Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : कोलकाता ने बंद किए मुंबई के रास्ते! जानें-मैच के बाद क्या बोले मोर्गन और सैमसन

आईपीएल-14 के 54वें मुकाबले में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 86 रन से शर्मनाक हार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Oct 2021 11:08:38

IPL-14 : कोलकाता ने बंद किए मुंबई के रास्ते! जानें-मैच के बाद क्या बोले मोर्गन और सैमसन

आईपीएल-14 के 54वें मुकाबले में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 86 रन से शर्मनाक हार झेलने को मजबूर कर दिया। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो बार की चैंपियन कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 171 रन बनाए। शुभमन गिल ने चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 44 गेंदों पर 55 रन बनाए, जबकि वेंकटेश अय्यर ने तीन चौकों और दो छक्कों के सहारे 35 गेंदों पर 38 रन का योगदान दिया। जवाब में राजस्थान 16.1 ओवर में 85 रन पर ढेर हो गई। तेज गेंदबाज शिवम मावी ने 4 और लॉकी फर्ग्युसन ने 3 विकेट झटके। राजस्थान की तरफ से केवल राहुल तेवतिया ही बल्ले से अच्छे दिखे, जिन्होंने पांच चौकों और दो छक्कों की बदौलत 36 गेंदों पर सर्वाधिक 44 रन बनाए। उनके अलावा शिवम दुबे ने 20 गेंदों पर 18 रन बनाए।

कोलकाता इस जीत के बाद 14 मैच में 14 अंक लेकर चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है। उसका नेट रनरेट 0.587 है। ऐसे में उसका प्लेऑफ में पहुंचना तय हो गया है। दूसरी ओर, आज मुंबई इंडियंस को कोलकाता को पछाड़ने के लिए अपने अंतिम मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बहुत बड़ी जीत दर्ज करनी होगी, जो नामुमकिन सा है। मुंबई को शुक्रवार को हैदराबाद के खिलाफ एक तो पहले बल्लेबाजी करनी होगी और दूसरे उसे कम से कम 170 रन के अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। यानी टॉस होते ही मुंबई ट्रॉफी की दौड़ से बाहर हो सकती है। मुंबई के 13 मैच में 12 अंक हैं और उसका नेट रनरेट काफी खराब -0.048 है। आज दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। दोनों मैच शाम 7.30 बजे शुरू होंगे। ये अंतिम लीग मैच हैं, इसके बाद प्लेऑफ मुकाबले होंगे। दिल्ली (20) पहले, चेन्नई (18) दूसरे और बेंगलोर (16) तीसरे स्थान पर है।
ipl-14,indian premier league,eoin morgan,sanju samson,rajasthan royals,kolkata knight riders,sports news in hindi मोर्गन ने की गिल और अय्यर की तारीफ, शाकिब के लिए कहा...

जीत के बाद कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इससे बेहतर और कुछ हो सकता था। हमें जो शुरुआत मिली वो शानदार थी। गिल और अय्यर हमारे लिए चमकती रोशनी की तरह हैं। ये एक कठिन पिच थी, लेकिन इस पिच पर भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया। पारी में 170 रन तक पहुंचना नियंत्रण वाली स्थिति थी। मध्यक्रम में आक्रमक खिलाड़ियों ने हमें बेहतर करने में मदद की। पिछले दो मैच से शाकिब ने जिस तरह आकर खेला है, उससे आंद्रे रसैल को बाहर रखना आसान रहा। उन्होंने बहुत योगदान दिया। रसैल फिलहाल चोट से उभर रहे हैं और वे जल्द ही मैदान में लौट सकते हैं। मैं इन चीजों में ज्यादा नहीं पड़ता कि क्या होगा और क्या नहीं होगा। हमने आज सब कुछ किया है। हम जीत के हकदार थे।


ipl-14,indian premier league,eoin morgan,sanju samson,rajasthan royals,kolkata knight riders,sports news in hindi हासिल किया जा सकता था 171 रन का लक्ष्य : सैमसन

हार से निराश राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन बोले कि मैं ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि यह एक बेहतर विकेट था। नई गेंद थोड़ा नीचे रह रही थी लेकिन बेहतर विकेट था। इस विकेट पर 171 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता था। मुझे लगता है कि हम अच्छी शुरुआत करना चाहते थे। हमें एक शक्तिशाली पावरप्ले की जरूरत थी। हमने जो भी योजना बनाई थी हम उस पर अमल करना चाहते थे लेकिन ऐसा करने में हम असफल साबित हुए। मुझे लगता है कि अगर आप पूरे सीजन को देखें तो हम कई चुनौतियों से गुजरे हैं।

हालांकि हमने जज्बा दिखाया और मुझे साथी खिलाड़ियों पर गर्व है। हमने कुछ करीबी मैच जीते और कुछ आसान हारे। हमें बेहतर स्तर का क्रिकेट खेलने की जरूरत है। हर कोई पॉजिटिव वाइब्स के साथ आया। कप्तान होने के नाते मैंने अपनी पारी को देखने का नजरिया बदल दिया। मैं बहुत सारे रन बनाने के बावजूद गेम जीतना ही पसंद करता। उल्लेखनीय है कि राजस्थान 14 मैच में 10 अंक लेकर सातवें स्थान पर रही।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology