न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : चेन्नई 9वीं बार फाइनल में, धोनी ने अपनी पारी के बारे में कही यह बात, पंत ने जताई निराशा

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल-14 के फाइनल में जगह बना ली है। चेन्नई ने रविवार को खेले गए पहले क्वालिफायर मुकाबले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Oct 2021 11:05:37

IPL-14 : चेन्नई 9वीं बार फाइनल में, धोनी ने अपनी पारी के बारे में कही यह बात, पंत ने जताई निराशा

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल-14 के फाइनल में जगह बना ली है। चेन्नई ने रविवार को खेले गए पहले क्वालिफायर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 2 गेंद पहले 4 विकेट से हराया। चेन्नई 9वीं दफा आईपीएल के फाइनल में पहुंची है। उसने तीन बार खिताब जीता, जबकि पांच मौकों पर हार मिली। अब दिल्ली का सामना आरसीबी व केकेआर मैच के विजेता से होगा। उनमें से जो भी टीम जितेगी वह फाइनल खेलेगी।

रविवार को टॉस जीतकर चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने गेंदबाजी चुनी। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 172 रन बनाए। पृथ्वी शॉ ने 34 गेंद मे सात चौकों और तीन छक्के की मदद से 60 रन बनाए। शिमरोन हेतमायेर ने 24 गेंद में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली। कप्तान ऋषभ पंत 35 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 51 रन पर अविजित लौटे। जोश हेजलवुड ने दो और रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो और मोईन अली ने एक-एक विकेट लिया।

जवाब में चेन्नई ने छह विकेट खोकर 19.4 ओवर में जीत हासिल कर ली। रुतुराज गायकवाड़ ने एक बार फिर जबरदस्त बैटिंग की और 50 गेंद में 70 रन बनाए। रोबिन उथप्पा 44 गेंद पर 63 रन बनाकर आउट हुए। धोनी ने छह गेंद में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 18 रन बनाए। दिल्ली की ओर से टॉम करन ने तीन जबकि एनरिक नॉर्त्जे और आवेश खान ने एक-एक विकेट लिया।

ipl-14,indian premier league,ms dhoni,rishabh pant,chennai super kings,delhi capitals,sports news in hindi

सिंपल सा फंडा था, बॉल को देखो और उसे मारो : धोनी

चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने मैच के बाद कहा कि मेरा सिंपल सा फंडा था। बॉल को देखो और उसे मारो। मैंने वही किया। दिल्ली के गेंदबाज कंडीशन का अच्छे से इस्तेमाल कर रहे थे। हमारे लिए उन्हें खेलना मुश्किल हो रहा था। मैंने टूर्नामेंट में कुछ खास किया नहीं था इसलिए मैंने सोचा कि पहले मैं बॉल देखूंगा फिर उसे मारूंगा। मैं पहले ये भापूंगा कि गेंदबाज क्या करने की कोशिश कर रहा है। मैंने टूर्नामेंट में ज्यादा अच्छी पारियां नहीं खेली हैं लेकिन मैं गेंद को देखकर खेलना चाहता था।

मैं नेट पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था लेकिन ज्यादा नहीं सोच रहा था क्योंकि अगर आप बल्लेबाजी करते हुए ज्यादा सोचते हो तो अपनी रणनीति खराब कर देते हो। धोनी ने कहा कि शार्दुल ठाकुर ने हाल के दिनों में अच्छी बल्लेबाजी की है इसलिए उन्हें ऊपर भेजा गया। यह देखकर अच्छा लगता है कि रुतुराज गायकवाड ने काफी सुधार किया है। वे ऐसे खिलाड़ी हैं जो पूरे 20 ओवर तक बल्लेबाजी करना चाहते हैं।

ipl-14,indian premier league,ms dhoni,rishabh pant,chennai super kings,delhi capitals,sports news in hindi

पंत ने बताया रबाडा के बजाय करन से क्यों कराया अंतिम ओवर

दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने मैच के बाद कहा कि इस तरह से हारना बेहद निराशाजनक है। हम इस समय कैसा महसूस कर रहे हैं, फिलहाल इसे बयां करने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है। टॉम कुरन ने आखिरी ओवर से पहले तक पूरे मैच में शानदार गेंदबाजी की थी इसलिए मैंने सोचा कि निर्णायक ओवर में कागिसो रबाडा के बजाय उनसे गेंदबाजी कराना बेहतर होगा। हमने पहले खेलते हुए अच्छा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन चेन्नई की पारी की शुरुआत में हमारी गेंदबाजी खराब रही और हमने बहुत ज्यादा रन दे दिए। इस मैच में ये हार का सबसे बड़ा कारण साबित हुआ। अभी हमारे पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका है। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम दूसरे एलिमिनेटर से पहले इस मैच की हार से सबक लेंगे और अपनी गलतियों में सुधार कर फाइनल में जगह बनाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत