न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : वार्नर ने ऐसे जाहिर किया दर्द! धोनी ने बनाया यह स्पेशल रिकॉर्ड, लारा ने गिल के लिए कहा...

आईपीएल-14 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के सदस्य ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर को उनकी खराब फॉर्म के चलते पिछले कुछ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Oct 2021 9:04:42

IPL-14 : वार्नर ने ऐसे जाहिर किया दर्द! धोनी ने बनाया यह स्पेशल रिकॉर्ड, लारा ने गिल के लिए कहा...

आईपीएल-14 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के सदस्य ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर को उनकी खराब फॉर्म के चलते पिछले कुछ मैच से मौका नहीं मिल रहा है। आईपीएल के पहले फैज के दौरान जब उनका बल्ला नहीं चला तो उनसे कप्तानी तक छीन ली गई। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मैच में वार्नर डगआउट तक में भी नजर नहीं आए थे। वार्नर होटल रूम में थे और उन्होंने वहीं से टीवी पर मुकाबला देखा। अब अंतिम एकादश में स्थान नहीं मिलने से उनका दर्द सोशल मीडिया पर छलका है।

आपको बता दें कि वार्नर की कप्तानी में सनराइजर्स चैंपियन तक बनी थी। वार्नर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि यह मायने नहीं रखता है कि कौन आपके चेहरे पर असल है, बल्कि यह मायने रखता है कि कौन आपकी पीठ पीछे अपने असली चेहरे में रहता है। इसके साथ ही वार्नर ने एक शॉर्ट वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वे टीवी पर अपनी टीम को चीयर करते हुए नजर आ रहे हैं। वार्नर ने आईपीएल-14 में दो फिफ्टी की मदद से 195 रन बनाए हैं। वैसे इस लीग में उनके नाम कुल 5449 रन दर्ज हैं।

ipl-14,david warner,ms dhoni,shubman gill,sunrisers hyderabad,brian lara,sports news in hindi

धोनी ने आईपीएल में चेन्नई के लिए लपके 100 कैच

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान व विकेटकीपर एमएस धोनी आईपीएल में किसी फ्रेंचाइजी के लिए 100 कैच पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने आईपीएल-14 के 44वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रवींद्र जडेजा के ओवर में रिद्धिमान साहा को आउट करने के लिए एक आसान सा कैच लिया। धोनी ने गुरुवार को मैच में तीन कैच लपके। इस खास कीर्तिमान के लिए आईपीएल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि खास क्रिकेटर, खास मील का पत्थर! धोनी ने चेन्नई के लिए 100 आईपीएल कैच पूरे किए। तालियां! तालियां!

खास बात ये है कि आईपीएल में किसी फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर भी चेन्नई के ही सुरेश रैना हैं, जो 98 कैच ले चुके हैं। तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के किरोन पोलार्ड हैं, जिनके खाते में 94 कैच हैं। धोनी ने टीम को छक्का मारकर जीत दिलाई। धोनी अब तक 20वें ओवर में 50 छक्के लगा चुके हैं। दूसरे नंबर पर पोलार्ड हैं, जिनके नाम अंतिम ओवर में 30 छक्के हैं।

ipl-14,david warner,ms dhoni,shubman gill,sunrisers hyderabad,brian lara,sports news in hindi

बड़े स्कोर से एक मैच दूर हैं शुभमन गिल : ब्रायन लारा

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान व बाएं हाथ के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का मानना है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल बड़ी पारी खेलने से एक मैच दूर हैं। शुभमन ने दूसरे चरण में 48, 13, 9 और 30 रन की पारी खेली है। लारा ने कहा कि शुभमन थोड़े से बदकिस्मत रहे। अगर आप उन्हें बल्लेबाजी करते देखें तो वे कुछ फॉर्म में हैं और मुझे यकीन है कि वे बड़े स्कोर से एक मैच दूर हैं।

वे वेंकटेश अय्यर के साथ अच्छे से साझेदारी कर रहे हैं और मुझे लगता है कि दोनों साथ आकर कुछ विशेष कर सकते हैं। शुभमन को केकेआर अभी रिप्लेस नहीं करना चाहेगी। दूसरी ओर पंजाब किंग्स का बल्लेबाजी क्रम मजबूत तो दिखता है, लेकिन वो उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सका। मुझे लगता है कि इनमें क्षमता है। वे अभी अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी हमेशा मजबूत रही है। निकोलस पूरन और क्रिस गेल फॉर्म में नहीं दिखे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत