उपविजेता बनी थी। उसे फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मात दी थी। उसके बाद से पंजाब ने कभी टॉप-4 में जगह नहीं बनाई। 2014 से पहले वह 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में सेमीफाइनलिस्ट बनी थी। पंजाब में हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, शॉन मार्श, ग्लेन मेक्सवैल, क्रिस गेल, राहुल जैसे खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन टीम अभी तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई।

ipl-14,punkab kings,piyush chawla,ravindra jadeja,lokesh rahul,mumbai indians,aakash chopra,sports news in hindi

पियूष चावला ने इस भारतीय गेंदबाज को पछाड़ा

आईपीएल-14 के आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 42 रन से हराया। हालांकि मुंबई प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई। मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने इस सीजन में पहली बार अनुभवी लेग स्पिनर पियूष चावला को मौका दिया। चावला ने एक विकेट लेकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। चावला अब भारत की तरफ से टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने करने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

चावला ने मोहम्मद नबी को कीरोन पोलार्ड के हाथों कैच कराया। चावला ने 4 ओवर में 38 रन दिए। चावला ने भारत का नं.1 गेंदबाज बनने की होड़ में दिग्गज लेग स्पिनर अमित मिश्रा को पछाड़ा। दिल्ली कैपिटल्स के मिश्रा ने 236 मैच में 262 विकेट चटकाए हैं। चावला के 250 मैच में 262 विकेट हो गए हैं। उनका इकोनॉमी रेट 7.47 का है। चावला मुंबई से पहले पंजाब, चेन्नई व आरसीबी के लिए भी खेल चुके हैं।

ipl-14,punkab kings,piyush chawla,ravindra jadeja,lokesh rahul,mumbai indians,aakash chopra,sports news in hindi

आकाश चोपड़ा ने बताई जडेजा की बल्लेबाजी में ये खूबियां

पूर्व ओपनर व कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल-14 में चेन्नई सुपर किंग्स के बाएं हाथ के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की बल्लेबाजी की खूब तारीफ की है। चोपड़ा ने क्रिकइन्फो पर लिखे एक कॉलम में बताया कि कि सीमित ओवरों के क्रिकेट में बल्लेबाजी कौशल, विश्वास और आक्रामक रवैये के सही संयोजन के बारे में है। पिछले कुछ वर्षों में बल्ले से जडेजा के प्रदर्शन से संकेत मिलता है कि उनके पास अब तीनों हैं। उनके पास हमेशा से स्किल मौजूद थी लेकिन शॉट खेलने की स्किल निचले क्रम के बल्लेबाज को बनाने में चुनौतीपूर्ण जरूर होता है।

उनके लिए खेल की स्थिति को समझने के लिए रन-स्कोरिंग के साथ-साथ बहुत कुछ होता है। जडेजा को इस भूमिका को निभाने व ठीक से परिचित होने में कुछ समय लगा है। जडेजा का बल्लेबाजी के प्रति दृष्टिकोण विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने हाल ही में खेले गए कुछ मुकाबलों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। वे आईपीएल-14 में 75.66 के औसत से 227 रन बना चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत