न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : लोकेश राहुल ने की शाहरुख खान की तारीफ, मोर्गन के हिसाब से KKR को ये पड़ा महंगा

कप्तान लोकेश राहुल के शानदार अर्धशतक के दम पर पंजाब किंग्स ने यहां दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को खेले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Oct 2021 11:14:27

IPL-14 : लोकेश राहुल ने की शाहरुख खान की तारीफ, मोर्गन के हिसाब से KKR को ये पड़ा महंगा

कप्तान लोकेश राहुल के शानदार अर्धशतक के दम पर पंजाब किंग्स ने यहां दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए आईपीएल-14 के 45वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को तीन गेंद पहले पांच विकेट से हरा दिया। कोलकाता ने टॉस हारकर पहले बल्लेबजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 165 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने 67, राहुल त्रिपाठी ने 34, नितिश राणा ने नाबाद 31 तथा दिनेश कार्तिक ने 11 रन की पारी खेली। कप्तान इयोन मोर्गन 2 रन ही बना सके।

अर्शदीप सिंह ने तीन, रवि बिश्नोई ने दो और मोहम्मद शमी ने एक विकेट लिया। जवाब में पंजाब ने पांच विकेट खोकर 19.3 ओवर में जीत हासिल कर ली। राहुल ने 55 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 67 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने 40, एडम मार्कराम ने 18 तथा शाहरुख खान ने नाबाद 22 रन का योगदान दिया। वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट लिए। अब पंजाब व कोलकाता के 12-12 मैच में 10-10 अंक हैं। बेहतर नेट रनरेट के चलते कोलकाता चौथे व पंजाब पांचवें स्थान पर है।

पंजाब के कप्तान राहुल ने जीत के बाद कहा कि मैं हमेशा ही मैच फिनिश करने के बारे में सोचता हूं, आज मैं थोड़ा पहले आउट हो गया। युवा बल्लेबाज शाहरुख खान ने बैटिंग कोचों के साथ मिलकर अपने खेल पर बहुत ज्यादा मेहनत की है। उन्होंने इस तरह से अपने खेल को निखारा है कि वो बिना कोई रिस्क लिए भी बड़ा स्कोर बना सकते हैं। हमें पता है कि वो बड़े शॉट खेल सकते हैं। उन्होंने घरेलू मैचों में तमिलनाडु के लिए कई तेजतर्रार पारियां खेली हैं। उल्लेखनीय है कि शाहरुख ने 9 गेंद पर नाबाद 22 रन बनाए। उन्होंने छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई।

ipl-14,indian premier league,lokesh rahul,eoin morgan,kolkata knight riders,punjab kings,sports news in hindi

युवा टीम के लिए यह मैच अच्छा सबक : राहुल

राहुल ने कहा कि सभी जानते हैं कि हमारी टीम बहुत बेहतर है। स्वयं पर दबाव डालने से मदद नहीं मिल रही थी। यूएई में पिछले चार मैच शानदार उदाहरण हैं। यह हमारे जैसी युवा टीम के लिए अच्छा सबक है। कोलकाता के खिलाफ हमारी टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया और हम जीत के हकदार थे। हमने बेहतरीन खेल दिखाया। हमें अहसास हो गया था कि यह अच्छा विकेट है। इसमें अधिक स्पिन नहीं थी। वास्तव में खुश हूं कि हम जीत दर्ज करके दो अंक हासिल करने में सफल रहे। हम कई बार खुद को दबाव की स्थिति में ले आते हैं। यूएई में अब तक हमनें जो चार मैच खेले हैं ये यहीं बात दिखाते हैं।

ipl-14,indian premier league,lokesh rahul,eoin morgan,kolkata knight riders,punjab kings,sports news in hindi

हमने कैच छोड़े जो हमें महंगे पड़े : इयोन मोर्गन

दो बार की चैंपियन कोलकाता के कप्तान इंग्लैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज इयोन मोर्गन ने मैच के बाद कहा कि शुरुआत में हमने इतनी अच्छी फील्डिंग नहीं की। हमने कैच छोड़े और इसमें मैं भी शामिल था, जो हमें महंगे पड़े। जब खेल आखिर में कठिन हो जाता है तो कुछ और विकेट लेने से हमें मदद मिलती। मुझे लगा कि समान तौर पर हमने कड़ी मेहनत की, वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की और शायद एक बराबर स्कोर किया। ये इस विकेट पर विनिंग स्कोर नहीं था लेकिन मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने अच्छा काम किया।

हमने कैच छोड़ने की कीमत चुकाई। रियल टाइम में मुझे लगा कि राहुल त्रिपाठी ने लोकेश राहुल का जो कैच पकड़ा था, वो जायज था। मगर जब आप उसे धीमा करेंगे तो थर्ड अंपायर ने फैसला दूसरा सुनाया। लेकिन अच्छा होता अगर हमें वो विकेट मिल जाता। अभी दो और मैच बाकी हैं, हम कड़ा संघर्ष करेंगे और उम्मीद है कि बेहतर नतीजे मिलेंगे और हम प्लेऑफ में पहुंचेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत