न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL : MI के रिटेन नहीं करने पर ऐसा बोले हार्दिक पांड्या, इन्होंने KKR को बताया अपना दूसरा घर

हरफनमौला हार्दिक पांड्या आईपीएल-14 और टी20 विश्व कप में फॉर्म और फिटनेस के साथ संघर्ष करते नजर आए थे। इसी कारण से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Dec 2021 12:13:14

IPL : MI के रिटेन नहीं करने पर ऐसा बोले हार्दिक पांड्या, इन्होंने KKR को बताया अपना दूसरा घर

हरफनमौला हार्दिक पांड्या आईपीएल-14 और टी20 विश्व कप में फॉर्म और फिटनेस के साथ संघर्ष करते नजर आए थे। इसी कारण से उन्हें टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हाल ही सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी। खास बात ये है कि मुंबई इंडियंस ने अपने दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक को रिटेन करने के बजाय रिलीज कर दिया। हार्दिक ने 2015 में मुंबई में शामिल होने के बाद पहली बार अपना अनुबंध खो दिया। हार्दिक ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। हार्दिक ने इनस्टाग्राम पर लिखा कि मैं इन यादों को जीवनभर अपने साथ रखूंगा, मैं इन पलों को जीवनभर अपने साथ रखूंगा।

मैंने जो दोस्ती की है और जो बंधन बने हैं, लोग, प्रशंसक, मैं हमेशा आभारी रहूंगा। मैं सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में नहीं बल्कि एक व्यक्ति के रूप में विकसित हुआ हूं। मैं बड़े सपनों के साथ आया था। हम एक साथ जीते और हारे तथा एक साथ लड़े। इस टीम के लिए हर पल मेरे दिल में एक खास जगह है। कहते हैं कि सभी अच्छी चीजें समाप्त होनी चाहिए लेकिन मुंबई इंडियंस मेरे दिल में है। उल्लेखनीय है कि मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव व किरोन पोलार्ड को रिटेन किया। अब हार्दिक का नाम मेगा ऑक्शन में शामिल होगा।

ipl,indian premier league,hardik pandya,sunil narine,mumbai indians,kolkata knight riders,sports news in hindi

सुनील नरेन ने कोलकाता नाइट राइडर्स को बोला थैंक्स

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने वेस्टइंडीज के मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन को रिटेन करने का फैसला किया। नरेन ने केकेआर फ्रेंचाइजी का शुक्रिया अदा करते हुए उसे अपना दूसरा घर बताया है। नरेन ने गुरुवार को रिलीज लघु फिल्म 'द कमबैक किंग' में कहा, 'केकेआर के अलावा और कोई जगह नहीं है जो मुझे पसंद है क्योंकि मैंने अपना सारा क्रिकेट यहीं खेला है। मैं फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करना जारी रखना पसंद करूंगा। यह अपने घर से दूर मेरा दूसरा घर है इसलिए, मुझे उम्मीद है कि यह आगे भी जारी रह सकता है। 33 वर्षीय नरेन ने अपने एक्शन को लेकर हुए विवाद पर भी खुलकर बात की। नरेन ने कहा कि साल 2020 में अवैध एक्शन के लिए बुलाया जाना काफी कठिन था! लेकिन दिन के अंत में क्रिकेट मेरे लिए कभी आसान नहीं रहा। मेरे पास अभी जो कुछ भी है उसके लिए मुझे परिश्रम करना पड़ा।

ipl,indian premier league,hardik pandya,sunil narine,mumbai indians,kolkata knight riders,sports news in hindi

केकेआर के सफलतम गेंदबाज हैं नरेन

नरेन 134 मैच में 143 विकेट लेकर केकेआर के सबसे सफलतम गेंदबाज हैं। नरेन ने गौतम गंभीर की कप्तानी में साल 2012 और 2014 में केकेआर को चैंपियन बनाने में खास भूमिका निभाई थी। आईपीएल-14 में रनरअप केकेआर के लिए नरेन ने 16 विकेट चटकाए। वे कई विस्फोटक पारियां भी खेल चुके हैं। केकेआर ने नरेन (6 करोड़) के साथ वेस्टइंडीज के ही आंद्रे रसैल (12 करोड़), वेंकटेश अय्यर (8 करोड़) और वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़) को भी बरकरार रखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत