न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हार्दिक की गेंदबाजी पर बोले महेला, इनके विकेट से रवि को मिलता है संतोष, फ्लेमिंग ने रैना का किया बचाव

आईपीएल-14 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी कुछ कमाल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Oct 2021 8:06:42

हार्दिक की गेंदबाजी पर बोले महेला, इनके विकेट से रवि को मिलता है संतोष, फ्लेमिंग ने रैना का किया बचाव

आईपीएल-14 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी कुछ कमाल नहीं कर पा रहे हैं। मुंबई के कोच पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने शुक्रवार को कहा कि हम हार्दिक को गेंदबाजी करने को बाध्य करने के लिए जल्दबाजी में नहीं हैं क्योंकि अगर ऐसा किया गया तो उन्हें परेशानी हो सकती है जिससे आगामी टी20 वर्ल्ड कप में उनके प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है। हार्दिक को यूएई में शुरुआती दो मैच में आराम दिया गया था। तीसरे मैच में वे विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में ही खेले।

जयवर्धने ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि हार्दिक ने लंबे समय से गेंदबाजी नहीं की है। हम हार्दिक के मामले में भारतीय टीम मैनेजमेंट से लगातार संपर्क में हैं। वे आईपीएल में गेंदबाजी करेंगे या नहीं, हम प्रत्येक दिन के आधार पर इसका फैसला करेंगे। मुझे इस समय लगता है कि अगर हम उन्हें गेंदबाजी करने के लिए ज्यादा जोर देंगे तो वे शायद जूझ सकते हैं। उल्लेखनीय है कि हार्दिक ने 2019 में पीठ की सर्जरी से वापसी के बाद उतनी गेंदबाजी नहीं की है जितनी वे किया करते थे।

ipl-14,hardik pandya,ravi bishnoi,suresh raina,mahela jayawardene,stephen fleming,sports news in hindi

मुंबई इंडियंस के खिलाफ रवि बिश्नोई ने चलाया था फिरकी का जादू

आईपीएल के पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने फिरकी से काफी प्रभावित किया था। पंजाब के कोच अनिल कुंबले भी शानदार लेग स्पिनर रहे हैं। बिश्नोई ने कई मौकों पर माना है कि कुंबले के साथ काम करने से उन्हें फायदा हुआ है। बिश्नोई इस बार भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। जोधपुर के बिश्नोई ने अभी तक आईपीएल में 20 मैच में 21 विकेट लिए हैं। बिश्नोई ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के विकेट झटके थे। बिश्नोई से जब पूछा गया कि उन्हें किसे गेंदबाजी करने में परेशानी होती है तो उन्होंने कहा कि कोहली, धोनी और रोहित लेजेंड्स हैं और कौन इनके विकेट नहीं लेना चाहेगा। फिर भी मेरे लिए सूर्यकुमार यादव को आउट करना काफी चुनौतीपूर्ण रहा है इसलिए उन्हें आउट करना हमेशा संतोषजनक रहता है।

ipl-14,hardik pandya,ravi bishnoi,suresh raina,mahela jayawardene,stephen fleming,sports news in hindi

आईपीएल-14 में सुरेश रैना के बल्ले से नहीं निकल रहे रन

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने प्लेऑफ (अंतिम 4) में क्वालिफाई कर लिया है। हालांकि चेन्नई बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना की फॉर्म को लेकर चिंतित है। रैना ने आईपीएल-14 की शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 54 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद से वे फ्लॉप साबित हुए हैं। उनके 11 पारियों में सिर्फ 157 रन हैं। हालांकि चेन्नई मुख्य कोच न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने रैना का समर्थन किया है। फ्लेमिंग ने कहा कि हमारे लिए रैना की भूमिका साफ है। उनके पास समय है और यह सिर्फ सही समय की बात है कि बल्लेबाज कब स्कोर बना पा रहा है। हम उनके अनुभव के मूल्य को समझते हैं और जानते हैं कि वे मिडिल ऑर्डर में खेल सकते हैं। यह ऐसा विभाग है जहां हमें मजबूती चाहिए। रैना अनुभवी खिलाड़ी हैं। मुझे उम्मीद है कि टूर्नामेंट के आगे बढ़ने से उनके प्रदर्शन में सुधार होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत