न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : पंजाब ने चेन्नई को रौंदा, राहुल ने बनाए नाबाद 98 रन, दीपक ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज

पंजाब किंग्स ने गुरुवार को दुबई इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया। उसने आईपीएल-14 के 53वें मुकाबले में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Oct 2021 8:13:17

IPL-14 : पंजाब ने चेन्नई को रौंदा, राहुल ने बनाए नाबाद 98 रन, दीपक ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज

पंजाब किंग्स ने गुरुवार को दुबई इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया। उसने आईपीएल-14 के 53वें मुकाबले में तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 7 ओवर पहले 6 विकेट से रौंद दिया। इस जीत के साथ पंजाब के 14 मैच में 12 अंक हो गए हैं। वह अंकतालिका में पांचवें स्थान पर आ गई है। उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बहुत कम है। दूसरी ओर चेन्नई के 14 मैच में 18 अंक रहे। वह फिलहाल दूसरे स्थान पर है। आरसीबी के अपने अंतिम मैच में बहुत बड़ी जीत दर्ज करने पर ही चेन्नई तीसरे स्थान पर खिसकेगी। पंजाब ने 135 रन का लक्ष्य 13 ओवर में ही हासिल कर लिया।

मैन ऑफ द मैच कप्तान व सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने ताबड़तोड़ नाबाद 98 रन की पारी खेली। उनकी 42 गेंदों की पारी में सात चौके और आठ छक्के शुमार रहे। दूसरे सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 12 गेंद पर 12 रन का योगदान दिया। एडेन मार्करम ने 13, शाहरुख खान ने 8, मोजेक हेनरिक्स ने नाबाद 3 और सरफराज खान खाता भी नहीं खोल पाए। स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने 4 ओवर में एक विकेट की कीमत पर 48 रन ठुकवा दिए। शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट चटकाए। ड्वेन ब्रावो ने दो ओवर में 32, जोश हेजलवुड ने तीन ओवर में 22 और रवींद्र जडेजा ने एक ओवर में नौ रन दिए।

ipl-14,indian premier league,punjab kings,csk,lokesh rahul,ms dhoni,deepak chahar,sports news in hindi

चेन्नई के लिए फाफ डु प्लेसिस ने जमाया अर्धशतक

इससे पहले टॉस जीतकर राहुल ने चेन्नई को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। चेन्नई की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 134 रन ही बना पाई। दक्षिण अफ्रीकी ओपनर फाफ डु प्लेसिस ने सर्वाधिक 76 रन बनाए। उन्होंने 55 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और दो छक्के जमाए। रवींद्र जडेजा 15 रन पर नाबाद लौटे। स्टार ओपनर रुतुराज गायकवाड ने 14 गेंद पर 12 और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 गेंद पर 12 रन बनाए। अंबाती रायुडू (4), रोबिन उथप्पा (2) और मोईन अली (0) फेल साबित हुए। ब्रावो चार रन पर नाबाद रहे। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह व क्रिस जॉर्डन ने 2-2 तथा मोहम्मद शमी व रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट लिया। हरप्रीत बरार व हेनरिक्स खाली हाथ रहे।

ipl-14,indian premier league,punjab kings,csk,lokesh rahul,ms dhoni,deepak chahar,sports news in hindi

दीपक ने मैच खत्म होते ही दर्शक दीर्घा में बैठीं जया को पहनाई अंगुठी

पंजाब के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद चेन्नई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर (29) दर्शक दीर्घा में बैठी एक युवती के पास गए जो काले कपड़े पहने थी और काला चश्मा लगाए थी। ये लड़की उनकी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज थीं। दीपक ने जया को प्रपोज किया। दीपक की इस हरकत से जया भी हैरान रह गईं, शायद उन्हें भी इसकी उम्मीद नहीं थी। दीपक ने उनकी उंगली में अंगुठी पहनाई। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया। दीपक, जया को प्लेऑफ के मैच के दौरान प्रपोज करना चाहते थे, इसके लिए उन्होंने धोनी से बात की थी। लेकिन माही ने दीपक को लीग मैचों के दौरान ही ऐसा करने को कहा। जया के भाई सिद्धार्थ भारद्वाज टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। वे 'बिग बॉस 5' के साथ ही 'स्ि्रद्व ट्सविला 2' में भी नजर आ चुके हैं। दूसरी ओर, दीपक की बहन मालती चाहर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत