न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : ईशान किशन ऐसे बने नं.1, भरत ने की इन दिग्गजों की बराबरी, मोहम्मद नबी का खास रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस के बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने शुक्रवार को आईपीएल-14 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Oct 2021 1:36:48

IPL-14 : ईशान किशन ऐसे बने नं.1, भरत ने की इन दिग्गजों की बराबरी, मोहम्मद नबी का खास रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस के बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने शुक्रवार को आईपीएल-14 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी पारी खेली। ईशान ने 32 गेंदों में 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 84 रन ठोके। उनके 50 रन 16 गेंदों में ही पूरे हो गए। ईशान मुंबई की ओर से सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। इसी के साथ ईशान यूएई में सबसे तेज पचासा जड़ने के मामले में नं.1 पोजिशन पर पहुंच गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के निकोलस पूरन के नाम था, जिन्होंने 17 गेंदों में यह कारनामा किया था।

ईशान की फिफ्टी आईपीएल के इतिहास में संयुक्त रूप से तीसरी सबसे तेज है। पहले नंबर पर पंजाब किंग्स के कप्तान लोकेश राहुल हैं। राहुल ने 8 अप्रैल 2018 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईएस बिंद्रा स्टेडियम में 14 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया था। दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से केकेआर के यूसुफ पठान (15 गेंद) व केकेआर के ही सुनील नरेन (15 गेंद) तथा तीसरे पर चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना (16 गेंद) व ईशान किशन हैं।

ipl-14,indian premier league,ishan kishan,srikar bharat,mohammad nabi,sports news in hindi

भरत ने आखिरी गेंद पर छक्का लगा आरसीबी को दिलाई जीत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने शुक्रवार को आईपीएल-14 में दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में अंतिम गेंद पर सात विकेट से हराया। टीम की जीत में दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने 52 गेंदों पर नाबाद 78 रन की पारी खेली। भारत ने तीन चौके और चार छक्के लगाए। बेंगलोर को आखिरी गेंद पर 5 रन की जरूरत थी और स्ट्राइक पर भरत थे, जबकि नॉन स्ट्राइक एंड पर विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल खड़े थे। गेंदबाज थे फास्ट बॉलर आवेश खान।

अपना पहला आईपीएल खेल रहे भरत ने फुल टॉस पर गेंदबाज के सिर के ऊपर से आसमानी शॉट खेला और गेंद सीधे बाउंड्री के पार जाकर गिरी। इसके साथ ही भरत ऐसे तीसरे बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने आखिरी गेंद पर 5 या 6 रन को छक्के से पूरा कर जीत दिलाई। उनसे पहले चेन्नई के ड्वेन ब्रावो ने 2012 में कोलकाता और एमएस धोनी ने 2016 में पंजाब किंग्स के खिलाफ यह कमाल किया था। भरत ने आईपीएल-14 में 7 मैच में 182 रन बनाए हैं।

ipl-14,indian premier league,ishan kishan,srikar bharat,mohammad nabi,sports news in hindi

सनराइजर्स हैदराबाद के नबी ने फील्डिंग में किया यह कमाल

आईपीएल-14 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में एक स्पेशल रिकॉर्ड बनाया। खास बात ये है कि ये रिकॉर्ड बल्लेबाजी या गेंदबाजी के बजाय फील्डिंग में है। नबी ने आईपीएल के एक मैच में किसी भी फील्डर द्वारा सबसे ज्यादा 5 कैच पकड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जेम्स नीशम, क्रुणाल पांड्या और नाथन कूल्टर नाइल के कैच लपके।

इससे पहले श्रीलंका के कुमार संगकारा ने बतौर विकेटकीपर आईपीएल के एक मैच में पांच कैच पकड़े थे। उन्होंने आईपीएल-2011 में डेक्कन चार्जर्स की तरफ से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। हालांकि नबी बतौर गेंदबाज काफी महंगे रहे। उनके 3 ओवर में 33 रन ठुके। बल्लेबाजी की बात करें तो वे 3 रन ही बना सके। नबी को कप्तान केन विलियमसन की जगह खिलाया गया था। विलियमसन अनफिट थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत